Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board BSEB Class 8th Geography उद्योग | Udyog Solutions And Notes Class 8th

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 8वीं हमारी दुनिया का पाठ ‘उद्योग’ का नोट्स को देखने वाले है। Udyog

Bihar Board BSEB Class 8th Geography उद्योग | Udyog Solutions And Notes Class 8th

उद्योग

प्रश्न 1. उद्योग किसे कहते है?
उत्तर– कच्चे माल को अधिक मूल्यों के उत्पादों में परिवर्तित करने की प्रक्रिया को उद्योग कहते हैं।

👉 उद्योगों का वर्गीकरण पाँच आधारों पर किया जाता है-
(i) कच्चे माल के आधार पर
(ii) पूँजी निवेश के आधार पर
(iii) स्वामित्व के आधार पर
(iv) भूमिका के आधार पर
(v) कच्चे तथा तैयार माल की भार (मात्रा) के आधार पर

Bihar Board BSEB Class 8th Geography उद्योग | Udyog Solutions And Notes Class 8th

कच्चे माल के आधार पर

⪼ इन उद्योग में उत्पादन के लिए कच्चे माल का उपयोग किया जाता है। इसके आधार पर उद्योग चार प्रकार के होते हैं-

(i) कृषि आधारित उद्योग ⇒ वैसे उद्योग जिसको बनाने में कृषि उत्पादों का उपयोग किया है। जैसे– वस्त्र उद्योग, पटसन प्रयोग, चीनी उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण

(ii) खनिज आधारित उद्योग ⇒ इन उद्योगों में कच्चे माल के रूप में खनिज का उपयोग किया जाता है। जैसे– लौह-इस्पात उद्योग, सीमेंट उद्योग

(iii) वन आधारित उद्योग ⇒ इन उद्योगों में कच्चे माल के रूप में वन (पेड़-पौधो) का उपयोग किया जाता है। जैसे– कागज उद्योग, फर्नीचर उद्योग, भवन निर्माण

(iv) समुद्र आधारित उद्योग ⇒ इन उद्योगों में कच्चे माल के रूप में सागर, महासागर के जीव-जंतु एवं वनस्पति का उपयोग किया जाता है। जैसे– मछली उत्पादन, खनिज तेल, लहरों से प्राप्त ऊर्जा

पूँजी निवेश के आधार पर

👉 पूँजी निवेश के आधार पर उद्योग तीन प्रकार के होते हैं।

(i) कुटीर उद्योग ⇒ इस उद्योग में विशेष पूंजी की आवश्यकता नहीं होती है, और इस उद्योग का उत्पादन परिवार के सदस्य ही करते हैं। जैसे– टोकरी बनाना, सूप बनाना, सजावट का सामान बनाना

(ii) लघु उद्योग ⇒ इस उद्योग में पाँच करोड़ रूपये से कम का निवेश किया जाता है, और इस उद्योगों में छोटे मशीनों का उपयोग किया जाता है।
जैसे– रेशम उद्योग, माचिस उद्योग, फर्नीचर उद्योग

(iii) वृहत उद्योग ⇒ ऐसे उद्योग जिसमें दस करोड़ से अधिक पूंजी की जरूरत पड़ती है। और यह उद्योग बड़ी मात्रा वस्तु का उत्पादन करता है।

स्वामित्व के आधार पर

➣ स्वामित्व के आधार पर उद्योग चार प्रकार के होते है।

(i) सार्वजनिक क्षेत्र का उद्योग ⇒ ऐसे उद्योग को सरकार द्वारा चलाया जाता है। जैसे– SAIL (सेल), BHEL (भेल), रेल कारखाना

Read Also:- Udyog Solutions And Notes Class 8th Bihar Board 

(ii) निजी क्षेत्र के उद्योग ⇒ ऐसे उद्योग को निजी व्यक्ति द्वारा चलाया जाता है। जैसे– टाटा, रिलायंस, बजाज, बिड़ला, जिंदल

(iii) संयुक्त क्षेत्र ⇒ ऐसे उद्योग को सरकार एवं निजी व्यक्ति दोनों द्वारा चलाया जाता है। जैसे– मारूति उद्योग

(iv) सहकारी क्षेत्र = ऐसे उद्योगों को उत्पादकों एवं श्रमिक दोनों द्वारा चलाया जाता है। जैसे– सुधा डेयरी, केरल के नारियल आधारित उद्योग

भूमिका के आधार पर

⪼ भूमिका के आधार पर उद्योग दो प्रकार के होता है।

(i) आधारभूत उद्योग ⇒ जिनके उत्पादों या कच्चे माल पर दूसरे उद्योग निर्भर है, उन्हें आधारभूत उद्योग कहते हैं। जैसे– लोहा इस्पात, तांबा गलाना, खनिज गलाना

(ii) उपभोक्ता उद्योग ⇒ जो उद्योग सीधे उपभोक्ताओं को सामान सप्लाई करते है, उन्हें उप‌भोक्ता उद्योग कहते है। जैसे– दवा उद्योग, बर्तन उद्योग, टूथपेस्ट, मंजन

कच्चे तथा तैयार माल की भार (मात्रा) के आधार पर

⪼ कच्चे तथा तैयार माल की भार (मात्रा) के आधार पर उद्योग दो प्रकार के होते हैं।

(i) भारी उद्योग ⇒ जिन उत्पादों का वजन काफी भारी होता है, उसे भारी उद्योग कहते जैसे– लोहा इस्पात, मोटर गाडी उद्योग, सीमेंट उद्योग

(ii) हल्के उद्योग ⇒ वैसे उद्योग जिनमें कम भार होता है, उसे हल्के उद्योग कहते हैं। जैसे– विद्युत उपकरण उद्योग, घड़ी उद्योग, बल्ब उद्योग

प्रश्न 2. फुटलूज इंडस्ट्री किसे कहते है?
उत्तर– वैसा उद्योग जिनमें जितने भार का कच्चा माल लगता है, तैयार माल का भार उतना ही होता है, उसे फुटलूज इंडस्ट्री कहते है। जैसे– रेडिमेड वस्त्र उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक उद्योग

➣ उद्योगो की अवस्थिति को प्रभावित करने वाले कारक

(i) कच्चे माल की उपलब्धता (ii) भूमि (iii) जल (iv) जलवायु (v) श्रमशक्ति (vi) पूँजी (vii) परिवहन शक्ति एवं बाजार की उपलब्धता

Read Also:- Bihar Board BSEB Class 8th Geography Udyog

➣ भारत का मुख्य औद्योगिक प्रदेश है-

(i) मुम्बई-पुणे क्षेत्र
(ii) बेगलुरू-चेन्नई-सेलम क्षेत्र
(iii) अहमदाबाद-बड़ोदरा-सूरत क्षेत्र
(iv) विशाखापटनम-गुंटूर क्षेत्र
(v) गुड़गांव-दिल्ली-मेरठ क्षेत्र
(vi) कोल्लम-तिरुवन्तपुरम क्षेत्र
(vii) छोटानागपुर क्षेत्र
(viii) हुगली क्षेत्र

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 8वीं के हमारी दुनिया के पाठ 03 उद्योग (Udyog) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

Leave a Comment

error: Content is protected !!