Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board Class 7th Science chapter 10 Notes विद्युत धारा और इसके प्रभाव | vidyut dhara aur uske prabhav Objective Question

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 7वीं विज्ञान का पाठ ‘विद्युत धारा और इसके प्रभाव’ का नोट्स को देखने वाले है। vidyut dhara aur uske prabhav

Bihar Board Class 7th Science chapter 10 Notes विद्युत धारा और इसके प्रभाव | vidyut dhara aur uske prabhav Objective Question

विद्युत धारा और इसके प्रभाव

प्रश्न 1. विद्युत धारा किसे कहते है?
उत्तर– आवेश के प्रवाह की दर को विद्युत धारा कहते हैं।

Bihar Board Class 7 Science chapter 10 vidyut dhara aur uske prabhav

प्रश्न 2. सेल किसे कहते है?
उत्तर– ऐसे युक्ति (यंत्र) जिससे विद्युत धारा प्राप्त की जा सके, उसे सेल कहते हैं।

☞ सेल के संकेत में एक छोटी रेखा एवं एक लंबी रेखा की संरचना होती है। लंबी रेखा धन टर्मिनल (+) तथा छोटी रेखा ऋण टर्मिनल (–) होता है।

प्रश्न 3. बैट्री किसे कहते है?
उत्तर– दो या दो से अधिक सेलों के संयोजन (समूह) को बैट्री कहते है। बैट्री का उपयोग टॉर्च, रेडियो, रिमोट, खिलौने इत्यादि में किया जाता है।

प्रश्न 4. फिलामेंट किसे कहते है?
उत्तर– बल्ब के अंदर दो तारो के बीच एक महीन तार होती है, जिसे तन्तु (फिलामेंट) कहते है। बल्ब के अंदर का फिलामेंट अधिक गर्म होकर प्रकाश देने लगता है।

प्रश्न 5. फ्यूज किसे कहते है?
उत्तर– फ्यूज एक सुरक्षा युक्ति (यंत्र) है, जो विद्युत परिपथ की क्षति तथा शॉर्ट सर्किट के कारण लगने वाली आग से सुरक्षा प्रदान करता है।

➢ फ्यूज में एक पतला तार लगा होता है, जो अधिक विद्युत धारा प्रवाहित होने पर पिघलकर टूट जाता है। जिससे विद्युत धारा का प्रवाह रूक जाता है।

👉 जब बल्ब के अंदर का फिलामेंट टूट जाता है, तो बल्ब फ्यूज हो जाता है। फ्यूज होने का कारण विद्युत का अधिक प्रवाह का होना है। फिलामेंट, टूट जाने के कारण विद्युत धारा प्रवाहित नहीं होती है।

☞ विद्युत से चलने वाले उपकरणों जैसे स्टेबिलाइजर, TV, CD आदि में फ्यूज का उपयोग किया जाता है।

Read Also:- Bihar Board Class 7 Science chapter 10 vidyut dhara aur uske prabhav Notes

➢ आजकल फ्यूज की जगह MCB (Miniature circuit Breaker) का उपयोग किया जाता है। अधिक विद्युत प्रवाहित के कारण MCB की स्विच स्वयं ही गिर जाती है। जिससे दुर्घटना नहीं होती है।

👉 वर्तमान समय में बिजली को बचाने के लिए CFL का विकास है। इसे कॉम्पैक्ट फ्लोरोसेन्ट लैम्प कहते हैं। पुराने बल्बों में प्रकाश के साथ-साथ कुछ ऊष्मा भी निकलती है। जिसके कारण बिजली अधिक खर्च होता है। CFL, पुराने बल्ब की तुलना में कम बिजली में ज़्यादा रोशनी देता है।

प्रश्न 6. विद्युत धारा का उष्मीय प्रभाव किसे कहते है?
उत्तर– जब किसी चालक से विद्युत धारा प्रवाहित की जाती है, तब वह चालक गर्म हो जाता है, इसे ही विद्युत का उष्मीय प्रभाव कहते है।

☞ विद्युत का उष्मीय प्रभाव का उपयोग खाना बनाने का हीटर, पानी गर्म करने का हीटर, विद्युत आयरन (इस्त्री), गीजर, विद्युत केतली, रूम हीटर आदि में किया जाता है।

➢ इस्त्री में हीटिंग एलिमेंट लगा होता है, जो विद्युत प्रवाह के कारण लाल हो जाता है और गर्म होकर ऊष्मा देता है।

प्रश्न 7. विद्युत धारा का चुंबकीय प्रभाव किसे कहते है?
उत्तर– जब किसी चालक में विद्युत धारा प्रवाहित की जाती है, तो उसके चारों ओर चुंबकीय क्षेत्र पैदा हो जाता है, इसे विद्युत धारा का चुंबकीय प्रभाव कहते हैं।

प्रश्न 8. चुंबकीय क्षेत्र किसे कहते है?
उत्तर– जहां तक चुंबक का प्रभाव रहता है, उस क्षेत्र को चुंबकीय क्षेत्र कहते है।

प्रश्न 9. विद्युत घंटी किसे कहते है?
उत्तर– विद्युत घंटी एक विद्युत जनित्र यंत्र है, जो विद्युत धारा प्रवाहित करने पर बार-बार बजने की आवाज़ पैदा करती है। और इसमें विद्युत चुंबक लगा होता है।

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 7वीं के विज्ञान के पाठ 10 विद्युत धारा और इसके प्रभाव (vidyut dhara aur uske prabhav) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

Leave a Comment

error: Content is protected !!