Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board Ncert Class 8th Science Chapter 3 कोयला और पेट्रोलियम | koyla aur petroleum Notes in Hindi & Objective Question

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 8वीं विज्ञान का पाठ ‘कोयला और पेट्रोलियम’ का नोट्स को देखने वाले है। koyla aur petroleum

Bihar Board Ncert Class 8th Science Chapter 3 कोयला और पेट्रोलियम | koyla aur petroleum Notes in Hindi & Objective Question

कोयला और पेट्रोलियम

प्रश्न 1. प्राकृतिक संसाधन किसे कहते है?
उत्तर– वैसे संसाधन जो हमें प्रकृति द्वारा मिलते हैं, उसे प्राकृतिक संसाधन कहते हैं। प्राकृतिक संसाधन मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं।

(i) अक्षय प्राकृतिक संसाधन (नवीकरणीय संसाधन) – वैसे प्राकृतिक संसाधन जिसकी मात्रा असीमित हो या कभी खत्म न हो, उसे अक्षय प्राकृतिक संसाधन कहते है। जैसे:- सूर्य का प्रकाश, वायु।

(ii) समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन (अनवीकरणीय संसाधन) – वैसे प्राकृतिक संसाधन जिसकी मात्रा सीमित हो और निरंतर उपयोग करने के कारण खत्म हो जाए, उसे अनवीकरणीय संसाधन कहते है। जैसे:- कोयला, पेट्रोलियम

प्रश्न 2. ईंधन किसे कहते है?
उत्तर– वैसा पदार्थ जो जलने के बाद ऊष्मा और प्रकाश देता है, उसे ईंधन कहते है। सभी जलने वाले पदार्थ में कार्बन पाया जाता है। जैसे– लकड़ी, कोयला, चारकोल, पेट्रोल, डीजल, गोबर

ईंधन का उपयोग

(i) घरेलू काम में
(ii) बिजली उत्पादन करने में
(iii) औद्योगिक उपयोग में
(iv) रॉकेट प्रक्षेपण में
(v) ट्रांसपोर्ट में

👉 ईंधन ठोस, द्रव और गैस तीनों अवस्था में पाए जाते है।

(i) ठोस ईंधन – चारकोल, मोम, कोयला, लकडी
(ii) द्रव ईंधन – पेट्रोल, केरोसीन
(iii) गैस ईंधन – प्राकृतिक गैस

प्रश्न 3. जीवाश्मी ईंधन किसे कहते है?
उत्तर– वैसा संसाधन जिसका निर्माण सजीव प्राणियों के मृत अवशेष से होता है, उसे जीवाश्मी ईंधन कहते है। जैसे– कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस

कोयला

👉 कोयला पत्थर जैसा कठोर और काले रंग का होता है। इसका उपयोग खाना बनाने में, विद्युत उत्पादन में, रेल के इंजन चलाने में किया जाता है।

कोयला और पेट्रोलियम की कहानी

आज से लाखों करोड़ों वर्ष पहले पृथ्वी पर इजिप्टा नामक उल्का पिंड के गिरने से सभी जीव-जंतु और पेड़-पौधे जमीन के अंदर या समुद्र के अंदर दब गए। और लंबे समय तक अधिक ताप एवं दबाव के कारण जमीन के अंदर दबे पदार्थ कोयला और समुद्र के अंदर दबे पदार्थ पेट्रोलियम में बदल गए।

प्रश्न 4. कार्बनीकरण किसे कहते है?
उत्तर– वैसी प्रक्रिया जिसमें पेड़-पौधे, कोयले में परिवर्तित (बदलते) होते है, उसे कार्बनीकरण कहते हैं।

कोयले के उत्पाद

👉 कोयले को गर्म पर उसमें से बहुत सारी चीजें बाहर निकलती है।

(i) कोक – यह काले रंग का एक कठोर पदार्थ होता है। यह कार्बन का लगभग शुद्ध रूप होता है। इसका उपयोग औद्योगिक निर्माण में किया जाता है।

(ii) कोलतार (अलकतरा) – कोलतार एक भूरे-काले रंग का गाढ़ा द्रव्य होता है। इसका उपयोग सड़क निर्माण, छत निर्माण, प्लास्टिक, पेंट आदि कामों में किया जाता है।

✨ आजकल पक्की सड़कों के निर्माण में कोलतार के स्थान पर पेट्रोलियम से प्राप्त बिटुमेन का उपयोग किया जाता है।

(iii) कोयला गैस – कोयले से कोक बनाते समय कोयला गैस हमें प्राप्त होता है। इसका उपयोग ईंधन के रूप में किया जाता है।

👉 लंदन में 1810 ई. में तथा न्यूयार्क में 1820 ई. में कोयला गैस का उपयोग प्रथम बार सड़को पर रोशनी के लिए किया गया था।

प्रश्न 5. पेट्रोलियम किसे कहते है?
उत्तर– पेट्रोलियम एक जीवाश्म ईंधन है, जो समुद्री मृत जीव-जंतुओं के अवशेष से बनता है। इसका उपयोग वाहनों में ईंधन के रूप में किया जाता है।

👉 पेट्रोलियम शब्द की उत्पत्ति पेट्रा (चट्टान) एवं ओलियम (तेल) से हुई है, क्योंकि ये ज़मीन के नीचे की चट्टानों के बीच से निकाला जाता है।

Read Also:- Ncert Class 8th Science Notes

✨ विश्व का पहला तेल का कुआँ, अमेरिका के पेनसिलवेनिया में 1859 ईस्वी में प्रवेधित (ड्रिल) किया गया था। आठ वर्ष बाद, 1867 में असम के माकुम नामक स्थान पर तेल का पता चला।

>> भारत में तेल असम, गुजरात, मुंबई हाई, गोदावरी तथा कृष्णा नदियों के बेसिन में पाया जाता है।

👉 बिहार में तेल शोधक कारखाना बरौनी में स्थित है। बरौनी में तेल शोधक कारखाना का निर्माण रूस एवं रोमानिया देश के सहयोग से 1964 ई. में किया गया।

प्रश्न 6. पेट्रोलियम का परिष्करण किसे कहते है?
उत्तर– पेट्रोलियम के विभिन्न संघटको को पृथक करने की प्रक्रिया को पेट्रोलियम का परिष्करण कहते हैं। पेट्रोलियम का परिष्करण प्रभाजी आसवन विधि द्वारा किया जाता है।

>> पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस से अनेक उपयोगी पदार्थ प्राप्त किए जाते हैं, इसलिए इन्हें पेट्रोरसायन भी कहते हैं।

👉 प्राकृतिक गैस से प्राप्त हाइड्रोजन गैस का उपयोग उर्वरकों (यूरिया) के उत्पादन हेतु किया जाता है। पेट्रोलियम के बहुत अधिक व्यावसायिक उपयोग के कारण पेट्रोलियम को ‘काला सोना’ भी कहते हैं।

Bihar Board Ncert Class 8th Science Chapter 3 कोयला और पेट्रोलियम | koyla aur petroleum Notes in Hindi & Objective Question

प्रश्न 7. प्राकृतिक गैस किसे कहते है?
उत्तर– प्राकृतिक गैस एक प्रकार जीवाश्म ईंधन है। जिसका उपयोग रसोईघरों और वाहनों में CNG गैस के रूप में किया जाता है। क्योंकि यह कम प्रदूषकारी होता है।

>> भारत में प्राकृतिक गैस त्रिपुरा, राजस्थान, महाराष्ट्र और कृष्णा गोदावरी डेल्टा में पाई जाती है।

👉 भारत में पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ (PCRA) लोगों को सलाह देती है कि गाड़ी चलाते समय किस प्रकार पेट्रोल/डीजल बचाएँ।

(i) जहाँ तक सम्भव हो गाड़ी समान और मध्यम गति से चलाइए।
(ii) यातायात लाइटों पर अथवा जहाँ आपको प्रतीक्षा करनी हो, गाड़ी का इंजन बंद कर दीजिए।
(iii) टायरों का दाब सही रखिए, और
(iv) गाड़ी का नियमित रख-रखाव सुनिश्चित कीजिए

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 8वीं के विज्ञान के पाठ 03 कोयला और पेट्रोलियम (koyla aur petroleum) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

Leave a Comment

error: Content is protected !!