Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board Class 7th Science chapter 12 Notes अम्‍ल , क्षार और लवण | Amal char aur lavan Objective Question

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 7वीं विज्ञान का पाठ ‘अम्ल, क्षार और लवण’ का विज्ञान को देखने वाले है। Amal char aur lavan

Bihar Board Class 7 Science chapter 12 Amal char aur lavan अम्‍ल , क्षार और लवण

अम्ल, क्षार और लवण

प्रश्न 1. अम्ल किसे कहते है?
उत्तर– वैसा पदार्थ जो स्वाद में खट्टे होते है, उसे अम्ल कहते है। और यह नीले लिटमस पत्र को लाल कर देता है।

प्रश्न 2. क्षार किसे कहते है?
उत्तर– वैसा पदार्थ जो स्वाद में कड़वे होते है, उसे क्षार कहते है। और यह लाल लिटमस पत्र को नीले कर देता है।

प्रश्न 3. लवण किसे कहते है?
उत्तर– वैसा पदार्थ जो किसी अम्ल व क्षार की क्रिया के परिणाम स्वरूप बनते हैं, उसे लवण कहते हैं।

प्रश्न 4. सूचक किसे कहते है?
उत्तर– वैसा पदार्थ जिनकी मदद से हम किसी पदार्थ के अम्लीय या क्षारीय होने की जाँच करते हैं, उन्हें सूचक कहते हैं। जैसे– लिटमस पत्र, फिनॉफ्थलीन, हल्दी पाउडर

☞ लिटमस पत्र एक सूचक है। और लिटमस पत्र लाईकेन नामक फफूंद और शैवाल से बनाया जाता है।

Bihar Board Class 7 Science chapter 12 Amal char aur lavan Notes | अम्‍ल , क्षार और लवण

प्रश्न 5. अम्लीय विलयन किसे कहते है?
उत्तर– ऐसे विलयन जो नीले लिटमस को लाल कर देते हैं, उन्हें अम्लीय विलयन कहते हैं।

प्रश्न 6. क्षारीय विलयन किसे कहते है?
उत्तर– ऐसे विलयन जो लाल लिटमस को नीला कर देते हैं, उन्हें क्षारीय विलयन कहते हैं।

प्रश्न 7. उदासीन विलयन किसे कहते है?
उत्तर– ऐसे विलयन जिनका नीले और लाल लिटमस पत्र पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है, उन्हें उदासीन विलयन कहते हैं।

Read Also:- Amal char aur lavan Class 7th Science Chapter 12

➢ जब कोई विलयन क्षारीय होता है, तो उसमें फिनॉफ्थलीन डालने पर उसका रंग गुलाबी हो जाता है। लेकिन अम्लीय विलयन में फिनॉफ्थलीन डालने पर वह रंगहीन हो जाता है।

प्रश्न 8. उदासीनीकरण अभिक्रिया किसे कहते हैं?
उत्तर– जिन अभिक्रियाओं में अम्ल तथा क्षार क्रिया करके जल एवं लवण बनाते हैं, उन अभिक्रिया को उदासीनीकरण अभिक्रिया कहते हैं। उदासीनीकरण अभिक्रिया में सदैव ऊष्मा निकलती है।
जैसे–
अम्ल + क्षार → लवण + जल + ऊष्मा

☞ जब हमारे आमाशय में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल की मात्रा बढ़ जाती है, तो इसको नियंत्रित करने के लिए दूधिया मैग्नीशियम (मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड) का प्रयोग करते है।

➢ हमारे खेतों में अम्ल की मात्रा बढ़ जाने के कारण फसल अच्छी नहीं होती है। तो अम्ल को नियंत्रित करने के लिए बिना बुझा हुआ चूना (कैल्सियम ऑक्साइड) और कम्पोस्ट खाद का प्रयोग करते है।

👉 कारखाने के अपशिष्ट जल को नदियों में डालने से पहले उस जल को क्षारीय पदार्थ मिलाकर उदासीन कर दिया जाता हैं। ऐसा नहीं करने पर, अपशिष्ट जल में उपस्थित हानिकारक जीव नदियों के जीवों का नुकसान पहुंचा सकते है।

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 7वीं के विज्ञान के पाठ 12 अम्ल, क्षार और लवण (Amal char aur lavan) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

Leave a Comment

error: Content is protected !!