Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
BSEB Bihar Board Class 6 Social Science History Chapter 3. प्रारंभिक समाज | Prarambhik Samaj Class 6th Solutions
Bihar Board Class 7 Social Science History Ch 6 शहर, व्‍यापार एवं कारीगर | Sahar Vyapari Evam Karigar Class 7th Solutions & Notes
Bihar Board Class 10 History Chapter 7 व्यापार और भूमंडलीकरण | Social Science History Vyapar aur Bhumandalikaran Objective Question 2025
Bihar Board Class 7th History Chapter 4 Solution mugal emperor मुगल साम्राज्य
Bihar Board Class 10th Social Science History Chapter 1 Notes यूरोप में राष्ट्रवाद | yurop me rashtravad Ncert & Objective Question
Bihar Board Class 9th Science Physics Chapter 3 Notes बल तथा गति के नियम | Bal tatha gati ke niyam Bharati Bhawan
Bihar Board Class 10th Social Science Economics Chapter 1 Notes अर्थव्यवस्था एवं इसका विकास | arthvyavastha Class 10th Ncert & Bharati Bhawan Objective Question
Bihar Board Class 10th Social Science Civics Chapter 1 लोकतंत्र में सत्ता की साझेदारी | loktantra mein satta ki sajhedari Ncert Notes
Bihar Board Class 9th Science Biology Chapter 1 Notes कोशिका | Koshika ka Objective Question & Notes NCERT

previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

BSEB Class 8th Science Solutions Ch 15 Notes जंतुओं में प्रजनन। Jantuo me prajanan Notes

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 8वीं विज्ञान का पाठ ‘जंतुओं में प्रजनन’ का नोट्स को देखने वाले है। Jantuo me prajanan

BSEB Class 8th Science Solutions Ch 15 Notes जंतुओं में प्रजनन। Jantuo me prajanan Notes

जंतुओं में प्रजनन

👉 मुर्गी, मछली, मेढ़क, तोता, कौवा आदि अण्डे देने वाले जन्तु है। जबकि मनुष्य, गाय, भैंस, घोड़ा, लोमड़ी, बकरी इत्यादि बच्चे देने वाले जन्तु है।

प्रश्न 1. प्रजनन किसे कहते है?
उत्तर– वह प्रक्रिया जिसके द्वारा सजीव अपने जैसे संतान की उत्पति करते है, उसे प्रजनन कहते है। जंतुओं में निरंतरता बनाए रखने के लिए प्रजनन आवश्यक है।

☞ प्रजनन दो प्रकार के होते है
(i) अलैंगिक प्रजनन (Asexual Reproduction)
(ii) लैंगिक प्रजनन (sexual Reproduction)

(i) अलैंगिक प्रजनन किसे कहते है?
उत्तर– प्रजनन की ऐसी विधि जिसमें केवल एक ही जनक(जन्म देने वाला) से नए जीव का निर्माण होता है, उसे अलैंगिक प्रजनन कहते है। जैसे– हाइड्रा, अमीबा आदि

हाइड्रा में प्रजनन

➢ हाइड्रा के शरीर में एक या एक से अधिक उभार दिखाई देता है, जिसे मुकुल कहते है। यह मुकुल आगे चलकर एक संतान का रूप धारण कर लेता है। और हाइड्रा के शरीर से अलग हो जाता है। इस क्रिया में कोई प्रजनन अंग भाग नहीं लेता है।

BSEB Class 8th Science Solutions Ch 15 Notes जंतुओं में प्रजनन। Jantuo me prajanan Notes

प्रश्न 2. मुकुलन किसे कहते है?
उत्तर– हाइड्रा में मुकुल के द्वारा नए संतान का निर्माण होता है, और इस विधि को मुकुलन कहते है।

अमीबा में प्रजनन 

अमीबा एक कोशकीय जीव है। अमीबा के प्रजनन की क्रिया में सबसे पहले अमीबा के केन्द्रक एक से दो हो जाते है। और आगे चलकर अमीबा दो भागों में बंट जाता है। इस प्रकार अमीबा अपना संतान का उत्पति करता है।

