Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
BSEB Bihar Board Class 6 Social Science History Chapter 3. प्रारंभिक समाज | Prarambhik Samaj Class 6th Solutions
Bihar Board Class 7 Social Science History Ch 6 शहर, व्‍यापार एवं कारीगर | Sahar Vyapari Evam Karigar Class 7th Solutions & Notes
Bihar Board Class 10 History Chapter 7 व्यापार और भूमंडलीकरण | Social Science History Vyapar aur Bhumandalikaran Objective Question 2025
Bihar Board Class 7th History Chapter 4 Solution mugal emperor मुगल साम्राज्य
Bihar Board Class 10th Social Science History Chapter 1 Notes यूरोप में राष्ट्रवाद | yurop me rashtravad Ncert & Objective Question
Bihar Board Class 9th Science Physics Chapter 3 Notes बल तथा गति के नियम | Bal tatha gati ke niyam Bharati Bhawan
Bihar Board Class 10th Social Science Economics Chapter 1 Notes अर्थव्यवस्था एवं इसका विकास | arthvyavastha Class 10th Ncert & Bharati Bhawan Objective Question
Bihar Board Class 10th Social Science Civics Chapter 1 लोकतंत्र में सत्ता की साझेदारी | loktantra mein satta ki sajhedari Ncert Notes
Bihar Board Class 9th Science Biology Chapter 1 Notes कोशिका | Koshika ka Objective Question & Notes NCERT

previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board class 7th Science Chapter 13 Notes मिट्टी | Mitti Objective Question

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 7वीं विज्ञान का पाठ ‘मिट्टी’ का नोट्स को देखने वाले है। Mitti 

Bihar Board class 7th Science Ch 13 Mitti Notes | मिट्टी

मिट्टी

👉 मिट्टी एक प्राकृतिक संसाधन है। पवन, जल और जलवायु के कारण चट्टानों के टूटने पर मि‌ट्टी का निर्माण होता है।

मिट्टी का उपयोग

(i) मिट्टी में पौधे उगते हैं, जिनसे हमें खाद्य फसलें, लकड़ी, दवाइयां, और कपड़े मिलते हैं।
(ii) मिट्टी से बर्तन, मूर्तियां और खिलौने बनाए जाते हैं।
(iii) मिट्टी बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं को रोकने में मदद करती है।

प्रश्न 1. ह्यूमस किसे कहते है?
उत्तर– मि‌ट्टी में उपस्थित सड़े गले जैव पदार्थ को ह्यूमस कहते है। ह्यूमस मिट्टी को उर्वर बनाता है, और पादपों को पोषण प्रदान करता है।

मिट्टी की परत

👉 मिट्टी की मुख्यत तीन परत होती है।

(i) ऊपरी परत (शीर्ष मिट्टी) = ऊपरी परत गहरे रंग की होती है, और इसमें ह्यूम्स और खनिज पाए जाते है। और ह्यूम्स मिट्टी को उर्वर बनाता है। यह परत जल को धारण करके रखता है। छोटे पौधे की जड़े पूरी तरह से शीर्ष मि‌ट्टी में ही रहती है।

(ii) मध्य परत = यह परत अधिक कठोर होता है। मध्य परत में हयूमस कम होती है, लेकिन खनिज अधिक होते हैं।

(iii) तीसरी परत = तीसरी परत में अधिक चट्टान होता है, जो कठोर होता है, इसलिए इसे कुदाल से खोदना कठिन होता है।

मिट्टी के प्रकार

👉 कणों के आकार के आधार पर मिट्टी को तीन भागों में बांटा जाता है।
(i) बलुई मिट्टी = इसमें कणों का आकार बड़ा होता है। और इसमें रिक्त स्थान अधिक होता है, इसलिए यह पानी नहीं सोख पाता है। और इसमें खेती भी न के बराबर होती है।

(ii) चिकनी मिट्टी = इसमें कणों का आकार काफी छोटा होता है। और यह पानी को सोख लेता है। तथा इसका उपयोग मिट्टी के बर्तन, खिलौना आदि बनाने में किया जाता है।

(iii) दोमट मिट्टी = इसमें कणों का आकार न ही ज्यादा बड़ा और न ही ज्यादा छोटा होता है। और यह भी पानी को सोखता है। तथा इसका उपयोग खेती कार्य में किया जाता है।

मिट्टी के गुण

(i) मिट्टी में पानी की मात्रा होती है।
(ii) मिट्टी पानी को अवशोषित (सोखता) करता है।

प्रश्न 2. अंत: स्रवण दर किसे कहते है?
उत्तर– मिट्टी द्वारा पानी का अवशोषण करने में लगने वाले समय को अंत: स्रवण दर कहते है।

अंत: स्रवण दर = जल की मात्रा / अंतःस्रवण अवधि (समय)

मिट्टी और फसल

👉 पवन, वर्षा, ताप, प्रकाश और आर्द्रता द्वारा मिट्टी प्रभावित होती है। और इन्हीं कारणों से मिट्टी अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग पाई जाती है।

मिट्टी में जल धारण क्षमता सबसे अधिक चिकनी मिट्टी में होती है। और सबसे कम बलुई मिट्टी में होती है। चिकनी एवं दोमट मिट्टी दोनों में गेहूँ, मक्का, चना, धान की खेती की जाती है। मसूर, अरहर और अन्य दालें तथा आलू की खेती दोमट एवं बलुई मिट्टी में की जाती है।

प्रश्न 3. मृदा अपरदन किसे कहते है?
उत्तर– पवन, पानी अथवा बर्फ के द्वारा मिट्टी की ऊपरी सतह को हटने की प्रक्रिया को मृदा अपरदन कहते है। पादपों की जड़ें मृदा को मजबूती से बांधे रखती है। और जहां पेड़-पौधे नहीं होते है, वहां अधिक मृदा अपरदन होता है।

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 7वीं के विज्ञान के पाठ 13 मिट्टी (Mitti) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

Leave a Comment

error: Content is protected !!