Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

BSEB Class 6 Science Chapter 9. जन्‍तुओं में गति | Jantuo Me Gati Class 6th Science Solutions & Notes

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 6वीं विज्ञान का पाठ ‘जंतुओं में गति’ का नोट्स को देखने वाले है। Jantuo Me Gati

BSEB Class 6 Science Chapter 9. जन्‍तुओं में गति | Jantuo Me Gati Class 6th Science Solutions & Notes

जंतुओं में गति

प्रश्न 1. संधि किसे कहते है?
उत्तर– शरीर के अंग जहाँ पर मुड़ता है, उसे संधि या जोड़ कहते है।

प्रश्न 2. कंकाल तंत्र किसे कहते है?
उत्तर– शरीर की अस्थियों का ढाँचा को कंकाल या कंकाल तंत्र कहते है।

संधि के प्रकार

(i) कंधे की संधि ⇒ कंधे की हड्‌डी और हाथ की हड्डी जहाँ जुड़ा होता है, उसे कंधे की संधि कहते है। और इसको पूरा घूमा सकते हैं।

(ii) कोहनी की संधि ⇒ कोहनी और बाँह को केवल ऊपर की ओर मोड़ सकते है, जिसे कब्जा संधि या हिन्ज ज्वाइंट कहते है। ऐसी ही संधि घुटने में होती है।

(iii) धुराग्र संधि ⇒ गर्दन तथा सिर को जोड़ने वाली संधि को धुराग्र संधि कहते है। सिर को आगे-पीछे या दाये-बाये घुमा सकते है।

(iv) अचल संधि ⇒ ऊपरी जबड़े एवं खोपड़ी (कपाल) की संधि को अचल संधि कहते है। खोपड़ी कई अस्थियो के जुड़ने से बनी है। खोपड़ी के अंदर मस्तिष्क सूरक्षित रहता है। और खोपड़ी को हिला नहीं सकते हैं।

प्रश्न 3. कंडरा (Tendon) किसे कहते है?
उत्तर– जब मांसपेशियाँ अस्थियों (हड्‌डी) से एक विशेष प्रकार के रेशों से जुड़ी होती है, उसे कंडरा कहते है।

कंडरा ⇒ मांस+हड्डी

प्रश्न 4. स्नायु (Ligament) किसे कहते है?
उत्तर– जब दो अस्थियां(हड्डी) आपस में विशेष प्रकार के रेशों से जुड़ी होती है, उसे स्नायु कहते हैं।

स्नायु ⇒ हड्डी+हड्डी

मेरुदंड (रीढ़)

(i) यह पीठ के बीचों-बीच स्थित है।
(ii) यह लंबी एवं कठोर होती है।
(iii) यह अनेक छोटी-छोटी अस्थियों (हड्डी) से मिलकर बना होता है। इन छोटी-छोटी अस्थियों को कशेरुक कहते है।

⪼ कंधे के समीप दो उभरी अस्थियों दिखाई देती है, जिसे कंधे की अस्थियां कहते है। इसे अंश अस्थि भी कहते हैं। और कमर की हड्डी को श्रेणी अस्थि कहते हैं।

कमर की हड्डी

(i) यह बॉक्स के समान होती है।
(ii) यह औरतों में थोड़ा बड़ा होता है।
(iii) यह कटोरी के जैसा होता है।
(iv) गर्भ में पल रहे बच्चे को स्थिर रखता है।

👉 उपास्थि ⇒ उपास्थि हड्डी की तरह कठोर ना होकर लचीला होता है, यह कान और नाक में पाया जाता है।

केंचुआ

(i) केंचुए के शरीर में कोई हड्डी नहीं पाई जाती है।
(ii) इसके शरीर में पेशियां पाई जाती है।
(iii) केंचुए के शरीर पर छोटा-छोटा बाल जैसी आकृति होता है, जिसे शूक कहते हैं।
(iv) शूक पेशिया से जुड़ी होती है
(v) शूक मिट्टी में केंचुआ पकड़कर रखता है।
(vi) केंचुआ मिट्टी की उर्वरकता शक्ति को बढ़ता है, इसलिए इसे किसान का मित्र कहते है।

घोंघा

(i) घोंघा का शरीर जिस कठोर चीज से ढका होता है उसे कवच कहते हैं।
(ii) कवच, घोंघे का बाह्य कंकाल होता है।
(iii) इसमें कोई संधि नहीं होती है
(iv) घोंघा पेशियां पाद की सहायता से चलता है।

तिलचट्टा

(i) यह अंधेरे और नमी वाले जगहों पर ज्यादा मिलता है।
(ii) यह जमीन पर चलते हैं, हवा में उड़ते हैं, तथा दीवार पर चढ़ते हैं।
(iii) इसके शरीर में 3 जोड़ी पैर और 2 जोड़ी पंख होता है।
(iv) इसका शरीर कंकाल से ढका होता है।

पक्षी

(i) इसकी अस्थियां खोखली होती है।
(ii) अस्थियों के खोखले हिस्से को वायु प्रकोष्ठ कहते हैं।
(iii) इसमें हवा भरे हुए रहती है, इसलिए इसका शरीर हल्का होता है।
(iv) पक्षियों का अग्रपाद अस्थियां रूपांतरित होकर पंख बन जाती है
(v) वक्ष की अस्थियां नाव की आकार की होती है
(vi) पक्षियों की दृढ़ पेशियां तथा हल्की हड्डियां उसे उड़ने में सहायता करती है।

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 6वीं के विज्ञान के पाठ 09 जंतुओं में गति (Jantuo Me Gati) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

Leave a Comment

error: Content is protected !!