BSEB Class 8th Science Solutions Ch 15 Notes जंतुओं में प्रजनन। Jantuo me prajanan Notes

प्रश्न 3. द्विखंडन किसे कहते है?
उत्तर– जिस प्रक्रिया में कोई एक जीव विभाजित होकर दो संतानों का उत्पति करता है, उसे द्विखंडन (द्वि+खंडन) कहते है। अमीबा में प्रजनन द्विखंडन विधि द्वारा होता है।

(ii) लैंगिक प्रजनन किसे कहते है?
उत्तर– प्रजनन की ऐसी विधि जिसमें नर एवं मादा दोनों के जनन अंग भाग लेकर अपने जैसे संतानों की उत्पति करते है, उसे लैंगिक प्रजनन कहते है। जैसे – मनुष्य, कुत्ता, हाथी आदि

नर प्रजनन अंग

(i) वृषण
(ii) शिशन (लिंग)
(iii) शुक्रनलिका (शुक्रवाहिनी)

BSEB Class 8th Science Solutions Ch 15 Notes जंतुओं में प्रजनन। Jantuo me prajanan Notes

☞ पुरुषों के उदर(पेट) के नीचे अंडा के आकार का एक जोड़ी वृषण होता है। जो नर युग्मक (शुक्राणु / Sperm) उत्पन्न करता है। वृषण लाखों शुक्राणु उत्पन्न करता है। शुक्राणु बहुत सूक्ष्म(छोटे) होते है। सभी शुक्राणुओं में एक सिर, मध्य भाग और पूंछ होता है।

BSEB Class 8th Science Solutions Ch 15 Notes जंतुओं में प्रजनन। Jantuo me prajanan Notes

👉 नर में एक जोड़ी शुक्रनलिका होती है, जो वृषण से जुड़ा रहता है। और शिशन (लिंग) के द्वारा शुक्राणु हमारे शरीर से बाहर निकलते है।

मादा प्रजनन अंग

(i) अंडाशय
(ii) अण्डवाहिनी
(iii) गर्भाशय

BSEB Class 8th Science Solutions Ch 15 Notes जंतुओं में प्रजनन। Jantuo me prajanan Notes

☞ मादा के नाभि (ढोरी) के नीचे मादा प्रजनन अंग स्थित होते है। इसमें एक जोड़ी अंडाशय, एक जोड़ी अण्डवाहिनी और एक गर्भाशय होता है। अंडाशय में मादा युग्मक (अंडाणु) का निर्माण होता है। प्रत्येक महीना किसी एक अंडाशय में अंडाणु का निर्माण होता है। और उसके बाद अंडाणु, अण्डवाहिनी में चला जाता है।

➢ गर्भाशय वह भाग होता है, जहां शिशु (बच्चा) का विकास होता है।

प्रश्न 4. निषेचन किसे कहते है?
उत्तर– शुक्राणु और अंडाणु का संलयन (मिलने) की क्रिया को निषेचन कहते है।

☞ निषेचन दो प्रकार के होते है
(i) आंतरिक निषेचन किसे कहते है?
उत्तर– वह निषेचन जो मादा के शरीर के अंदर होता है, उसे आंतरिक निषेचन कहते है। जैसे– मनुष्य, गाय, कुत्ता, मुर्गी

(ii) बाह्य निषेचन किसे कहते है?
उत्तर– वह निषेचन जो मादा के शरीर के बाहर होता है, उसे बाह्य निषेचन कहते है। जैसे– मछली, मेढ़क, स्टारफिश, जलीय प्राणी

मेढ़क में प्रजनन

👉 मेढ़क एक बार में सैकड़ों अंडे देती है। और यह अंडे जल पर तैरते रहते है। मादा जैसे ही अंडा देती है, उसी समय नर मेढ़क अपना शुक्राणु छोड़ता है। उसके बाद अंडाणु और शुक्राणु का संलयन होता है। बहुत से मेढ़क के अंडे को मछलियां खा जाती है।

Read Also:- Bihar Board Class 8th Science Ch 15 Jantuo me prajanan Notes & Solution 

प्रश्न 5. युग्मनज किसे कहते है?
उत्तर– नर तथा मादा युग्मकों के मिलने से बनने वाली कोशिका को युग्मनज कहते हैं।

परखनली शिशु या IVF (इनविट्रो फ़र्टिलाइज़ेशन)

☞ जब किसी कारणवश महिलाओं के अण्डवाहिनी अवरुद्ध (बंद) हो जाती है। जिसके कारण वह शिशु को जन्म देने में असमर्थ हो जाती है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर महिलाओं के अंडाणु को एकत्र कर, शुक्राणु के साथ मिलकर फिर उसे महिलाओं के गर्भ में डाल देते है। जिसके बाद वह महिला शिशु को जन्म दे सकती है। इस प्रक्रिया को IVF (कृत्रिम निषेचन) कहते है। इस तकनीक से जन्मे शिशु को परखनली शिशु कहते है। परखनली शिशु नाम गलत है, क्योंकि बच्चा का विकाश परखनली में नहीं होता है, बल्कि उसका विकास मां के गर्भाशय में होता है।

भ्रूण का परिवर्तन

☞ निषेचन के बाद युग्मनज का निर्माण होता है। और आगे चलकर युग्मनज, भ्रूण में बदल जाता है। युग्मनज लगातार विभाजित होकर कोशिकाओं के गोले में बदल जाता है और ऊतकों और अंगों में परिवर्तित हो जाती हैं। इस विकसित होती हुई संरचना को भ्रूण कहते हैं। इस अवस्था में सिर, आँखें, कान इत्यादि विकसित हो जाते हैं।

प्रश्न 6. गर्भ किसे कहते है?
उत्तर– भ्रूण की वह अवस्था जिसमें सभी शारीरिक भागों की पहचान हो सके गर्भ कहलाता है। जब गर्भ का विकास पूरा हो जाता है तो माँ नवजात शिशु को जन्म देती है।

BSEB Class 8th Science Solutions Ch 15 Notes जंतुओं में प्रजनन। Jantuo me prajanan Notes

☞ मुर्गी के अंडे को चूजे बनने में 3 सप्ताह का समय लगता है। अंडे को गर्मी देने के लिए मुर्गी अपने अंडे पर बैठी रहती है।

Read Also:- Jantuo me prajanan Notes Class 8th Science 

प्रश्न 7. जरायुज जंतु किसे कहते है?
उत्तर– वैसे जंतु जो सीधे शिशु को जन्म देते हैं, उसे जरायुज जंतु कहते हैं।

प्रश्न 8. अंडप्रजक जंतु किसे कहते है?
उत्तर– वैसे जंतु जो सीधे अंडे को जन्म देते हैं, उसे अंडप्रजक जंतु कहते हैं।

लिंग निर्धारण

☞ स्त्री और पुरुष दोनों के कोशिका में 23 जोड़ी (46) गुणसूत्र होते है। जिसमें 22 जोड़ी (44) गुणसूत्र स्त्री और पुरुष दोनों में समान प्रकृति के होते है। लेकिन एक जोड़ी गुणसूत्र (XY) पुरुष और एक जोड़ी गुणसूत्र (XX) स्त्री में असमान होता है। जब XX मिलता है, तो लड़की का जन्म होता है। और जब YX मिलता है, तो लड़का का जन्म होता है। निषेचित अण्डे से लड़का जन्म लेगा या लड़की इसके लिए बच्चा का पिता उत्तरदायी है, न कि माँ।

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 8वीं के विज्ञान के पाठ 15 जंतुओं में प्रजनन (Jantuo me prajanan) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

Leave a Comment

error: Content is protected !!