आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 7वीं हमारी दुनिया का पाठ ‘वायुमंडल एवं इसका संघटन’ का नोट्स को देखने वाले है। Vayumandal evm iska sanghtan
वायुमंडल एवं इसका संघटन |
प्रश्न 1. ग्रीन हाउस प्रभाव किसे कहते है?
उत्तर– ग्रीन हाउस प्रभाव एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसमें पृथ्वी के वायुमंडल में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड गैस सूर्य से आने वाली गर्मी को रोक लेती हैं, जिससे पृथ्वी का तापमान अधिक गर्म हो जाता है। कार्बन डाइऑक्साइड गैस को ग्रीन हाउस गैस भी कहते है।
प्रश्न 2. भूमंडलीय तापन(ग्लोबल वार्मिंग) किसे कहते है?
उत्तर– जब कारखानों, कार आदि के धुएं से वायुमंडल में इसका स्तर बढ़ता है, तब इस ऊष्मा के द्वारा पृथ्वी का तापमान बढ़ता है। इसे भूमंडलीय तापन कहते हैं।
👉 तापमान में वृद्धि के कारण जमी हुई बर्फ पिघलने लगेगी। जिसके परिणामस्वरूप समुद्र के जल स्तर में वृद्धि होगी और समुद्री क्षेत्र डूब जाएंगे।
प्रश्न 3. वायुमंडल किसे कहते है?
उत्तर– पृथ्वी चारों ओर से वायु से घिरा है, जिसे वायुमंडल कहते है।
👉 वायुमंडल उल्का पिंड से बचाने का कार्य करता है। पृथ्वी की सतह से करीब 1000 km की ऊंचाई तक वायु पाया जाता है।
वायुमंडल में गैसों का वितरण
(i) नाइट्रोजन = 78.03%
(ii) ऑक्सीजन = 20.99%
(iii) ऑर्गन = 0.94%
(iv) कार्बनडाइऑक्साइड = 0.03%
प्रश्न 4. संघनन किसे कहते है?
उत्तर– वह प्रक्रिया जिसमें जलवाष्प, द्रव के रूप में बदलता होता है, उसे संघनन कहते है।
👉 वायुमंडल को पाँच परतों में बाँटा गया है-
(i) क्षोभमंडल
(ii) समताप मंडल
(iii) मध्य मंडल
(iv) आयन मंडल (बाह्य मंडल)
(v) बर्हिमंडल
क्षोभमंडल
(i) यह वायुमंडल की सबसे निचली परत है।
(ii) मौसम संबंधीत घटना, जीव-जंतु, हेलीकॉप्टर इसी मण्डल में होता हैं।
(iii) इसकी औसत ऊँचाई 13 km है।
(iv) क्षोभमंडल की ऊपरी सीमा को ‘क्षोभसीमा’ कहते हैं।
समताप मंडल
(i) समताप मंडल में हवाई जहाज उड़ते है। और इसकी ऊंचाई 50 km होता है।
(ii) मौसम संबंधीत घटना इस मण्डल में नहीं होता हैं।
(iii) इस मंडल में ओजोन परत पाई जाती है। और ओजोन परत सूर्य की पराबैंगनी किरणों से हमारी रक्षा करता है।
मध्य मंडल
(i) इसकी ऊँचाई 80 km होती है।
(ii) मध्य मंडल सबसे ठंडा होता है।
(iii) मध्य मंडल अंतरिक्ष से आनेवाले उल्का पिंडों से हमारी रक्षा करता है।
आयन मंडल या बाह्य मंडल
(i) बाह्य मंडल का फैलाव 80 से 400 km तक है।
(ii) इस मंडल में रेडियो तरंगें, उपग्रह, उल्का होती है।
बर्हिमण्डल
(i) यह वायुमंडल की सबसे ऊपरी और अंतिम परत है।
(ii) इस मंडल में हल्की गैसें जैसे हीलियम, हाइड्रोजन अंतरिक्ष में तैरती रहती हैं।
(iii) बर्हीमंडल सबसे गर्म होता है।
प्रश्न 5. मौसम किसे कहते है?
उत्तर– किसी स्थान पर तापमान, आर्द्रता, वर्षा आदि में प्रतिदिन का परिवर्तन, उस स्थान का मौसम कहलाता है।
प्रश्न 6. जलवायु किसे कहते है?
उत्तर– किसी इलाके में लंबे समय तक रहने वाले मौसम को जलवायु कहते हैं।
मौसम प्रतिदिन बदलता है, जबकि जलवायु लंबे समय के बाद बदलता है।
प्रश्न 7. तापमान किसे कहते है?
उत्तर– वायु में उपस्थित ताप एवं शीतलता के परिमाण को तापमान कहते है। तापमान हमेशा बदलता रहता है।
प्रश्न 8. तापमापी किसे कहते है?
