Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board Class 7th Science Chapter 3 Notes ऊष्मा | Ushma Class 7th Objective Question

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 7वीं विज्ञान का पाठ ‘ऊष्मा’ का नोट्स को देखने वाले है। Ushma Class 7th 

Bihar Board Class 7th Science Chapter 3 Notes ऊष्मा | Ushma Class 7th Objective Question

ऊष्मा

प्रश्न 1. ऊष्मा किसे कहते है?
उत्तर– ऊष्मा, ऊर्जा का एक रूप है जो ताप के कारण होता है।

प्रश्न 2. ऊष्मीय ऊर्जा किसे कहते है?
उत्तर– किसी पदार्थ के गर्म या ठंडे होने के कारण उसमें जो ऊर्जा होती है उसे उसकी ऊष्मीय ऊर्जा कहते हैं।

प्रश्न 3. तापमापी (थर्मामीटर) किसे कहते है?
उत्तर– किसी वस्तु के ताप मापने वाले यंत्र को तापमापी (थर्मामीटर) कहते है।

👉 जब किसी को बुखार लगता है तो हमारी शरीर का तापमान डॉक्टर थर्मामीटर से मापता है।

💠 थर्मामीटर के एक सिरे पर एक बल्ब होता है और उस बल्ब में पारा भरा होता है। गर्म होने पर बल्ब का पारा बारिक नली की ओर फैल जाता है। थर्मामीटर का तापमान सेल्सियस (°C) और फारेनहाइट (°F) में मापा जाता है।

👉 थर्मामीटर में हम 35°c से 42°c (94°F से 108°F) तक का ही तापमान माप सकते है। और हमारे शरीर का तापमान 37°c ( 98.6°F) होता है। और थर्मामीटर को आग के समीप ले जाने पर टूट जाता है।

थर्मामीटर का उपयोग करने से पूर्व

(i) अच्छी तरह धो लीजिए।
(ii) निश्चित करना है कि पारा 37°C या 94°F से नीचे हो।
(iii) थर्मामीटर पढ़ते समय केशनली आँख के सामने हो।
(iv) सुरक्षित रखे।
(v) उपयोग करते समय बल्ब को मत पकड़े।

प्रयोगशाला तापमापी

प्रश्न 4. प्रयोगशाला तापमापी किसे कहते है?
उत्तर– प्रयोगशाला में ताप मापने के लिए जो तापमापी का उपयोग किया जाता है, उसे प्रयोगशाला तापमापी कहते है।

इसका उपयोग अन्य वस्तुओं के तापमान को मापने के लिए किया जाता है। इस थर्मामीटर का न्यूनतम तापमान 10°c और अधिकतम तापमान 110°c होता है।

प्रयोगशाला तापमापी के उपयोग करने से पूर्व

(i) इस थर्मामीटर को खड़ा रखना चाहिए तिरछा नहीं।
(ii) तापमापी का बल्ब उस तरल अथवा जल से पूरी तरह से घिरा हो जिसका ताप मापना है। बल्ब बर्तन की दीवारों को नहीं छूना चाहिए।

चिकित्सक द्वारा आजकल डिजिटल थर्मामीटर का उपयोग किया जाता है। इसमें तापमान अंकों के रूप में दिखाई देता है।

ऊष्मा का स्थानांतरण

जो वस्तु जितना गर्म होगा उसका तापमान उतना ही अधिक होगा। ऊष्मा गर्म वस्तु से ठंडा वस्तु की ओर प्रवाहित होती है।

प्रश्न 5. चालन किसे कहते है?
उत्तर– वह प्रक्रम जिसमें ऊष्मा किसी वस्तु के गर्म सिरे से ठंडे सिरे की ओर स्थानान्तरित होती है, उसे चालन कहते है।

प्रश्न 6. चालक किसे कहते है?
वैसे वस्तु जिससे होकर ऊष्मा एक सिरे से दूसरे सिरे तक जाती है, उसे ऊष्मा का चालक कहते है।
जैसे– लोहा, एल्युमुनियम, तांबा आदि।

प्रश्न 7. कुचालक किसे कहते है?
वैसे वस्तु जिससे होकर ऊष्मा एक सिरे से दूसरे सिरे तक नहीं जाती है, उसे ऊष्मा का कुचालक कहते है। जैसे– लकड़ी, प्लास्टिक आदि।

प्रश्न 8. ऊष्मारोधी किसे कहते है?
उत्तर– ऊष्मा के कुचालक को ऊष्मारोधी कहते है।

प्रश्न 9. संवहन किसे कहते है?
उत्तर– जब हम जल को गर्म करते हैं, तो गर्म जल ऊपर चल जाता है और ऊपर के ठंडा जल नीचे आ जाता है।फिर यह जल भी गर्म होकर ऊपर उठता है। यह प्रक्रिया तब तक चलती है, जब तक बर्तन का सारा जल गर्म न हो जाए। और ऊष्मा स्थानान्तरण की इस विधि को संवहन कहते हैं।

समुंद्र की ओर से आने वाले हवा को समुंद्री समीर कहते है। और स्थल से समुंद्र की ओर जाने वाली ठंडी या गर्म हवा को थल समीर कहते है।

सर्दी तथा गर्मी में हमारे पहनने वाले वस्त्र

हमलोग सर्दी तथा गर्मी में अलग अलग प्रकार के वस्त्र पहनते है। जहां सर्दी के दिनों में ऊनी वस्त्र पहना जाता है वही गर्मी के दिनों में सूती वस्त्र पहने जाते है।

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 7वीं के विज्ञान के पाठ 03 ऊष्मा (Ushma Class 7th)  का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

Leave a Comment

error: Content is protected !!