Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board Class 6th Science Chapter 2 भोजन में क्‍या-क्‍या आता हैं? | Bhojan Me Kya Kya aata Hai Objective Question

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 6वीं विज्ञान का पाठ ‘भोजन में क्‍या-क्‍या आता हैं?’ का नोट्स को देखने वाले है। Bhojan Me Kya Kya aata Hai Class 6th 

BSEB Class 6 Science Chapter 2. भोजन में क्‍या-क्‍या आता हैं? | Bhojan Me Kya Kya aata Hai Class 6th Science Solutions

भोजन में क्‍या-क्‍या आता हैं?

प्रश्न 1. पोषक तत्व किसे कहते है?
उत्तर– वैसा पदार्थ जिसके द्वारा हमारे शरीर का विकास एवं वृद्धि होता है, उसे पोषक तत्व कहते हैं।

👉 हमारे भोजन में कार्बोहाइड्रेट (मंड), प्रोटीन, वसा, विटामिन तथा खनिज लवण जैसे पोषक तत्व पाए जाते है।

कार्बोहाइड्रेट की जांच

भोजन में आयोडीन (नमक) का घोल मिलाने पर भोजन का रंग नीला या काला हो जाता है, तो उसमें कार्बोहाइड्रेट पाया जाएगा। जैसे– आम, शकरकंद, गन्ना, गेहूं, मक्का, आलू, चावल, बाजरा

प्रोटिन की जांच

भोजन को चूरकर उसमें दो बूंद कॉपर सल्फेट और 10 बूंद कास्टिक सोडा डाला जाए, तो भोजन का रंग बैगनी हो जाता है तो उसमे प्रोटिन पाया जाएगा। जैसे– सोयाबीन, मटर, पनीर, अंडा, दूध, मांस, चना, मूंग, मछली

➣ प्रोटीन की सहायता से शरीर की वृद्धि होती है।

वसा की जांच

👉 तेल वाले भोजन में वसा पाया जाता है। जैसे– सरसों, मूंगफली, सोयाबीन

➣ कार्बोहाइड्रेट से ज्यादा वसा से हमें ऊर्जा मिलती है।

➤ वसा और कार्बोहाइड्रेट देने वाले भोजन को ऊर्जा देने वाले भोजन कहते कहते है।

विटामिन

👉 विटामिन रोगों से हमारी रक्षा करता है। विटामिन हमारी आँखो, हड्डियों, दाँतो और मसूडो को स्वस्थ रखता है।

➣ विटामिन कई प्रकार के होते है-

(i) विटामिन A ⇒ आम, गाजर, पपीता, मछली, तेल, दूध
(ii) विटामिन B ⇒ गेंहू, चावल
(iii) विटामिन C ⇒ टमाटर, संतरा, नींबू, अमरूद
(iv) विटामिन D ⇒ कलेजी, अंडा, मछली, दूध, सूर्य के किरण
(v) विटामिन E
(vi) विटामिन K

👉 विटामिनों के एक समूह को बी – कॉम्प्लेक्स कहते हैं।

➣ विटामिन A ⇒ हमारी त्वचा और आँखो को अच्छा रखता है।
➤ विटामिन C रोगो से रक्षा करता है।
👉 विटामिन D हड्डियो के लिए कैल्शियम का उपयोग करने में हमारी शरीर की सहायता करता है।

➣ आयोडिन की कमी से घेघा रोग होता है।

👉 खाना पकाने पर गर्मी के कारण विटामिन C खत्म हो जाता है।

➤ कम भोजन के कारण बच्चों में मरासमस् रोग या सूखा रोग हो जाता है।

➣ प्रोटीन के कमी के कारण क्वाशियोरकर रोग होता है। इसमें बच्चे की वृद्धि रुक जाती है, और पेट फूल जाता है।

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 6वीं के विज्ञान के पाठ 02 भोजन में क्‍या-क्‍या आता हैं? (Bhojan Me Kya Kya aata Hai) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

Leave a Comment

error: Content is protected !!