Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board Class 7th Science chapter 15 Notes जीवों में श्‍वसन | jivo me swasan Objective Question

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 7वीं विज्ञान का पाठ ‘जीवों में श्वसन’ का नोट्स को देखने वाले है। jivo me swasan

Bihar Board Class 7 Science chapter 15 jivo me swasan Notes | जीवों में श्‍वसन

जीवों में श्वसन

प्रश्न 1. श्वसन किसे कहते है?
उत्तर– सांस लेने (ऑक्सीजन) और सांस छोड़ने (कार्बन डाइऑक्साइड) की क्रिया को श्वसन कहते है।

👉 श्वसन के द्वारा हमारे शरीर में ऊर्जा का उत्पादन होता है। और इस ऊर्जा का उपयोग हम अनेक कामों को करने में करते है। हम नाक और मुँह से साँस लेते और छोड़ते हैं। ऑक्सीजन फेफड़ों में उपस्थित रक्त वाहिनियों में उपस्थित रक्त में मिल जाता है।

➣ श्वसन दो प्रकार का होता है।

(i) वायवीय श्वसन (ऑक्सी श्वसन) किसे कहते है?
उत्तर– वैसा श्वसन जिसमें ऊर्जा ऑक्सीजन की उपस्थिति में बनता है, उसे वायवीय श्वसन कहते है।

☞ कोशिका के अंदर, भोजन (ग्लूकोस) ऑक्सीजन का उपयोग करके कार्बन डाइऑक्साइड, जल और ऊर्जा में विखंडित (टूटना) हो जाता है।

ग्लूकोस → कार्बन डाइऑक्साइड + जल + ऊर्जा

(ii) अवायवीय श्वसन (अनॉक्सी श्वसन) किसे कहते है?
उत्तर– वैसा श्वसन जिसमें ऊर्जा ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में बनता है, उसे अवायवीय श्वसन कहते है।

➢ कोशिका के अंदर, भोजन (ग्लूकोस) ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में ऐल्कोहॉल, कार्बन डाइऑक्साइड और ऊर्जा में विखंडित हो जाता है।

ग्लूकोस → ऐल्कोहॉल + कार्बन डाइऑक्साइड + ऊर्जा

प्रश्न 2. अवायवीय जीव किसे कहते है?
उत्तर– ऐसे जीव जो ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में ऊर्जा प्राप्त करते हैं, उसे अवायवीय जीव कहते हैं। जैसे– यीस्ट

Read Also:- Class 7th Science chapter 15 Notes जीवों में श्‍वसन 

👉 यीस्ट एक कोशीकीय सूक्ष्मजीव है, और यीस्ट का प्रयोग अंग्रेजी शराब, पावरोटी और बिस्कुट उद्योग में होता है।

Bihar Board Class 7 Science chapter 15 jivo me swasan Notes | जीवों में श्‍वसन

☞ ऐसी गतिविधिया जहां पर ऊर्जा की सबसे अधिक आवश्यकता होती है, और हमारे शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। तब ऊर्जा प्राप्त करने के लिए मांसपेशियों में अवायवीय श्वसन होता है। इसमें ग्लूकोस, ऑक्सीजन की कमी के कारण लैक्टिक अम्ल और ऊर्जा में विखंडित हो जाता है।

ग्लूकोस → लैक्टिक अम्ल + ऊर्जा

➢ शरीर में ऐंठन का कारण लैक्टिक अम्ल होता है। और ऐंठन को कम करने के लिए निम्न काम करें।
(i) गर्म पानी से स्नान
(ii) सरसों तेल से मालिश

प्रश्न 3. अन्तः श्वसन किसे कहते है?
उत्तर– ऑक्सीजन युक्त हवा को शरीर के अन्दर ले जाने की क्रिया को अन्तःश्वसन कहते है।

प्रश्न 4. उच्छवसन किसे कहते है?
उत्तर– कार्बन डाइऑक्साइड युक्त हवा को शरीर से बाहर निकालने की क्रिया को उच्छवसन कहते है।

Bihar Board Class 7 Science chapter 15 jivo me swasan Notes | जीवों में श्‍वसन

👉 अन्तःश्वसन के लिए ऑक्सीजन प्रकाश संश्लेषण की क्रिया द्वारा आता है। प्रकाश संश्लेषण की क्रिया के फलस्वरूप पौधे ऑक्सीजन छोड़ते है, जिसका उपयोग सभी जीव करते हैं। और सभी जीव CO2 छोड़ते हैं, जिसका उपयोग पौधे भोजन बनाने में करते हैं। इस प्रकार वातावरण में आक्सीजन (O2) तथा कार्बन डाइ ऑक्साइड (CO2) की निरंतरता बनी रहती है।

Read Also:- Bihar Board Class 7th Science chapter 15 Notes jivo me swasan

प्रश्न 5. श्वसन दर किसे कहते है?
उत्तर– कोई व्यक्ति एक मिनट में जितनी बार श्वसन करता है, उसे श्वसन दर कहते है।

प्रश्न 6. श्वसन तंत्र किसे कहते है?
उत्तर– वैसे अंग जो श्वसन की क्रिया में भाग लेते है, और एक तंत्र का निर्माण करते हैं। इस तंत्र को श्वसन तंत्र कहते है।

☞ श्वसन क्रिया में भाग लेने वाले अंग
(i) नासाद्वार
(ii) नासागुहा
(iii) मुख गुहा
(iv) ग्रसनी
(v) श्वासनली
(vi) फेफड़ा (फुफ्फुस)

➢ ऑक्सीजन युक्त हवा नासाद्वार से ग्रहण करते हैं, जो नासा गुहा से होते हुए फेफड़ों में जाती है। फेफड़ा वक्ष गुहा में स्थित होते हैं। डायफ्राम का कार्य फेफड़ा को फैलाना और सिकुड़ना है।

☞ रक्त, शरीर के विभिन्न भागों की कोशिकाओं में ऑक्सीजन पहुँचाने वाला वाहक हैं। रक्त में हीमोग्लोबीन होता है। ऑक्सीजन, हीमोग्लोबीन के साथ मिलकर ऑक्सी हीमोग्लोबीन बनाता है। और कार्बन डाइऑक्साइड के साथ मिलकर कार्बोक्सी हीमोग्लोबीन बनाता है।

हीमोग्लोबीन + ऑक्सीजन → ऑक्सी हीमोग्लोबीन

हीमोग्लोबीन + कार्बन डाइऑक्साइड → कार्बोक्सी हीमोग्लोबीन

👉 इस CO2 को बाहर निकालने के लिए रक्त CO2 को फेफड़ों तक लाता है, जहाँ से CO2 नासाद्वार से बाहर निकल जाता है।

☞ केंचुआ, त्वचा के द्वारा श्वसन करता है। जबकि तिलचट्टे के शरीर पर छिद्र होते है, और यह इन्हीं छिद्रों के द्वारा श्वसन करता है। मेढक जल तथा स्थल दोनों में पाया जानेवाला जन्तु है, और इसमें श्वसन फेफड़ा तथा त्वचा दोनों के द्वारा होती है।

➢ मछली में श्वसन गलफड़ा (गिल्स) के द्वारा होता है। पेड़-पौधे में श्वसन पत्तियों में मौजूद रंध्र (स्टोमाटा) के द्वारा होती है। और बीजों में भी श्वसन होता है, इसलिए अनाज की बोरियां अंदर से गर्म होती है।

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 7वीं के विज्ञान के पाठ 15 जीवों में श्वसन (jivo me swasan) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

Leave a Comment

error: Content is protected !!