Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

BSEB Class 8th Science Solutions Chapter 16 Notes धातु और अधातु | Dhatu aur adhatu Class 8th

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 8वीं विज्ञान का पाठ ‘धातु और अधातु’ का नोट्स को देखने वाले है। Dhatu aur adhatu

BSEB Class 8th Science Solutions Chapter 16 Notes धातु और अधातु | Dhatu aur adhatu Class 8th

धातु और अधातु

प्रश्न 1. पदार्थ (द्रव्य) किसे कहते है?
उत्तर– वैसा वस्तु जो कुछ स्थान घेरता है, तथा जिसमें कुछ वजन (भार) होता है, ऐसे वस्तुओं को पदार्थ कहते है।

BSEB Class 8th Science Solutions Chapter 16 Notes धातु और अधातु | Dhatu aur adhatu Class 8th

👉 भौतिक अवस्था के आधार पर पदार्थ तीन प्रकार के होते हैं
(i) ठोस
(ii) द्रव
(iii) गैस

☞ पानी ठोस, द्रव और गैस तीनों अवस्था में पाए जाते है।

प्रश्न 2. तत्व किसे कहते है?
उत्तर– वैसा पदार्थ जो केवल एक ही परमाणु का बना होता है, उसे तत्व कहते है। जैसे– H, O, Cl,

प्रश्न 3. यौगिक किसे कहते है?
उत्तर– वैसा पदार्थ जो दो या दो से अधिक तत्वों से मिलकर बना होता है, उसे यौगिक कहते है। जैसे– H₂O, Nacl, CO2

प्रश्न 4. मिश्रण किसे कहते है?
उत्तर– जब दो या दो से अधिक पदार्थों को मिलाया जाता है, तो इस प्रक्रिया के दौरान बने नये पदार्थों को मिश्रण कहते है। जैसे– नमक और पानी का घोल, चीनी और पानी का घोल

प्रश्न 5. धातु किसे कहते है?
उत्तर– वैसा पदार्थ जिनसे विद्युत धारा प्रवाहित किया जा सकता है, उसे धातु कहते है। जैसे– लोहा, ताँबा

प्रश्न 6. अधातु किसे कहते है?
उत्तर– वैसा पदार्थ जिनसे विद्युत धारा प्रवाहित नहीं किया जा सकता है, उसे अधातु कहते हैं। जैसे– लकड़ी, प्लास्टिक

👉 सोना, ताँबा, चाँदी, शीशा, टिन, लोहा, पारा मुख्य सात प्राचीनतम धातु है।

प्रश्न 7. मिश्रधातु किसे कहते है?
उत्तर– वैसे धातु जो दो या दो से अधिक पदार्थों से मिलकर बना होता है, उसे मिश्रधातु कहते है।

प्रश्न 8. धातुकर्म किसे कहते है?
उत्तर– अयस्कों से शुद्ध धातु प्राप्त करने की प्रक्रिया को धातुकर्म कहते है।

धातु के भौतिक गुण

(i) सभी धातुओं में चमक होती है। और सबसे पुराना धातु सोना है, जिसका आविष्कार 6000 साल पहले हुआ था। एल्युमिनियम, जिंक, मैग्नेशियम तथा चाँदी का रंग सफेद होता है। और सोना का रंग पीला होता है, तथा ताँबा का रंग लाल और भूरा होता है।
(ii) सभी धातु ठोस होते हैं।
(iii) सभी धातु आघातवर्ध्य (पीटने पर फैलना) होते है।
(iv) इसमें ऊष्मा का चालक होता है।
(v) इससे विद्युत चालक (विद्युत गुजरना) होता है।
(vi) इसे पीटने पर टन-टन का आवाज करता है।
(vii) सभी धातु तन्य (पीटने पर पतला तार में बदल जाता है) होते हैं।

अधातु के भौतिक गुण

(i) सभी अधातु में चमक नहीं होती है।
(ii) इसमें उष्मा और विद्युत का चालन नहीं होता हैं।
(iii) इसे पीटने पर टुकड़ा-टुकड़ा में टूट जाता है।

