Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
BSEB Bihar Board Class 6 Social Science History Chapter 3. प्रारंभिक समाज | Prarambhik Samaj Class 6th Solutions
Bihar Board Class 7 Social Science History Ch 6 शहर, व्‍यापार एवं कारीगर | Sahar Vyapari Evam Karigar Class 7th Solutions & Notes
Bihar Board Class 10 History Chapter 7 व्यापार और भूमंडलीकरण | Social Science History Vyapar aur Bhumandalikaran Objective Question 2025
Bihar Board Class 7th History Chapter 4 Solution mugal emperor मुगल साम्राज्य
Bihar Board Class 10th Social Science History Chapter 1 Notes यूरोप में राष्ट्रवाद | yurop me rashtravad Ncert & Objective Question
Bihar Board Class 9th Science Physics Chapter 3 Notes बल तथा गति के नियम | Bal tatha gati ke niyam Bharati Bhawan
Bihar Board Class 10th Social Science Economics Chapter 1 Notes अर्थव्यवस्था एवं इसका विकास | arthvyavastha Class 10th Ncert & Bharati Bhawan Objective Question
Bihar Board Class 10th Social Science Civics Chapter 1 लोकतंत्र में सत्ता की साझेदारी | loktantra mein satta ki sajhedari Ncert Notes
Bihar Board Class 9th Science Biology Chapter 1 Notes कोशिका | Koshika ka Objective Question & Notes NCERT
Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
BSEB Bihar Board Class 6 Social Science History Chapter 3. प्रारंभिक समाज | Prarambhik Samaj Class 6th Solutions
Bihar Board Class 7 Social Science History Ch 6 शहर, व्‍यापार एवं कारीगर | Sahar Vyapari Evam Karigar Class 7th Solutions & Notes
Bihar Board Class 10 History Chapter 7 व्यापार और भूमंडलीकरण | Social Science History Vyapar aur Bhumandalikaran Objective Question 2025
Bihar Board Class 7th History Chapter 4 Solution mugal emperor मुगल साम्राज्य
Bihar Board Class 10th Social Science History Chapter 1 Notes यूरोप में राष्ट्रवाद | yurop me rashtravad Ncert & Objective Question
Bihar Board Class 9th Science Physics Chapter 3 Notes बल तथा गति के नियम | Bal tatha gati ke niyam Bharati Bhawan
Bihar Board Class 10th Social Science Economics Chapter 1 Notes अर्थव्यवस्था एवं इसका विकास | arthvyavastha Class 10th Ncert & Bharati Bhawan Objective Question
Bihar Board Class 10th Social Science Civics Chapter 1 लोकतंत्र में सत्ता की साझेदारी | loktantra mein satta ki sajhedari Ncert Notes
Bihar Board Class 9th Science Biology Chapter 1 Notes कोशिका | Koshika ka Objective Question & Notes NCERT
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Amazing Fact in Hindi God | God Amazing fact in Hindi Story

हिंदू धर्म के सात सबसे शक्तिशाली भगवान।Amazing Fact in Hindi God

Amazing Fact in Hindi God भगवान से जुड़ी कुछ रोचक कहानी

  • नंबर सेवन ब्रह्मा जी, दोस्तों ब्रह्मा जी अपने चार मुख्य से चार वेदों का निर्माण किया था, तथा यह सृष्टि का निर्माता भी माने जाते हैं।
  • नंबर सिक्स भगवान गणेश। गणेश भगवान सभी देवी देवताओं से पहले पूजे जाते है, तथा यह अपने भक्तों के सभी कष्ट हर लेते हैं।
  • नंबर फाइव हनुमान जी, दोस्तों हनुमान जी स्वयं महादेव के अवतार हैं। रामायण के अनुसार इन्हें कभी भी हराया नहीं जा सकता।
  • नंबर फोर श्री कृष्णा, दोस्तों ये स्वयं भगवान विष्णु के अवतार हैं। द्वापर युग में इन्होंने अधर्मियों का विनाश करके धर्म की स्थापना की थी।
  • नंबर थ्री राम जी। श्री राम ने सबसे शक्तिशाली राक्षस रावण का वध करके अधर्म का विनाश किया था।
  • नंबर टू भगवान विष्णु। दोस्तों श्री हरि ने प्रत्येक युग में अलग-अलग अवतार लेकर असुरों का संघार किया, तथा इन्हें सृष्टि का पालनहार भी माना जाता है।
  • नंबर वन भगवान शंकर। देव के देव महादेव का ना ही आदि है और ना ही अंत हैं। तो दोस्तों कमेंट में हर हर महादेव अवश्य लिखें।

राम मंदिर से जुड़ी कुछ ऐसी बातें जो आपको हैरान कर देगी।

  • नंबर वन। राम मंदिर की नींव रखने के लिए देश भर से करीब 2587 पवित्र स्थान से मिट्टी एकत्र की गई है, जिसमें यमुनोत्री, हल्दीघाटी, केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगा जैसे पवित्र स्थान शामिल है।
  • नंबर टू। राम मंदिर की नींव रखने में करीब 150 नदियों के पवित्र जलों का उपयोग किया गया है। इस संग्रह में आठ से ज्यादा बड़ी नदियां, तीन समुद्र, और श्रीलंका के 16 स्थान से पवित्र जल लाया गया है। साथ ही मानसरोवर के जल का भी उपयोग किया गया है।
  • नंबर थ्री। इस मंदिर के नीचे करीब 2000 फीट की गहराई पर टाइम कैप्सूल को रखा गया है। इस कैप्सूल में राम जन्म भूमि, अयोध्या और भगवान राम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी का समावेश है। इस कैप्सूल से हजारों साल बाद भी लोग इस मंदिर के बारे में जान पाएंगे।
  • नंबर फॉर। इस मंदिर को तमिलनाडु के एक साधु ने सोने और चांदी की दो ईंटें, जिसमें तमिल भाषा में जय श्री राम लिखा है भेंट की है। जिसका उपयोग मंदिर के निर्माण में किया जाएगा।
  • नंबर फाइव । इस मंदिर को पूरी तरह से पत्थरों से बनाया जाएगा। इसमें किसी भी तरह के मेटल जैसे लोहे और स्टील का प्रयोग नहीं किया जाएगा।

बद्रीनाथ धाम की हैरान कर देने वाली बातें।

  • नंबर वन। बद्रीनाथ धाम दो विशाल पर्वतों के बीच बसा हुआ है, जिनके नाम नर और नारायण हैं, और बद्रीनाथ धाम को सृष्टि का आठवां बैकुंठ माना जाता है।
  • नंबर टू। बद्रीनाथ धाम का नाम बद्रीनाथ इसलिए पड़ा। क्योंकि यहां पर एक जंगली बेरी जिसका नाम बद्री है। बहुत ही प्रचुर मात्रा में पाई जाती है, और इसी कारण इस स्थान का नाम बद्री हो गया।
  • नंबर थ्री। बद्रीनाथ धाम के कपाट सर्दियों में 6 महीना के लिए बंद कर दिए जाते हैं, और माना जाता है कि इन 6 महीने भगवान की पूजा स्वयं देव श्री नारद जी करते हैं। नंबर फॉर। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होते समय जो दीप जलाया जाता है, वो कपाट खोलने के बाद भी जलते मिलता है।
  • नंबर फाइव। इस मंदिर के पास में ही एक कुंड है, जिसका नाम तपकुंड है। और माना जाता है कि यहीं पर भगवान विष्णु ने तप किया था। इस कुंड का पानी 12 महीने गर्म रहता। और कहते हैं कि इस कुंड में नहाने से शरीर की सारी स्किन प्रॉब्लम दूर हो जाती है। तो दोस्तों कमेंट्स में जय बद्रीनाथ अवश्य लिखें।

आखिर क्या हुआ जब जगन्नाथ जी को खाने में मछली दी गई।

दोस्तों उड़ीसा में रहने वाली कुर्मा नाम की बूढ़ी महिला 1 दिन जब जगन्नाथ जी के मंदिर आई, तो वह उनके मनमोहन रूप को देखकर उन पर मोहित हो गई। लेकिन जब उसने भगवान को चढ़ाए हुए महाप्रसाद को देखा तो वह हैरान रह गई।

क्योंकि उस प्रसाद में ज्यादातर चीज मीठी थी, और कुछ भी मसालेदार नहीं था। अब उस महिला ने सोचा कि रोज-रोज मिठाई खाकर भगवान बहुत परेशान हो गए होंगे।

और इसलिए उस महिला ने सोच लिया कि वह प्रभु जगन्नाथ जी के लिए मसालेदार मछली बना कर ले जायेगी। और फिर उस महिला ने अपने घर में मछली का भोजन बनाकर उसे केले के पते में बांध लिया।

और उसे वह लेकर जगन्नाथ मंदिर पहुंच गई। जब वह मंदिर के अंदर जाने लगी। तब मछली की बदबू सुनकर एक पहरेदार ने उसे रोक लिया। और क्रोधित होकर जब उसने अपने डंडे से किले का पत्ता हटाया, तब उसमें से मछली की जगह कटहल निकला। तब पहरेदार ने इस महिला से माफी मांगी और उसे मंदिर में जाने दिया।

प्रभु जगन्नाथ जी के इस अद्भुत चमत्कार को देखकर वह महिला दंग रह गई और उसी दिन से वही महिला शुद्ध शाकाहारी हो गई और जगन्नाथ जी की परम भक्त बन। Amazing Fact in Hindi God

माता लक्ष्मी हमेशा भगवान नारायण के पैर क्यों दबाती रहती है।

दोस्तों क्या आपने कभी सोचा है की माता लक्ष्मी हमेशा भगवान नारायण के पैर क्यों दबाती रहती है। एक पौराणिक कथा के अनुसार माता लक्ष्मी की एक बहन भी थी, जिनका नाम अलक्ष्मी था।

जिनके बिखरे बाल, खतरनाक आंख और नुकीले दांत थे। वे स्वभाव से माता लक्ष्मी की बिल्कुल विपरीत थी। वह अक्सर अपनी बहन लक्ष्मी से मिलने जाया करती थी, लेकिन वह हमेशा उसी समय पर माता लक्ष्मी से मिलने पहुंच जाती थी, जिस समय माता लक्ष्मी भगवान विष्णु के साथ अपना निजी समय बिता रही होती थी।

ऐसे ही एक बार अलक्ष्मी माता लक्ष्मी से मिलने पहुंच जाती है। अलक्ष्मी का अचानक आना माता लक्ष्मी को अच्छा नहीं लगता है। और उन्होंने लक्ष्मी से कहा कि तुम मुझे मेरे पति को अकेला क्यों नहीं छोड़ देती। तब अलक्ष्मी ने कहा कि मेरा कोई पति नहीं है। और ना ही मेरी कोई प्रार्थना करता है।

इसलिए तुम जहां जाओगी, मैं तुम्हारे साथ आऊंगी। इतना सुनते ही माता लक्ष्मी अत्यंत क्रोधित हो जाती है। और वह क्रोध में अलक्ष्मी को श्राप दे देती है। की मृत्यु के देवता तुम्हारे पति होंगे और जहां गंदगी, ईर्ष्या, लालच और दोष होगा, वही तुम्हारा वास होगा।

इसके बाद से ही माता लक्ष्मी भगवान विष्णु के पैरों पर बैठा उनकी गंदगी साफ करती रहती हैं। Amazing Fact in Hindi God

Join Now

आखिर गंगा में धोया गया सारा पाप कहां जाता है।

दोस्तों एक बार एक ऋषि ने सोचा कि सभी लोग पाप धोने के लिए गंगा में जाते हैं। तो इस तरह गंगा मां भी पापी हो जाती होगी। और इसी प्रश्न का उत्तर ढूंढने के लिए उस ऋषि ने घोर तपस्या की। तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान प्रकट हुए, और ऋषि ने भगवान से पूछा की।

आखिर गंगा में धोया गया सारा पाप कहां जाता है। भगवान ने ऋषि से कहा कि इसका जवाब गंगा से ही पूछ लेते हैं। गंगा ने कहा कि मैं सभी पापों को लेकर समुद्र में छोड़ देती हूं । तो मैं पापी कैसे हो सकती हूं। इसके बाद ऋषि और भगवान समुद्र के पास पहुंचे।

समुद्र ने कहा कि मैं कैसे पापी हो सकता हूं। पाप को भाप बनाकर बादल बना देता हूं। अब ऋषि और भगवान इस सवाल को लेकर बादल के पास पहुंचे। बादल ने कहा कि मैं पापा को वापस पानी बनाकर धरती पर भेज देता हूं, जिससे अन उपजता है, और जिसे मानव ग्रहण करते हैं।

और मनुष्य जिस मानसिक अवस्था के साथ भोजन को ग्रहण करता है, उसी के अनुसार उसकी मानसिकता बनती है। और इसीलिए कहा जाता है कि जैसा खाएं अन वैसा बनता मन। Amazing Fact in Hindi God

भगवान गणेश ने दो विवाह क्यों किए थे।

दोस्तों वैसे तो भगवान गणेश हमेशा ब्रह्मचारी रहना चाहते थे, लेकिन इससे एक श्राप की वजह से उन्हें एक नहीं दो दो विवाह करने पड़े। एक पौराणिक कथा के अनुसार एक बार भगवान गणेश तपस्या करने के लिए बैठे हुए थे।

तभी वहां से तुलसी देवी गुजरी है। तुलसी देवी गणेश जी को देखते ही उन पर मोहित हो गई। और उन्होंने गणेश जी के सामने विवाह का प्रस्ताव रख दिया। लेकिन गणेश जी ने यह कहकर उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया कि मैं जीवन भर ब्रह्मचारी रहना चाहता। हूं।

इस बात से क्रोधित होकर तुलसी देवी ने गणेश जी को श्राप दिया कि तुम्हारे एक नहीं दो दो विवाह होंगे। इसके बदले गणेश जी ने भी तुलसी देवी को वृक्ष बनने का श्राप दे दिया। और इसके बाद गणेश जी के दो विवाह रिद्धि और सिद्धि से हुए। जो कि ब्रह्मा जी की मानस पुत्री थी। Amazing Fact in Hindi God

Leave a Comment

error: Content is protected !!