Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board class 6th history chapter 10 शहरी एवं ग्राम्य जीवन || Sahar Evam Gram Jivan Objective & Notes

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 6वीं इतिहास का पाठ ‘शहरी एवं ग्राम्य जीवन’ का नोट्स को देखने वाले है। Sahar Evam Gram Jivan

शहरी एवं ग्राम्य जीवन

(i) अशोक के शासनकाल में मगध का साम्राज्य बहुत शक्तिशाली और समृद्ध था।

(ii) लोहे के औजारों के प्रयोग से कृषि और उत्पादन बढ़ा, जिससे साम्राज्य की समृद्धि बढ़ी।

(iii) लगभग 185 ई.पू. में अशोक के कमजोर उत्तराधिकारियों और प्रशासनिक कमजोरियों के कारण मौर्य साम्राज्य का पतन हो गया।

(iv) साम्राज्य की एकता टूट गई और देश में कई छोटे-बड़े राज्य बन गए। मगध में शुंग और कण्व वंश, दक्षिण में सातवाहन वंश और कलिंग में खारवेल राजवंश का शासन शुरू हुआ।

(v) प्राचीन भारत में खेती मुख्य रूप से मानसून की वर्षा पर निर्भर थी। वर्षा न होने पर सूखे का सामना करना पड़ता था। उत्तर वैदिक काल में रहट जैसे जल उठाने वाले यंत्रों के प्रयोग के प्रमाण मिलते हैं। मौर्यकाल में सिंचाई के लिए नहरों, कुओं, तालाबों और कृत्रिम झीलों का उपयोग होता था।

(vi) पाटलिपुत्र से तक्षशिला और पाटलिपुत्र से ताम्रलिप्ति (बंगाल) को जोड़ने वाली सड़क व्यापार का महत्वपूर्ण मार्ग थी। मौर्योत्तर काल में दक्षिण भारत में व्यापारिक मार्गों का विकास हुआ।

सुदर्शन झील

(i) सुदर्शन झील का निर्माण सबसे पहले चन्द्रगुप्त मौर्य ने करवाया था। यह झील गुजरात में स्थित थी। इससे सिंचाई के लिए नहरें निकाली गई थीं।

(ii) लगभग 400 वर्ष बाद एक भयंकर तूफान से इसके तटबंध टूट गए और झील का पानी बह गया। इसकी जानकारी रुद्रदामन के जूनागढ़ अभिलेख से मिलती है।

(iii) रुद्रदामन ने झील की दोबारा मरम्मत करवाई। इस बार झील के तटबंधों को पहले से तीन गुना अधिक मजबूत बनाया गया। मरम्मत का पूरा खर्च सरकारी खजाने से किया गया। लगभग 300 वर्ष बाद यह झील फिर टूट गई। बाद में गुप्त शासक स्कंदगुप्त ने इसकी मरम्मत करवाई।

रेशम मार्ग

रेशम मार्ग एक प्राचीन व्यापारिक मार्ग था, जो चीन को मध्य एशिया और भारत के रास्ते रोमन साम्राज्य के पश्चिमी क्षेत्रों से जोड़ता था। चीन का रेशम इसी मार्ग से दूसरे देशों तक पहुँचाया जाता था, इसलिए इसे रेशम मार्ग कहा गया। इस मार्ग से रेशम के अलावा मसाले, मोती और हाथीदाँत से बने सामान का व्यापार होता था।

संगम काल = दक्षिण भारत में दूसरी शताब्दी ई.पू. से तीसरी शताब्दी ई. तक के समय को संगम काल कहा जाता है। संगम साहित्य से पता चलता है कि यहाँ की भूमि बहुत उपजाऊ थी। और यहाँ पर्याप्त मात्रा में अनाज, फल-फूल, मसाले, मांस और मछली मिलते थे। पुहार एक प्रमुख बंदरगाह और व्यापारिक नगर था। दक्षिण भारत के तीन प्रमुख शासक वंश—चोल, पांड्य और चेर ने संगमकालीन व्यापार को बहुत बढ़ावा दिया।

संगम का अर्थ कवियों की सभा होता है। दक्षिण भारत के शासक समय-समय पर तमिल कवियों की सभाएँ आयोजित करवाते थे।

आहत सिक्के = चाँदी या सोने के सिक्कों पर राजकीय चिह्न ठोककर (आहत करके) बनाए गए सिक्कों को आहत सिक्के कहते हैं। कुषाण शासकों ने सोने, तांबे और चाँदी के सिक्के जारी किए।

उत्तरी भारत में तक्षशिला, कौशाम्बी, श्रावस्ती, हस्तिनापुर, मथुरा, वैशाली, पाटलिपुत्र और उज्जयिनी प्रमुख नगर थे। और दक्षिण भारत में टगर, पैठन, धन्यकटक, अमरावती और अरिकमेडु प्रमुख नगर थे।

गाँव का सबसे प्रभावशाली व्यक्ति ग्रामभोजक (गाँव का मुखिया) होता था। उसके पास गाँव की सबसे अधिक भूमि होती थी।

दक्षिण भारत में बड़े किसानों को वेल्लाल और छोटे किसानों को उणवार कहा जाता था। भूमिहीन मजदूरों और दासों को कड़ैसियार और आदिमई कहा जाता था। छोटे स्तर के किसान जिनके पास अधिक भूमि होती थी, उसे गृहपति कहा जाता था।

श्रेणी = इस काल में व्यापारी और शिल्पकारों का अपना-अपना संघ होता था और उनके संघ को श्रेणी कहा जाता था।

जातक कथाएँ = जातक कथाएँ बौद्ध भिक्षुओं द्वारा संकलित ऐसी पुरानी कहानियाँ हैं, जो आम लोगों में प्रचलित थीं और जिनमें बुद्ध के पूर्व जन्मों से जुड़ी बातें बताई गई हैं। और इसमें विभिन्न प्रकार की कहानी मौजूद है।

जातक कथा – एक निर्धन की चतुराई की कहानी

एक शहर में एक बहुत गरीब व्यक्ति रहता था। उसके पास खाने के लिए भी पैसे नहीं थे। एक दिन उसे एक मरा हुआ चूहा मिला। उसने उस चूहे को एक दुकानदार को उसकी बिल्ली के लिए एक सिक्के में बेच दिया।

अगले दिन बहुत तेज आँधी आई। इससे राजा का बगीचा टहनियों और पत्तों से भर गया। राजा का माली बगीचा साफ करने में परेशान था। उस गरीब व्यक्ति ने माली से कहा कि वह बगीचा साफ कर देगा, लेकिन बदले में सारी टहनियाँ और पत्ते उसे दे दिए जाएँ। माली तैयार हो गया। पास में कुछ बच्चे खेल रहे थे। उस व्यक्ति ने उन्हें मिठाई देने का लालच देकर टहनियाँ और पत्ते एक जगह जमा करने को कहा। बच्चों ने जल्दी से बगीचा साफ कर दिया।

उसी समय राजा का कुम्हार बर्तन पकाने के लिए ईंधन ढूँढते हुए वहाँ आया। उस चतुर व्यक्ति ने सारी टहनियाँ और पत्ते कुम्हार को बेच दिए और कुछ पैसे कमा लिए।

उसने एक बड़े बर्तन में पानी भरकर 500 घास काटने वालों को पानी पिलाया। उसकी सेवा से खुश होकर घास काटने वालों ने कहा, “तुमने हमारी प्यास बुझाई है, हम तुम्हारे लिए क्या कर सकते हैं?” उस व्यक्ति ने कहा कि जब उसे उनकी सहायता की जरूरत होगी, तब वह बताएगा।

उस व्यक्ति को पता चला कि अगले दिन एक बड़ा घोड़ों का व्यापारी शहर में आने वाला है और उसे बहुत-सी घास की जरूरत होगी। वह उन 500 घास काटने वालों के पास गया और उनसे कहा कि वे उसे एक-एक गठ्ठर घास दे दें और तब तक अपनी घास किसी और को न बेचें, जब तक उसकी सारी घास न बिक जाए। इस तरह उसके पास 500 गठ्ठर घास जमा हो गया।

जब घोड़ों के व्यापारी को कहीं भी घास नहीं मिली, तो वह उस चतुर व्यक्ति के पास आया। उसने उस व्यक्ति की सारी 500 गठ्ठर घास 1,000 सिक्कों में खरीद ली। इस प्रकार उस व्यक्ति ने अपनी चतुराई, मेहनत और व्यापारिक समझ से धीरे-धीरे पैसा कमाया और अंत में निर्धन से धनी बन गया।

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 6वीं के इतिहास के पाठ 10 शहरी एवं ग्राम्य जीवन (Sahar Evam Gram Jivan) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

Leave a Comment

error: Content is protected !!