धातु और अधातु में कुछ अपवाद होते है-

(i) सभी धातु तन्य होते है। लेकिन बिस्मथ (Bi) तन्य नहीं होता है।
(ii) सभी धातु ठोस होते हैं, लेकिन पारा (मरकरी) को ठोस नहीं होता है।
(iii) सभी धातु कठोर होते है, लेकिन लिथियम, सोडियम, पोटैशियम मुलायम होते है, और इसे चाकू से काटा जा सकता है।
(iv) लेड (शीशा) एवं पारा धातु है, लेकिन फिर भी ऊष्मा का चालन इनमें कम होता है।
(v) कुछ तत्व ऐसे होते है, जिनमें धातु और अधातु दोनों के गुण पाए जाते है। जैसे- बोरॉन (B), सिलिकन (si), जर्मेनियम (Ge)
(vi) सभी अधातु विद्युत का कुचालक होते हैं, लेकिन ग्रेफाइट विद्युत का सुचालक है।
(vii) हीरा अधातु है, फिर भी वह चमकता है।

☞ सोना का मुख्य उपयोग आभूषण बनाने में होता है। सोने की शुद्धता को कैरेट में मापते हैं। शुद्ध सोना 24 कैरेट का होता है। आभूषण बनाने के लिए इसमें कुछ अन्य धातु जैसे – तांबा, चांदी को मिलाया जाता है।

👉 कार्बन, गंधक, फॉस्फोरस, आयोडिन आदि ठोस अवस्था में पाये जाते है। जबकि हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, क्लोरीन, हीलियम, आर्गन इत्यादि गैस अवस्था में पाये जाते हैं।

प्रश्न 9. रासायनिक अभिक्रिया (रासायनिक परिवर्तन) किसे कहते है?
उत्तर– जब दो या दो से अधिक पदार्थों को मिलाकर नए गुण वाले नए पदार्थ का निर्माण करते है, उसे रासायनिक अभिक्रिया कहते है। और रासायनिक अभिक्रिया को दुबारा पुराने रूप में नहीं ला सकते है। जैसे:- H2 + O2→ H2O

प्रश्न 10. अभिकारक किसे कहते है?
उत्तर– रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थ को अभिकारक कहते है।

प्रश्न 11. उत्पाद किसे कहते है?
उत्तर– अभिकारकों से मिलकर बने नए पदार्थों को उत्पाद कहते है।
उदाहरण : Mg + O2→ MgO

प्रश्न 12. भौतिक अभिक्रिया (भौतिक परिवर्तन) किसे कहते है?
उत्तर– वैसा अभिक्रिया जिसमें पदार्थ के आकार, रंग आदि में परिवर्तन आते है, लेकिन कोई नया पदार्थ नहीं बनता है, उसे भौतिक अभिक्रिया कहते है। और इसे अपने पुराने रूप में लाया जा सकता है। जैसे– पानी का बर्फ बनना।

प्रश्न 13. रासायनिक समीकरण किसे कहते है?
उत्तर– जब रासायनिक अभिक्रिया को सूत्र (formula) के रूप में लिखा जाता है, तो उसे रासायनिक समीकरण कहते है।

प्रश्न 14. अम्ल किसे कहते है?
उत्तर– वैसा पदार्थ जो स्वाद में खट्टे होते है, उसे अम्ल कहते है। और यह नीले लिटमस पत्र को लाल कर देता है।

प्रश्न 15. क्षार किसे कहते है?
उत्तर– वैसा पदार्थ जो स्वाद में कड़वे होते है, उसे क्षार कहते है। और यह लाल लिटमस पत्र को नीले कर देता है।

BSEB Class 8th Science Solutions Chapter 16 Notes धातु और अधातु | Dhatu aur adhatu Class 8th

