Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board Class 7th Science chapter 14 Notes पौधों मे संवहन | Pauaudho me sanvahan

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 7वीं विज्ञान का पाठ ‘पौधों में संवहन’ का नोट्स को देखने वाले है। Pauaudho me sanvahan

Bihar Board Class 7 Science chapter 14 Pauaudho me sanvahan Notes | पौधों मे संवहन

पौधों में संवहन

प्रश्न 1. संवहन किसे कहते है?
उत्तर– वह प्रक्रिया जिसके द्वारा जल, खनिज तथा भोजन पौधों के विभिन्न अंगों तक पहुंचते है, उसे संवहन कहते है।

प्रश्न 2. मूल रोम किसे कहते है?
उत्तर– पौधे के जड़ों में बहुत सारी रेशेदार संरचना होती है, जिसे मूल रोम कहते है। मूलरोमों का कार्य मिट्टी में उपस्थित जल एवं खनिज पदार्थों का अवशोषण (सीखना) करना है।

प्रश्न 3. उत्तक किसे कहते है?
उत्तर– कोशिकाओं के समूह को उत्तक कहते है।

प्रश्न 4. संवहन उत्तक किसे कहते है?
उत्तर– वैसा उत्तक जो पौधे में जल एवं भोजन का संवहन करता है, उसे संवहन उत्तक कहते है। और पौधे में दो संवहन उत्तक होते है।

(i) जाइलम = पौधे में जाइलम का कार्य जल एवं खनिज पदार्थों को पौधों के विभिन्न अंगों तक पहुंचाना होता है।

(ii) फ्लोएम = पौधे में फ्लोएम का कार्य पत्तियों में बना भोजन को पौधों के विभिन्न अंगों तक पहुंचाना होता है।

प्रश्न 5. रंध्र (स्टोमाटा) किसे कहते है?
उत्तर– पत्तियों में छोटे-छोटे छिद्र होते है, जिन्हें रंध्र कहते है। पौधे में बचा हुआ जल रंध्र के द्वारा उत्सर्जित (निकलता) होता है।

प्रश्न 6. वाष्पोत्सर्जन किसे कहते है?
उत्तर– पौधों में वाष्प के रूप में अवशोषित जल का उत्सर्जन (निकलना) को वाष्पोत्सर्जन कहते है।

👉 वाष्पोत्सर्जन को प्रभावित करने वाले कारक
(i) सूर्य = सूर्य की उपस्थिति में वाष्पोत्सर्जन अधिक होता है।
(ii) हवा = हवा जितनी तेज चलती है, उतना ही जल्दी वाष्पोत्सर्जन होता है।
(iii) आर्द्रता = वातावरण में आर्द्रता (पानी का मात्रा) अधिक होने पर वाष्पोत्सर्जन कम होता है।
(iv) तापमान = तापमान बढ़ने पर वाष्पोत्सर्जन अधिक होता है।

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 7वीं के विज्ञान के पाठ 14 पौधों में संवहन (Pauaudho me sanvahan) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

Leave a Comment

error: Content is protected !!