आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 7वीं विज्ञान का पाठ ‘प्रकाश’ का नोट्स को देखने वाले है। Prakash
प्रकाश (Prakash) |
प्रश्न 1. प्रकाश किसे कहते है?
उत्तर– प्रकाश वह भौतिक कारक है, जिसके द्वारा हम किसी वस्तु को देख पाते हैं।
👉 प्रकाश एक प्रकार का ऊर्जा हैं। और प्रकाश सीधी रेखा में गमन करता है।
प्रश्न 2. प्रकाश स्रोत किसे कहते है?
उत्तर– जिस पदार्थ से प्रकाश निकलता है, उसे प्रकाश स्त्रोत कहते हैं। जैसे- लैम्प, मुमबत्ती, सूर्य का प्रकाश
प्रश्न 3. प्रकाश का परावर्तन किसे कहते है?
उत्तर– जब प्रकाश किसी चिकनी पृष्ठ से टकराकर लौटता है, तो इस घटना को प्रकाश का परावर्तन कहते है।
प्रश्न 4. परावर्तक सतह किसे कहते है?
उत्तर– जिस सतह से टकराकर प्रकाश वापस लौट जाती है, उसे परावर्तक सतह कहते हैं।
प्रश्न 5. प्रतिबिम्ब किसे कहते है?
उत्तर– जब किसी वस्तु (बिंब) को दर्पण के सामने रखा जाता है, तो दर्पण में बनी आकृति को उस वस्तु का प्रतिबिम्ब कहते है।
👉 प्रतिबिंब दो प्रकार के होते है।
(i) आभासी प्रतिबिंब किसे कहते है?
उत्तर– जिस प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सके, उसे आभासी प्रतिबिंब कहते हैं। यह प्रतिबिंब दर्पण के पीछे बनता हुआ प्रतीत होता है।
(ii) वास्तविक प्रतिबिंब किसे कहते है?
उत्तर– जिस प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त किया जा सके, उसे वास्तविक प्रतिबिंब कहते हैं। यह प्रतिबिंब दर्पण के आगे बनता हुआ प्रतीत होता है।
समतल दर्पण
(i) समतल दर्पण के प्रतिबिम्ब को सीधा प्रतिबिम्ब कहते हैं।
(ii) समतल दर्पण द्वारा बनने वाला प्रतिबिम्ब सीधा तथा वस्तु के समान माप (साइज़) का दिखाई देता है।
(iii) समतल दर्पण का उपयोग हम अपने घरों के शीशे में करते है।
(iv) समतल दर्पण में दायां, बायां में दिखता है और बायां, दायां में दिखता है।
(v) समतल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिम्ब दर्पण के पीछे और आभासी बनती है।
👉 रोगीवाहनों पर शब्द AMBULANCE को उल्टा इसलिए लिखा जाता है, ताकि सामने वाले वाहन के दर्पण में ड्राइवर को ambulance सीधा और स्पष्ट दिखाई दे सके।
प्रश्न 6. गोलीय दर्पण किसे कहते है?
उत्तर– वैसा दर्पण जिसकी सतह समतल नहीं होकर वक्रित(गोल) होती है, उसे गोलीय दर्पण कहते है।
👉 चम्मच का भीतरी पृष्ठ अवतल दर्पण की भांति कार्य करता है, जबकि इसका बाहरी पृष्ठ उत्तल दर्पण की भांति कार्य करता है।
👉 गोलीय दर्पण दो प्रकार के होते है।
(i) अवतल दर्पण किसे कहते है?
उत्तर– जिस गोलीय दर्पण का बाहरी सतह कलई (पेंट) किया होता है, उसे अवतल दर्पण कहते हैं।
👉 डॉक्टर आँख, कान, नाक, गला, दाँत का निरीक्षण करते समय अवतल दर्पण का उपयोग करते हैं। इसमें वस्तु का प्रतिबिंब बड़ा, उल्टा और वास्तविक बनता है।
Read Also:- Bihar Board Class 7 Science chapter 16 Parkash Notes
(ii) उत्तल दर्पण किसे कहते है?
उत्तर– जिस गोलीय दर्पण की भीतरी सतह कलई (पेंट) किया होता है, उसे उत्तल दर्पण कहते हैं।
👉 टॉर्च, कारों के हेडलाइट, गाड़ियों के साइड मिरर में उत्तल दर्पण का उपयोग करते हैं। इसमें वस्तु का प्रतिबिंब छोटा, सीधा और आभासी बनता है।
👉 लेंस पारदर्शी होते हैं। और इसका उपयोग चश्मा, सूक्ष्मदर्शी, टेलीस्कोप आदि में किया जाता है। लेंस दो प्रकार के होते है।
(i) उत्तल लेंस किसे कहते है?
उत्तर– वैसा लेंस, जो किनारों की अपेक्षा बीच में मोटा प्रतीत होता हैं, उसे उत्तल लेंस कहते है। उत्तल लेंस को अभिसारी लेंस भी कहते हैं। उत्तल लेंस वास्तविक तथा उल्टा प्रतिबिम्ब बना सकता है। उत्तल लेंस को आवर्धक लेंस भी कहते हैं।
(ii) अवतल लेंस किसे कहते है?
उत्तर– वैसा लेंस, जो किनारों की अपेक्षा बीच में पतला होता हैं, उसे अवतल लेंस कहते हैं। अवतल लेंस को अपसारी लेंस भी कहते हैं। अवतल लेंस सदैव सीधा, आभासी तथा साइज़ में बिम्ब से छोटा प्रतिबिम्ब बनता है।
👉 लेंस से किसी प्रकाश स्रोत को देखना खतरनाक है। उत्तल लेंस से सूर्य के प्रकाश को किसी के शरीर या आवश्यक वस्तु पर केन्द्रित नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे शरीर या वस्तु जल सकती है।
JOIN NOW
दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 7वीं के विज्ञान के पाठ 16 प्रकाश (Prakash) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। Prakash धन्यवाद !