धातु और अधातु के रासायनिक गुण

(i) ऑक्सीजन से अभिक्रिया = लोहा से बनी वस्तु (खुरपी, कुल्हाड़ी, कैंची) को खुले वायु में रखने पर वायु और नमी (जल) के कारण उसमें जंग (लौह ऑक्साइड) लग जाता है।

लोहा (Fe) + जल (H₂O) + ऑक्सीजन (O2) → लौह ऑक्साइड (Fe₂O₃)

☞ कॉपर (धातु) का रंग लाल और भूरा होता है, लेकिन कॉपर के बरतन को लम्बे समय तक नम वायु में खुला रखने पर उसमें हल्की हरी परत जम जाती है जो कि कॉपर हाइड्रोक्साइड और कॉपर कार्बोनेट का मिश्रण होता है।

कॉपर + जल + ऑक्सीजन + कार्बनडाइऑक्साइड → कॉपर हाइड्रोक्साईड + कॉपर कार्बोनेट

(ii) जल के साथ अभिक्रिया = मैग्नेशियम (धातु) जल से अभिक्रिया कर हाइड्रोजन गैस बनाती है। लेकिन मैग्नेशियम उबलते पानी से अभिक्रिया जल्दी करता है।

मैग्नेशियम + जल → मैग्नेशियम हाइड्रोक्साइड + हाइड्रोजन गैस

☞ अधातु जल से अभिक्रिया नहीं करती है। इसी कारण कुछ अधातुओं को जल में रखा जाता है। जैसे– फॉस्फोरस

(iii) अम्ल के साथ अभिक्रिया = धातु, अम्ल के साथ अभिक्रिया करके लवण और हाइड्रोजन गैस बनाता है।
जैसे–
लोहा + हाइड्रोक्लोरिक अम्ल → फेरिक क्लोराइड (लवण) + हाइड्रोजन गैस

(iv) क्षार के साथ अभिक्रिया = धातु, क्षार के साथ अभिक्रिया करके लवण और हाइड्रोजन गैस बनाता है।
जैसे–
टीन + पोटैशियम हाइड्रोक्साइट → पोटैशियम स्टैनेट (लवण) + हाइड्रोजन गैस

प्रश्न 16. विस्थापन अभिक्रिया किसे कहते है?
उत्तर– जब कोई एक तत्व, दूसरे तत्व को उसके यौगिक से विस्थापित कर देता है, तो ऐसी रासायनिक अभिक्रिया को विस्थापन अभिक्रिया कहते हैं। इसे प्रतिस्थापन अभिक्रिया भी कहा जाता है।
जैसे–
कॉपर सल्फेट (CuSO₄) + जिंक(zn) → जिंक सल्फेट (ZnSO₄) + कॉपर(Cu)

धातु की उपयोगिता

(i) लोहा (आयरन) का उपयोग बहुत सारी वस्तुओं को बनाने में किया जाता है। जैसे– मशीन, लोहे की कील, खुरपी, कुल्हाड़ी, कैंची
(ii) एल्युमिनियम का उपयोग बरतन बनाने तथा हवाई जहाज में होता है क्योंकि यह हल्का होता है।
(iii) ताँबे का इस्तेमाल बिजली के तार एवं विद्युत यंत्रों में होता है।
(iv) सोना, चाँदी का इस्तेमाल आभूषण निर्माण में और कम्प्यूटर में होता है।
(v) विद्युत फ्यूज के तार टिन और लेड का बना होता है।
(vi) इसके अलावा लोहा हमारे खून में भी पाया जाता है। और मैग्नेशियम पौधे में पाए जाते है।
(vii) नाइट्रोजन, पोटेशियम एवं फास्फोरस का उपयोग फैक्ट्री में खाद बनाने में किया जाता है।
(viii) फास्फोरस का उपयोग माचिस बनाने में किया जाता है।

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 8वीं के विज्ञान के पाठ 16 धातु और अधातु (Dhatu aur adhatu) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

Leave a Comment

error: Content is protected !!