Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

BSEB Bihar Board Class 6 Social Science History Chapter 2. क्‍या, कब, कहाँ और कैसे ? | Kya Kab Kahan Aur Kaise Class 6th Solutions

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 6वीं अतीत से वर्तमान का पाठ ‘क्‍या, कब, कहाँ और कैसे’ का नोट्स को देखने वाले है। Kya Kab Kahan Aur Kaise

BSEB Bihar Board Class 6 Social Science History Chapter 2. क्‍या, कब, कहाँ और कैसे ? | Kya Kab Kahan Aur Kaise Class 6th Solutions

क्‍या, कब, कहाँ और कैसे

प्रश्न 1. अतीत या इतिहास किसे कहते हैं?
उत्तर– जिस ग्रंथ बीते हुए समय के बारे में पता चलता हैं, उसे इतिहास कहते हैं।

👉 इतिहास तीन प्रकार के होते हैं।
(i) प्राचीन इतिहास
(ii) मध्य इतिहास
(iii) आधुनिक इतिहास

💠 इतिहास के पिता हेरोडोटस को कहा जाता हैं।

मनुष्य एक सामाजिक प्राणी हैं, जो समाज में रहते हैं।

प्रश्न 2. पूर्व ऐतिहासिक काल किसे कहते है?
उत्तर– वैसा काल जिसमें लिखित जानकारी नहीं मिलती है, और इसके बारे में जमीन के नीचे दबे पुराने अवशेष वस्तु, सिक्कों और अभिलेखों से जानकारी मिलती है।

प्रश्न 3. ऐतिहासिक काल किसे कहते है?
उत्तर– वैसा काल जिसमें लिखित जानकारी मिलती है, उसे ऐतिहासिक काल कहते है।

प्रश्न 4. शताब्दी किसे कहते है?
उत्तर– 100 साल को एक शताब्दी कहते है।

जैसे– 800 = 8वीं शताब्दी
750= 8वीं शताब्दी के मध्य

प्रश्न 5. उपनिवेशवाद किसे कहते है?
उत्तर– जब कोई देश किसी दूसरे देश पर शासन करता है, उसे उपनिवेशवाद कहते है।

👉 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ था। 💠 अंग्रेज भारत पर 200 साल शासन किया था।

प्रश्न 6. पांडुलिपि किसे कहते है?
उत्तर– ऐसा दस्तावेज जो हाथों से लिखा गया हो, उसे पांडुलिपि कहते हैं।

👉 पांडुलिपि ताडपत्रों और भोजपत्रों पर लिखा जाता था।

💠 बिहार में पांडुलिपी खुदा बख्श लाइब्रेरी (पटना), गोपाल नारायण सिंह सार्वजनिक पुस्तकालय (गोपालगंज) रखा गया है।

प्रश्न 7. अभिलेख किसे कहते है?
उत्तर– धातु एवं पत्थर की सतह पर नुकीली औजारों से लिखी गई संदेश को अभिलेख कहते हैं।

प्रश्न 8. पुरातत्वविद किसे कहते है?
उत्तर– पुरातात्विक वस्तुओं का अध्ययन करने वाले को पुरातत्वविद कहते है।

👉 सिक्कों का अध्ययन को मुद्रा शास्त्र अर्थात् न्यूमेसमेटिक्स कहते हैं।

पुरातात्विक स्त्रोत

(i) इमारत
(ii) आभूषण
(iii) औजार
(vi) मूत्तियाँ
(v) हथियार
(vi) सिक्का
(vii) बर्तन
(viii) जानवर की हड्डि

👉 डॉ. स्पूनर ने पटना के कुम्हरार नामक स्थान में खुदाई द्वारा चंद्रगुप्त मौर्य के राजमहल के स्तंभ निकाले है।

💠 सिक्का राजा द्वारा जारी किया जाता है, जिसपर राजकीय चिन्ह, और राजा के आदेश लिखा होता था।

प्रश्न 9. रेडियो कार्बन विधि (C-14) किसे कहते है?
उत्तर– खुदाई में मिली वस्तुओं का समय पता लगाने की विधी को रेडियो कार्बन विधि कहते है।

👉 ईसा मसीह के जन्म से पूर्व के समय को BC (विफोर क्राइस्ट) कहते है।

💠 ईसा मसीह के जन्म के बाद के समय को AD (एनो डॉमिनी) कहते हैं।

प्रश्न 10. दर्रा किसे कहते है?
उत्तर– पहाड़ियो के बीच बना पतला रास्ता को दर्रा कहते है।

👉 विंध्य पर्वत उत्तर भारत को दक्षिण भारत से अलग करता है।

💠 सबसे पहले मेहरगढ़ में गेहूँ और जौ की फसल उगाया गया था।

👉 महापाषाणी संस्कृति में मृतक को दफनाकर उसके चारों तरफ बड़े-बड़े पत्थर गाड़ दिया जाता था।

💠 सबसे पहले कोलडिहवा एवं चोपानीमांडो नामक जगह पर धान (चावल) उगाया गया था।

👉 भारत को चार नाम से जाना जाता है-
(i) भारत
(ii) इंडिया
(iii) आर्यवर्त
(iv) हिन्दुस्तान

💠 इण्डिया शब्द ‘इण्डस‘ से निकला है। जिसे संस्कृत में सिंधु कहा जाता है। जब ईरानी और यूनानी आए तो सिंधु को हिंदोस और इंडोस कहा। और इस नदी के अगल – बगल की भूमि को इंडिया कहा।

👉 उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में भरत नामक समूह रहता था, और इसी के नाम पर भारत नाम पड़ा ।

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 6वीं के इतिहास के पाठ 02 क्‍या, कब, कहाँ और कैसे (Kya Kab Kahan Aur Kaise Class 6th Solutions) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

Leave a Comment

error: Content is protected !!