आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 6वीं विज्ञान का पाठ ‘प्रकाश’ का नोट्स को देखने वाले है। Prakash
| प्रकाश |
प्रश्न 1. प्रकाश किसे कहते है?
उत्तर– प्रकाश वह भौतिक कारक है, जिसकी सहायता से आँख वाले व्यक्ति किसी भी वस्तु को देख पाते है। प्रकाश एक प्रकार ऊर्जा होता है। प्रकाश सीधी रेखा में गमन करता है।
प्रश्न 2. प्रकाश स्त्रोत किसे कहते है?
उत्तर– जिस पदार्थ से प्रकाश निकलता है, उसे प्रकाश स्त्रोत कहते है। जैसे– बल्ब, मोमबती, लालटेन, दिपक, सूर्य का प्रकाश
प्रश्न 3. पारदर्शी पदार्थ किसे कहते है?
उत्तर– जिन पदार्थ से होकर वस्तुओं को आसानी से आर-पार देखा जा सकते है, उसे पारदर्शी पदार्थ कहते हैं। जैसे– जल, काँच (शीशा)
प्रश्न 4. अपारदर्शी पदार्थ किसे कहते है?
उत्तर– जिन पदार्थ से होकर वस्तुओं को आसानी से आर-पार नहीं देखा जा सके, उसे अपारदर्शी पदार्थ कहते है। जैसे– दीवार, किताब
प्रश्न 5. पारभासी पदार्थ किसे कहते है?
उत्तर– जिन पदार्थ से होकर वस्तु को देखने पर वस्तु धुंधती दिखाई देती है, उसे पारभासी पदार्थ कहते है। जैसे– घिसा हुआ कांच, तेल लगा कागज
प्रश्न 6. आपतित किरण किसे कहते है?
उत्तर– किसी सतह पर पड़ने वाली किरण को आपतित किरण कहते है।
प्रश्न 7. परावर्तित किरण किसे कहते है?
उत्तर– किसी सतह पर पड़ने के बाद वापस लौटने वाली किरण को परावर्तित किरण कहते हैं।
प्रश्न 8. छाया किसे कहते है?
उत्तर– प्रकाश के गमन पथ पर अपारदर्शी वस्तु रख दी जाती है, जिसके कारण प्रकाश उस अपारदर्शी वस्तु को पार नहीं कर पाता है। और वहाँ अंधेरा क्षेत्र बन जाता है, उस अंधेरे क्षेत्र को छाया कहते हैं। दर्पण में वस्तु का प्रतिबिंब बनता है।
JOIN NOW
दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 6वीं के विज्ञान के पाठ 13 प्रकाश (Prakash) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !









