Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
BSEB Bihar Board Class 6 Social Science History Chapter 3. प्रारंभिक समाज | Prarambhik Samaj Class 6th Solutions
Bihar Board Class 7 Social Science History Ch 6 शहर, व्‍यापार एवं कारीगर | Sahar Vyapari Evam Karigar Class 7th Solutions & Notes
Bihar Board Class 10 History Chapter 7 व्यापार और भूमंडलीकरण | Social Science History Vyapar aur Bhumandalikaran Objective Question 2025
Bihar Board Class 7th History Chapter 4 Solution mugal emperor मुगल साम्राज्य
Bihar Board Class 10th Social Science History Chapter 1 Notes यूरोप में राष्ट्रवाद | yurop me rashtravad Ncert & Objective Question
Bihar Board Class 9th Science Physics Chapter 3 Notes बल तथा गति के नियम | Bal tatha gati ke niyam Bharati Bhawan
Bihar Board Class 10th Social Science Economics Chapter 1 Notes अर्थव्यवस्था एवं इसका विकास | arthvyavastha Class 10th Ncert & Bharati Bhawan Objective Question
Bihar Board Class 10th Social Science Civics Chapter 1 लोकतंत्र में सत्ता की साझेदारी | loktantra mein satta ki sajhedari Ncert Notes
Bihar Board Class 9th Science Biology Chapter 1 Notes कोशिका | Koshika ka Objective Question & Notes NCERT

previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

BSEB Class 8 Social Science Chapter 7. ब्रिटिश शासन एवं शिक्षा | British Shasan Evam Shiksha Class 8th History Solutions

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 8वीं इतिहास का पाठ ‘ब्रिटिश शासन एवं शिक्षा’ का नोट्स को देखने वाले है। British Shasan Evam Shiksha

BSEB Class 8 Social Science Chapter 7. ब्रिटिश शासन एवं शिक्षा | British Shasan Evam Shiksha Class 8th History Solutions

ब्रिटिश शासन एवं शिक्षा

👉 वारेन हेस्टिंग्स के द्वारा 1781 ईस्वी में कलकत्ता में मदरसा की स्थापना हुई।

1791 ईस्वी में वारेन हेस्टिंग्स के शासन काल में जोनाथन डंकन के द्वारा बनारस में संस्कृत कॉलेज की स्थापना हुई।

⪼ उस समय कई ऐसे अंग्रेज अधिकारी और कर्मचारी थे, जो भारतीय संस्कृति और धर्मो को जानना चाहते थे। जैसे– विलियम जोन्स

विलियम जोन्स

(i) भारतीय संस्कृती को जानने के लिए विलियम जोन्स ने कलकाता में 1784 ईस्वी में एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल नामक संस्था की स्थापना की।
(ii) इस संस्था में विलियम जोन्स भारतीय ग्रंथों को अंग्रेजी में अनुवाद कराते थे।
(iii) विलियम जोन्स द्वारा सर्वप्रथम 1789 ईस्वी में कालिदास द्वारा रचित नाटक अभिज्ञान शंकुतलम का अंग्रेजी में अनुवाद किया गया।
(iv) उसके बाद उन्होंने गीता, मनुस्मृति, पंचतंत्र, वेद, उपनिषद आदि ग्रंथों अंग्रेजी में अनुवाद किया गया।

➣ भारत को जोन्स की तरह विचार रखने वाला अंग्रेजों की एक बड़ी संख्या थी, जो भारतीय ज्ञान विज्ञान को बढ़ावा देने की मांग अंग्रेजी सरकार से करने लगी। इसी के तहत 1813 ईस्वी में ब्रिटिश संसद में एक कानून को बनाया गया।

चार्टर अधिनियम (1813)

(i) 1813 ईस्वी में ब्रिटिश संसद में चार्टर अधिनियम पारित हुआ ।
(ii) इस कानून के द्वारा अंग्रेजी सरकार प्रति वर्ष एक लाख रूपया भारत के शिक्षा पर खर्च करने का निश्चय किया गया।
(iii) इस कानून के द्वारा यूरोपिय मिशनरियों को भारत में अंग्रेजी स्कूल खोलने की अनुमति मिल गई।

👉 विलियम जोन्स का कहना था कि भारतीय को उनकी अपनी भाषा यानी संस्कृति में पढ़ाया जाए ।

