Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

BSEB Class 8th Science Solutions Chapter 18 Notes ध्‍वनियॉं क‍ि तरह तरह की | Dhwaniya tarah tarah ki Notes

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 8वीं विज्ञान का पाठ ‘ध्वनियां तरह-तरह की’ का नोट्स को देखने वाले है। Dhwaniya tarah tarah ki

BSEB Class 8th Science Solutions Chapter 18 Notes ध्‍वनियॉं क‍ि तरह तरह की | Dhwaniya tarah tarah ki Notes

ध्वनियां तरह-तरह की

👉 हम अपने दैनिक जीवन में विभिन्न प्रकार के आवाजों को सुनते है। ये सभी अलग-अलग होते है।

प्रश्न 1. ध्वनि किसे कहते है?
उत्तर– ध्वनि एक प्रकार का कंपन है, जो किसी ठोस, द्रव या गैस से होकर संचारित होती है, और इन्हीं कंपनों को ध्वनि कहते है।

☞ ध्वनि कंपन द्वारा उत्पन्न होते है। सबसे अधिक तेज ध्वनि ठोस में उत्पन्न होती है। और सबसे कम गैस में उत्पन्न होती है।

मानव द्वारा उत्पन्न ध्वनि

➢ मानवों में ध्वनि वाकयंत्र या कंठ द्वारा उत्पन्न होती है। श्वासनली के ऊपरी सिरे पर दो वाक् तंतु होते है। हमारे शरीर में वाक् तंतु सितार के दो तार जैसे तने होते है। और इन्हीं वाक् तंतु में कंपन के कारण ध्वनि उत्पन्न होती है।

☞ अलग-अलग लोगों के वाक्-तंतु अलग-अलग आकार, मोटाई तथा तनाव के होते हैं। पुरुषों के वाक्-तंतुओं की लंबाई लगभग 20 mm होती है। महिलाओं में इसकी लंबाई लगभग 15 mm होती है। बच्चों के वाक्-तंतु बहुत छोटे होते हैं। यही कारण है कि पुरुषों, महिलाओं तथा बच्चों की आवाज अलग-अलग होती हैं।

➢ ध्वनि का संचरण (एक जगह से दूसरी जगह जाने) के लिए कोई न कोई माध्यम चाहिए होता है।

प्रश्न 2. निर्वात किसे कहते है?
उत्तर– वह क्षेत्र जहां से हवा पूरी तरह निकाल दी जाती है, उस क्षेत्र को निर्वात कहते है। और ध्वनि निर्वात में संचरित नहीं हो सकती है।

मानव कान

प्रश्न 3. कान किसे कहते है?
उत्तर– ध्वनि को हम जिस ज्ञानेन्द्रिय द्वारा सुनते हैं, उसे कान कहते हैं। और कान के मुख्यतः तीन भाग होते है- बाहरी भाग, मध्य भाग तथा आन्तरिक भाग।

BSEB Class 8th Science Solutions Chapter 18 Notes ध्‍वनियॉं क‍ि तरह तरह की | Dhwaniya tarah tarah ki Notes

प्रश्न 4. कर्ण पल्लव किसे कहते है?
उत्तर– कान के बाहरी भाग जिसकी आकृति कीप जैसी होती है, उसे कर्ण पल्लव कहते है। कर्ण पल्लव हवा से (या अन्य माध्यम से) ध्वनि कंपन ग्रहण करता है। और यह कंपित ध्वनि एक नलिका से गुजरती है।

प्रश्न 5. कर्ण पटह किसे कहते है?
उत्तर– नलिका के सिरे पर एक पतली झिल्ली दृढ़ता से तनी रहती है, जिसे कर्ण पटह कहते हैं। जब ध्वनि कंपन कर्ण पटह तक पहुंचती है, तब कर्ण पटह भी कंपित होने लगता है। और उसके बाद ही हम किसी वस्तु की ध्वनि को सुन पाते है।

प्रश्न 6. कंपन किसे कहते है?
उत्तर– किसी वस्तु का अपनी माध्य स्थिति से बार-बार इधर-उधर गति करने को कंपन कहते है। और इसी गति को दोलन गति भी कहते हैं।

प्रश्न 7. आवृत्ति किसे कहते है?
उत्तर– प्रति सेकेण्ड होने वाले दोलनों (कंपनों) की संख्या को दोलन की आवृत्ति कहते हैं। आवृत्ति को हर्ट्ज (Hz) में मापा जाता है। 1 Hz आवृति एक दोलन प्रति सेकण्ड के बराबर होती है। जितना चक्कर लगता है, वहीं उसका आवृति होता है।

प्रश्न 8. आवर्तकाल किसे कहते है?
उत्तर– कंपित वस्तु द्वारा एक दोलन पूरा करने में जितना समय लगता है, उसे आवर्तकाल कहते हैं। इसे सेकण्ड में मापा जाता है।

प्रश्न 9. आयाम किसे कहते है?
उत्तर– कंपित वस्तु अपनी माध्य स्थिति से अधिकतम जिस दूरी तक जाती है, उसे उसका आयाम कहते हैं। इसे मीटर में मापा जाता है। आयाम , ध्वनि का ऊंचाई होता है।

प्रबलता तथा तारत्व

☞ ध्वनि की प्रबलता कंपन के आयाम पर निर्भर करती है। और ध्वनि की प्रबलता को डेसिबल (dB) में मापा जाता है। जब किसी कंपित वस्तु का आयाम अधिक होता है तो इसके द्वारा उत्पन्न ध्वनि प्रबल होती है। जब आयाम कम होता है तो उत्पन्न ध्वनि मंद होती है।

BSEB Class 8th Science Solutions Chapter 18 Notes ध्‍वनियॉं क‍ि तरह तरह की | Dhwaniya tarah tarah ki Notes

➢ आवृत्ति ध्वनि की तीक्ष्णता (तारत्व) को निर्धारित करती है। यदि कंपन की आवृत्ति अधिक है तो हम कहते हैं कि ध्वनि तीखी है। यदि कंपन की आवृत्ति कम है तो हम कहते हैं कि ध्वनि का तारत्व कम है।

प्रश्न 10. श्रव्य ध्वनि किसे कहते है?
उत्तर– जिन ध्वनि को हमारा कान सुन सकता है, उस ध्वनि को श्रव्य ध्वनि कहते है। और मानव 20 Hz से 20,000 Hz तक सुन सकता हैं।

प्रश्न 11. अश्रव्य ध्वनि किसे कहते है?
उत्तर– ऐसे ध्वनि जो 20Hz से कम और 20,000Hz से अधिक होती है, उसे अश्रव्य ध्वनि कहते है। और इसे मनुष्य नहीं सुन सकता है, किन्तु कुत्ता, बिल्ली जैसे जानवर सुन सकते हैं। जैसे– भूकम्प के समय पृथ्वी के कम्पन की ध्वनि

प्रश्न 12. शोर किसे कहते है?
उत्तर– अप्रिय ध्वनियों को शोर कहते है।

प्रश्न 13. सुस्वर ध्वनि किसे कहते है?
उत्तर– कानों को सुखद लगने वाली ध्वनि को सुस्वर ध्वनि कहते है।

प्रश्न 14. ध्वनि प्रदूषण किसे कहते है?
उत्तर– अवांछित ध्वनियों से होने वाली परेशानी को ध्वनि प्रदूषण कहते हैं। यह ध्वनि, मानव और जीव-जन्तुओं के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है।

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 8वीं के विज्ञान के पाठ 18 ध्वनियां तरह-तरह की (Dhwaniya tarah tarah ki) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

Leave a Comment

error: Content is protected !!