उत्तर– जिस यंत्र से तापमान को मापा जाता है, उसे तापमापी कहते है। तापमान को डिग्री सेल्सियस में मापा जाता है।
👉 डिग्री सेल्सियस का आविष्कार ऐंडर्स सेल्सियस ने किया था। सेल्सियस पैमाने पर जल 0° सेल्सियस पर जमता है एवं 100° सेल्सियस पर उबलता है।
Read Also:- Class 7th Geography Notes Ncert in Hindi
प्रश्न 9. आतपन (सूर्यातप) किसे कहते है?
उत्तर– सूर्य से पृथ्वी तक आने वाली सौर ऊर्जा को आतपन कहते है।
प्रश्न 10. वायुदाब किसे कहते है?
उत्तर– वायु (हवा) द्वारा लगाया गया दाब को वायुदाब कहते है। समुद्र स्तर पर वायु दाब सर्वाधिक होता है और ऊँचाई पर जाने पर यह घटता जाता है।
👉 जब वायु गरम होती है, तो फैलती है। और हल्की होकर ऊपर उठती है। तथा ठंडी वायु भारी होती है। हवाएं उच्च दाब से निम्न दाब की ओर चलती है।
प्रश्न 11. वायुदाबमापी किसे कहते है?
उत्तर– जिस यंत्र से वायु के दाब को मापा जाता है, उसे वायुदाबमापी कहते है।
प्रश्न 12. वर्षामापी किसे कहते है?
उत्तर– जिस यंत्र से वर्षा की मात्रा का पता लगाया जाता है, उसे वर्षामापी कहते है।
प्रश्न 13. वात दिग्दर्शी (वींडवेन) किसे कहते है?
उत्तर– जिस यंत्र से पवन की दिशा का पता लगाया जाता है, उसे वात दिग्दर्शी कहते है।
प्रश्न 14. पवन किसे कहते है?
उत्तर– उच्च दाब क्षेत्र से निम्न दाब क्षेत्र की ओर वायु की गति को पवन कहते है। पवन का नाम उसके आने की दिशा के आधार पर निर्धारित होता है। उदाहरण के लिए-पश्चिम से आने बाली पवन को पश्चिमी (पछुवा) पवन कहते हैं।
Read Also:- Ncert Class 7th Geography Notes Chapter 4
👉 पवन तीन प्रकार के होते हैं–
(i) स्थायी पवन – वैसे पवन जो सालभर लगातार निश्चित दिशा में चलती है, उसे स्थायी पवन कहते है। जैसे– पछुआ, पूर्वी पवन
(ii) मौसमी पवन – वैसे पवन जो मौसम या ऋतु के अनुसार अपना दिशा बदलती रहती है, उसे मौसमी पवन कहते है। जैसे– मानसूनी पवन, चक्रवात, प्रति चक्रवात
(iii) स्थानीय पवन – वैसे पवन जो किसी विशेष समय या स्थान पर चलती है, उसे स्थानीय पवन कहते है। जैसे– लू
प्रश्न 15. आर्द्रता किसे कहते है?
उत्तर– वायु में जलवाष्प की मात्रा को आर्द्रता कहते है। और जब वायु में जलवाष्प की मात्रा अधिक हो जाती है, तो उसे आर्द्र दिन कहते है। आर्द्रता अधिक होने पर पसीना और कपड़ा अधिक देरी से सूखता है।
प्रश्न 16. वर्षा किसे कहते है?
उत्तर– बादलों से गिरने वाले पानी की बूंदों को वर्षा कहा जाता है। यह एक प्रकार का वर्षण है, जो हवा में मौजूद जलवाष्प को संघनित कर पानी की बूंदें बनाता है।
👉 वर्षा तीन प्रकार के होते है।
(i) संवहनी वर्षा
(ii) पर्वतीय वर्षा
(iii) चक्रवाती वर्षा
सही विकल्प को चुनें।
(1) पृथ्वी की सतह से ऊपर की ओर जाने पर साँस लेना कठिन होता है क्योंकि
(क) वातावरण में कार्बनडाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाती है।
(ख) वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाती है।
(ग) वातावरण में नाइट्रोजन की मात्रा कम जाती है।
(घ) वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा कम जाती है।
(2) पहले कौन-सा भाग गर्म होता है?