⪼ लॉर्ड मैकाले का कहना था कि भारतीय को अंग्रेजी भाषा में शिक्षा दिया जाए। ताकि वे लोग मातृभाषा के अलावा भी दूसरी भाषा सीख सके। लॉर्ड मैकाले का समर्थन राजा राममोहन राय कर रहे थे। अंत में लॉर्ड मैकाले के बात को अंग्रेजी सरकार ने मान लिया।

➣ इसके बाद 1835 ईस्वी में अंग्रेजी शिक्षा अधिनियम पारित हुआ। और इसे आधुनिक शिक्षा अधिनियम के नाम से भी जाना जाता है। उस अधिनियम के द्वारा अंग्रेजी शिक्षा को बढ़ावा दिया गया।

वुडस डिस्पैच

(i) वुडस डिस्पैच एक पत्र था, जो इगलैंड के चार्ल्स वुड के द्वारा लॉर्ड डलहौजी के नाम से लिखा गया था।
(ii) इस पत्र में भारत में लागू होने वाली संपूर्ण शिक्षा निति की रूप रेखा लिखा हुआ था।

वुडस डिस्पैच का प्रभाव

(i) प्राथमिक शिक्षा भारतीय भाषा में और उच्च शिक्षा अंग्रेजी भाषा में दिया जाने लगा।
(ii) उच्च शिक्षा के लिए 1857 ईस्वी में तीन विश्वविद्यालय कोलकाता, मुंबई और चेन्नई (मद्रास) में बनाया गया था।
(iii) जिला स्तर पर सरकारी हाई स्कूल खोला गया।
(iv) वुडस डिस्पैच को भारतीय अंग्रेजी शिक्षा का मैग्नाकार्टा कहा जाता है।

👉 1830 ईस्वी में स्काटलैंड के विलियम ऐडम को बिहार और बंगाल के जिलों का दौरा करने को कहा गया। और इन्हें बिहार और बंगाल जिले के स्कूलों का रिपोर्ट बनाने को कहा गया।

➣ विलियम ऐडम ने अपने रिपोर्ट में बताया कि बिहार और बंगाल में एक लाख पाठशाला थी। और बहुत छोटे-छोटे इसके केंद्र थे। जहाँ पर आम तौर पर 20 से ज्यादा विद्यार्थी नहीं आते थे।

विद्यार्थी का स्कूल नहीं आने का कारण

(i) बच्चे की फीस तय नहीं थी।
(ii) छपी हुई किताबें नहीं थी।
(iii) विद्यालय के लिए इमारत (घर) नहीं थी।
(iv) बैंच और कुर्सी नहीं थी।
(v) ब्लैक बोर्ड नहीं थी।

Read Also:- Bihar Board Class 8 Social Science History Solutions Chapter 7 ब्रिटिश शासन एवं शिक्षा

⪼ फसल कटाई के समय स्कूल बंद हो जाती थी, क्योंकि गांव के बच्चे खेतों में काम करने चले जाते थे। फसल कटने के बाद दुबारा स्कूल खुल जाते थे।

➣ गाँधी जी का मानता था, कि शिक्षा केवल भारतीय भाषा में दी जानी चाहिए।

👉 शांति निकेतन की स्थापना रविंद्रनाथ टैगोर ने 1901 ई. में किया। रवीन्द्रनाथ टैगोर का मानना था कि स्कूल कोई जेल नहीं है।

➤ 1835 ई. में पटना कॉलेजिएट हाई स्कूल की स्थापना हुई। यह बिहार का प्रथम आधुनिक स्कूल था।

⪼ 1864 में पटना के बाकीपुर में बालिका विद्यालय की स्थापना की गई। मौलवी मुहम्मद हसन ने मोहम्मेडन ऐंग्लो अरेबिक की स्थापना 1884 ईस्वी में की।

➣ पटना में संत जोसेफ कॉन्वेन्ट नामक स्कूल की स्थापना 1853 ईस्वी में हुआ। 1854 ईस्वी में संत माइकल की स्थापना हुआ।

👉 लंगट सिंह कॉलेज की स्थापना 1899 ईस्वी में हुआ, और यह बिहार के पांचवे नंबर पर आता है।

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 8वीं के इतिहास के पाठ 07 ब्रिटिश शासन एवं शिक्षा (British Shasan Evam Shiksha) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

Leave a Comment

error: Content is protected !!