Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board Class 8th Social Science History Chapter 1 Notes कब कहां और कैसे | kab kaha aur kaise Notes & Objective Question

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 8वीं इतिहास का पाठ ‘कब, कहां और कैसे’ का नोट्स को देखने वाले है। Kab kaha aur kaise 

Bihar Board Class 8th Social Science History Chapter 1 | kab kaha aur kaise Class 8th Solution

कब, कहां और कैसे

प्रश्न 1. अतीत या इतिहास किसे कहते हैं?
उत्तर– जिस ग्रंथ या वस्तु से बीते हुए समय के बारे में पता चलता हैं, उसे इतिहास कहते हैं।

👉 इतिहास तीन प्रकार के होते हैं।
(i) प्राचीन इतिहास (750 ईस्वी से पहले के काल)
(ii) मध्य इतिहास (750 ईस्वी से 1750 तक के काल)
(iii) आधुनिक इतिहास (1750 ईस्वी से अब तक का काल)

💠 इतिहास के पिता हेरोडोटस को कहा जाता हैं।

प्रश्न 2. पुनर्जागरण किसे कहते है?
उत्तर— पंद्रहवीं शताब्दी में इटली में एक आंदोलन हुआ, जिसे पुनर्जागरण कहते है।

💠 इस आंदोलन ने लोगों को स्वतंत्र रूप से सोचने और पहले से चले आ रहे सिद्धाओं पर प्रश्न उठाने के लिए प्रेरित किया

प्रश्न 3. पूंजीवाद किसे कहते है?
उत्तर— पंद्रहवीं शताब्दी के अंत तक यूरोप में एक नई व्यवस्था का जन्म हुआ, जिसे पूंजीवाद कहते है। इस व्यवस्था के कारण दो नए वर्गों का उदय हुआ – पूंजीपति वर्ग और श्रमिक वर्ग

💠 पूंजीपति वर्ग व्यापार के लिए तैयार होनेवाली वस्तुओं के मालिक थे और इनका मुख्य उद्देश्य था मुनाफा कमाना। श्रमिक वर्ग वस्तुओं का उत्पादन करते थे और पूजीपतियों से वेतन प्राप्त करते थे।

प्रश्न 4. औद्योगिक क्रांति किसे कहते है?
उत्तर— मशीनों से वस्तुओं के उत्पादन की प्रक्रिया को औद्योगिक क्रांति कहते है।

प्रश्न 5. उपनिवेश (कॉलोनी) किसे कहते हैं?
उत्तर— जब एक देश दूसरे देश पर नियंत्रण या शासन करता है, तो शासित देश को उपनिवेश कहते है। और इस युग को औपनिवेशिक युग कहते है।

प्रश्न 6. साम्राज्यवाद किसे कहते हैं?
उत्तर— जब कोई देश सैनिक अथवा अन्य तरीकों से किसी दूसरे देश को अपने अधीन कर लेता है, तो उसे साम्राज्यवाद कहते है।

प्रश्न 7. उपनिवेशवाद या औपनिवेशिक किसे कहते हैं?
उत्तर— जब एक देश पर दूसरे देश के दबदबे से वहां राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक बदलाव आते है, तो इसे उपनिवेशवाद कहते है।

👉 अठारहवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध को ( 1750 ईस्वी के बाद) आधुनिक काल का प्रारंभ माना जाता है।

💠 1817 ईस्वी में स्काटलैंड के इतिहासकार जेम्स मिल ने हिस्ट्री ऑफ ब्रिटिश इंडिया नामक एक पुस्तक लिखी। जिसमें भारत को तीन खंडों (हिन्दू, मुस्लिम, ब्रिटिश) में बटा गया था। जेम्स मिल का मानता था कि अंग्रेजों की मदद के बिना हिंदुस्तान प्रगति नहीं कर सकता

प्रश्न 8. ऐतिहासिक स्त्रोत किसे कहते है?
उत्तर— इतिहास के जानने के स्त्रोत या साधन को ऐतिहासिक स्त्रोत कहते है। इस काल में लोगों को इतिहास जानने की उत्सुकता बढ़ी।

👉 प्राचीन काल और मध्य काल के ऐतिहासिक स्त्रोतों के नाम:- 

Bihar Board Class 8th Social Science History Chapter 1 | kab kaha aur kaise Class 8th Solution

प्रश्न 9. अभिलेखागार किसे कहते है?
उत्तर— ऐसा स्थान जहां दस्तावेजों और पांडुलिपियों को संग्रहित किया जाता है, उसे अभिलेखागार कहते है।

प्रश्न 10. पांडुलिपि किसे कहते है?
उत्तर— पांडुलिपि उस दस्तावेज को कहते है, जो किसी एक व्यक्ति या अनेक व्यक्ति के हाथों से लिखी होती है।

ऐतिहासिक स्रोत रखने का स्थान

(i) अभिलेखागार
(ii) संग्रहालय
(iii) कलेक्टर ऑफिस
(iv) कचहरी
(v) तहसीलदार का दफ्तर

👉 कैमरे का इस्तेमाल भारत में 1850 ईस्वी में शुरू हुआ। और मुगल साम्राज्य के अंतिम बादशाह बहादुरशाह द्वितीय की फोटो कैमरे से ली गई।

15 नवंबर 2000 को बिहार से झारखंड अलग हुआ। और 1 अप्रैल 1936 को बिहार से उड़ीसा अलग हुआ।

👉 रॉबर्ट क्लाइव ने जेम्स रेनेल को हिंदुस्तान के नक्शे तैयार करने का काम सौंपा था।

वारेन हेस्टिंग्स 1773 में भारत का पहला गवर्नर जनरल बना था, तथा अंतिम गवर्नर जनरल लॉर्ड माउंटबेटन था।

अभ्यास : प्रश्न तथा उनके उत्तर

प्रश्न 1. रिक्त स्थानों को भरें :

(क) पूँजीपतियों का मुख्य उदेश्य था अधिक से अधिक मुनाफा कमाना ।

(ख) पंद्रहवीं शताब्दी में एक नये आंदोलन की शुरुआत हुई जिसे पुनर्जागरण कहते हैं।

(ग) मशीनों से वस्तु के उत्पादन की प्रक्रिया को औद्योगिक क्रांति कहते हैं।

(घ) अभिलेखागार में सरकारी दस्तावेजों को सुरक्षित रखा जाता है।

(ङ) समय के साथ देश और राज्य की सीमाओं में भौगोलिक परिवर्तन होते रहते हैं।

प्रश्न 2. सही और गलत बताइए :

(क) वैज्ञानिक पद्धति का अर्थ है प्रश्न प्रस्तुत कर प्रयोग द्वारा ज्ञान प्राप्त करना । (✓)

(ख) अंग्रेज इतिहासकार जेम्स मिल का भारतीय इतिहास को धर्म के आधार पर बांटना उचित था । (×)

(ग) अमरीकी स्वतंत्रता संग्राम के बाद वहाँ के लोगों ने गणतंत्र गाली की शुरूआत नहीं की । (×)

(घ) ऐतिहासिक स्रोतों से एक आम आदमी के बारे में भी जानकारी मिलती है। (×)

(ङ) आजादी के पहले हमारे देश की जो भौगोलिक सीमा थी, आजादी के बाद भी वही रह गई। (×)

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 8वीं के इतिहास के पाठ 01 कब, कहां और कैसे (kab kaha aur kaise) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

1 thought on “Bihar Board Class 8th Social Science History Chapter 1 Notes कब कहां और कैसे | kab kaha aur kaise Notes & Objective Question”

Leave a Comment

error: Content is protected !!