Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board Class 6th Science Chapter 4 विभिन्‍न प्रकार के पदार्थ | Bivin Prakar Ke Padarth Objective Question

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 6वीं विज्ञान का पाठ ‘विभिन्न प्रकार के पदार्थ’ का नोट्स को देखने वाले है। Bivin Prakar Ke Padarth

BSEB Class 6 Science Chapter 4. विभिन्‍न प्रकार के पदार्थ | Bivin Prakar Ke Padarth Class 6th Science Solutions & Notes

विभिन्न प्रकार के पदार्थ

प्रश्न 1. पदार्थ किसे कहते है?
उत्तर– वैसे वस्तु जिसमे कुछ भार होता है, और कुछ जगह भी घेरते है, उसे पदार्थ कहते है।

👉 दुनिया का हर एक वस्तु पदार्थ है।

>> पदार्थों में अनेक गुण होते है-
(i) कठोरता
(ii) चमक
(ⅲ) घुलनशीलता

प्रश्न 2. कोमल पदार्थ किसे कहते है?
उत्तर– वैसा पदार्थ जो आसानी से दबाएँ अथवा खरोचे जा सकते है, उसे कोमल पदार्थ कहते हैं। जैसे– रूई, स्पंज

प्रश्न 3. कठोर पदार्थ किसे कहते है?
उत्तर– वैसे पदार्थ जो आसानी से नहीं द‌बाएँ जाते है, उसे कठोर पदार्थ कहते हैं। जैसे– लकड़ी, लोहा

प्रश्न 4. धातु किसे कहते है?
उत्तर– वैसे पदार्थ जिनमें चमक होती है, उसे धातु कहते है। जैसे– लोहा, ताँबा, एल्यूमिनियम, सोना

प्रश्न 5. अधातु किसे कहते है?
उत्तर– वैसे पदार्थ जिनमें चमक नहीं होती है, उसे अधातु कहते हैं। जैसे– लकड़ी

प्रश्न 6. विलेय (घुलनशील) किसे कहते है?
उत्तर– वैसा पदार्थ जो जल में विलिन अर्थात् घुल जाते हैं, उसे विलेय कहते है। जैसे– नमक, चीनी

प्रश्न 7. अविलेय (अघुलनशील) किसे कहते है?
उत्तर– वैसे पदार्थ जो जल में विलीन (घुल) नहीं होते हैं, उसे अविलेय कहते है। जैसे– बालू

प्रश्न 8. विलायक (घोलक) किसे कहते है?
उत्तर– वैसा पदार्थ जिनमें कोई विलेय घुल जाते हैं, उसे विलायक कहते है। जैसे– जल, तेल

👉 पेंट और अलकतरा को हटाने के लिए केरोसीन तेल (मिट्टी का तेल) का उपयोग किया जाता है।

Read Also:- BSEB Class 6 Science Chapter 4 Bivin Prakar Ke Padarth ka Solutions & Notes

प्रश्न 9. संतृप्त घोल किसे कहते है?
उत्तर– पानी की निश्चित मात्रा में किसी पदार्थ की अधिकतम कितनी मात्रा घुल सकती है, उसे घुलनशीलता (विलेयता) कहते है। इन घोलो को संतृ‌प्त घोल कहते है।

👉 गर्म करने से किसी विलयन में पदार्थों की धुलने की क्षमता बढ़ जाती है। कुछ गैस जल में घुलनशील होते हैं, परंतु कुछ अघुलनशील होते हैं।

प्रश्न 10. पारदर्शी पदार्थ किसे कहते है?
उत्तर– जिन पदार्थ से होकर वस्तुओं को आसानी से आर-पार देखा जा सकते है, उसे पारदर्शी पदार्थ कहते हैं। जैसे– जल, काँच (शीशा)

प्रश्न 11. अपारदर्शी पदार्थ किसे कहते है?
उत्तर– जिन पदार्थ से होकर वस्तुओं को आसानी से आर-पार नहीं देखा जा सके, उसे अपारदर्शी पदार्थ कहते है। जैसे– दीवार, किताब

प्रश्न 12. पारभासी पदार्थ किसे कहते है?
उत्तर– जिन पदार्थ से होकर वस्तु को देखने पर वस्तु धुंधती दिखाई देती है, उसे पारभासी पदार्थ कहते है। जैसे– घिसा हुआ कांच, तेल लगा कागज

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 6वीं के विज्ञान के पाठ 04 विभिन्न प्रकार के पदार्थ (Bivin Prakar Ke Padarth) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

Leave a Comment

error: Content is protected !!