(क) जल की सतह
(ख) स्थल की सतह
(ग) पर्वतीय भाग
(घ) वायुमंडल
(3) वायुमंडल में ऑक्सीजन की मात्रा है-
(क) 25.42
(ख) 78.03
(ग) 20.99
(घ) 2
(4) वायुमंडल की सबसे पहली परत है-
(क) समताप मंडल
(ख) क्षोभमंडल
(ग) वाह्यमंडल
(घ) मध्यमंडल
(5) रेडियो तरंगें किस परत से परावर्तित होकर पृथ्वी पर वापस लौटती हैं।
(क) क्षोभमंडल
(ख) आयनमंडल
(ग) ओजोनमंडल
(घ) बर्हिमंडल
रिक्त स्थानों को भरिए
1. समताप मंडल का आंरभ क्षोभमंडल के बाद होता है।
2. बाह्यमंडल का फैलाव 80 से 400 किलोमीटर तक है।
3. हल्की गैसें बर्हिमंडल से अंतरिक्ष में तैरती रहती हैं।
4. वायुमंडल का विस्तार पृथ्वी की सतह से 1000 किलोमीटर की ऊँचाई तक है।
5. वायुमंडल में सबसे अधिक नाइट्रोजन गैस पाई जाती है।
6. तापमान बढ़ने से समुंद्र के जल स्तर में वृद्धि हो रही है।
7. कार्बन डाइऑक्साइड गैस को ग्रीन हाउस गैस कहते हैं।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
प्रश्न 1. वायुमंडल किसे कहते हैं? वायुमंडल के गैसों के घटक को वृत में दिखलाइए।
उत्तर — पृथ्वी के जिस भाग पर हम रहते हैं वहाँ से लेकर कई सौ किलोमीटर ऊपर तक वायु पाई जाती है इसे ‘वायुमंडल’ कहा जाता है।
प्रश्न 2. ग्रीन हाउस प्रभाव क्या है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर — ठंडे प्रदेशों में कृषि-उत्पादन के लिए उचित तापमान का अभाव रहता है। ऐसी स्थिति में वहाँ के लोग काँच या प्लास्टिक की पारदर्शी सीट के ऐसे घर बनाते हैं जिसमें सूर्य की किरणें प्रवेश तो कर जाती हैं परंतु बाहर नहीं निकल पाती। इस हाउस को ग्रीन हाउस प्रभाव कहते है।
प्रश्न 3. कार्बनडाइऑक्साइड भी जीवन के लिए जरूरी है। कैसे?
उत्तर — कार्बनडाइऑक्साइड हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि इसके कारण ही पेड़-पौधे अपना भोजन बना पाते है। भोजन बनने के बाद पेड़-पौधे उसका संश्लेषण कर हमें ऑक्सीजन गैस देते है, जो मानव के लिए बहुत आवश्यक है।
प्रश्न 4. किसी एक मंडल के न होने से क्या-क्या कठिनाईयाँ होगी। लिखिए।
उत्तर — सभी मंडल की अपनी अपनी उपयोगिता है। एक मंडल का काम कोई दूसरा मंडल नहीं कर सकता है। अतः किसी एक मंडल के न होने से जलवायु में भरी परिवर्तन हो सकता है। जिससे मानव जीवन खतरे में पड़ सकता है।
Read Also:- कक्षा 7वीं हमारी दुनिया। Vayumandal evm iska sanghtan
प्रश्न 5. पृथ्वी के तापमान बढ़ने से जीवन के लिए खतरा बढ़ता है। कैसे?
उत्तर — पृथ्वी के तापमान बढ़ने से जीवन के लिए खतरा बढ़ता है। जब पृथ्वी का तापमान बढ़ता है तो पहाड़ों पर जमे बर्फ पिघलने लगते है। जिसके कारण समुंद्र का जलस्तर बढ़ जाता है। और समुंद्र का जलस्तर बढ़ने के कारण उसके आस पास के द्वीप डूब जाते है।
प्रश्न 6. रेडियो और दूरदर्शन की तरंगें किन माध्यमों से हम तक पहुँचती हैं? लिखिए।
उत्तर — पृथ्वी से प्रसारित रेडियो और दूरदर्शन की तरंगे ब्राह्य मंडल से परावर्तित होकर पृथ्वी पर आती है और हम तक पहुंचती है। और इस तरंग का उपयोग हमलोग टीवी देखने और मोबाइल फोन से बातचीत करने में करते है।
प्रश्न 7. शीत प्रदेशों / ध्रुवों पर सब्जियों का उत्पादन कैसे करते हैं?
उत्तर — शीत प्रदेशों या ध्रुवों पर अत्यधिक ठंड पड़ती है। जिसके कारण प्राकृतिक रूप से वहां पर किसी भी प्रकार का खेती नहीं हो पाती है। लेकिन ‘ग्रीन हाउस’ का उपयोग कर वहां के लोग सब्जियों का उत्पादन करते हैं। और इसी मध्यम का उपयोग कर अनाज भी उगाते है।
प्रश्न 8. ओजोन परत को खतरे से बचाना जरूरी है। क्यों और कैसे?
उत्तर — ओजोन परत को खतरे से बचाना इसलिए जरूरी है। क्योंकि ओजोन परत पृथ्वी और पृथ्वी वासियों की पैराबैगनी किरण से रक्षा करता है। अगर पैराबैगनी किरण पृथ्वी पर पहुंच गया तो पृथ्वी का विनाश हो जायेगी। लेकिन मानव की गलतियों के कारण ओजोन परत धीरे-धीरे नष्ट हो रहा है। क्योंकि मानव अधिक मात्रा में टीवी, फ्रिज, AC और भी इलेक्ट्रिक सामान का उपयोग कर रहा है। इन सभी से निकलने वाले गैस ओजोन परत को नष्ट कर रहे है। और मानव इन सामानों का उपयोग करना बंद कर दे, तो ओजोन परत को खतरे से बचा सकते है।
JOIN NOW
दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 7वीं के हमारी दुनिया के पाठ 04 वायुमंडल एवं इसका संघटन ( Vayumandal evm iska sanghtan ) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !