Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
BSEB Bihar Board Class 6 Social Science History Chapter 3. प्रारंभिक समाज | Prarambhik Samaj Class 6th Solutions
Bihar Board Class 7 Social Science History Ch 6 शहर, व्‍यापार एवं कारीगर | Sahar Vyapari Evam Karigar Class 7th Solutions & Notes
Bihar Board Class 10 History Chapter 7 व्यापार और भूमंडलीकरण | Social Science History Vyapar aur Bhumandalikaran Objective Question 2025
Bihar Board Class 7th History Chapter 4 Solution mugal emperor मुगल साम्राज्य
Bihar Board Class 10th Social Science History Chapter 1 Notes यूरोप में राष्ट्रवाद | yurop me rashtravad Ncert & Objective Question
Bihar Board Class 9th Science Physics Chapter 3 Notes बल तथा गति के नियम | Bal tatha gati ke niyam Bharati Bhawan
Bihar Board Class 10th Social Science Economics Chapter 1 Notes अर्थव्यवस्था एवं इसका विकास | arthvyavastha Class 10th Ncert & Bharati Bhawan Objective Question
Bihar Board Class 10th Social Science Civics Chapter 1 लोकतंत्र में सत्ता की साझेदारी | loktantra mein satta ki sajhedari Ncert Notes
Bihar Board Class 9th Science Biology Chapter 1 Notes कोशिका | Koshika ka Objective Question & Notes NCERT

previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board Class 8th Geography Social Science Chapter 1 Notes संसाधन | Sansadhan Objective Question

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 8वीं हमारी दुनिया का पाठ ‘संसाधन’ का नोट्स को देखने वाले है। Sansadhan Objective Question 

Bihar Board Class 8th Geography Social Science Chapter 1 Notes संसाधन | Sansadhan Objective Question

संसाधन

प्रश्न 1. संसाधन किसे कहते है?
उत्तर— ऐसे वस्तु या पदार्थ जिसका उपयोग मानव अपनी आवश्यकता को पूरा करने के लिए करता है, उसे संसाधन कहते है।

👉 संसाधन तीन प्रकार के होते है।
(i) प्राकृतिक संसाधन — वैसे संसाधन जो प्रकृति द्वारा प्रदान किया गया है, उसे प्राकृतिक संसाधन कहते है। जैसे– भूमि, हवा, पानी

(ii) मानव संसाधन — मानव एक ऐसा संसाधन है, जो संसाधनों का निर्माण एवं उपयोग दोनों करता है।

(iii) मानव निर्मित संसाधन— वैसे संसाधन जो मानव के द्वारा बनाए जाते है, उसे मानव निर्मित संसाधन कहते है। जैसे– मकान, सड़क, विद्यालय

प्राकृतिक संसाधनों का वर्गीकरण

(i) विकास एवं उपयोग
(ii) उत्पत्ति
(iii) उपलब्धता
(iv) वितरण
(v) स्वामित्व

1. विकास एवं उपयोग के आधार पर संसाधन दो प्रकार के होते है।
(i) वास्तविक संसाधन— वैसे संसाधन जिनकी कुल मात्रा ज्ञात होती है और जिसका उपयोग वर्तमान में किया जा रहा होता है, उसे वास्तविक संसाधन कहते है। जैसे–  झारखंड का अभ्रक, मध्य प्रदेश का मैंगनीज एवं राजस्थान का ताँबा इत्यादि।

(ii) संभाव्य संसाधन— वैसे संसाधन जिनकी कुल मात्रा ज्ञात नहीं होती है और जिसका उपयोग करने संभावना भविष्य में होती है, उसे संभाव्य संसाधन कहते है। जैसे– केरल का थोरियम, लद्दाख का यूरेनियम।

2. उत्पत्ति के आधार पर संसाधन दो प्रकार के होते है।
(i) जैव संसाधन— वैसे संसाधन जिसमें जीवन पाए जाते है अर्थात् सजीव होते है, उसे जैव संसाधन कहते है। जैसे– पेड़-पौधे, वन

(ii) अजैव संसाधन— वैसे संसाधन जिसमें जीवन पाए नहीं जाते है अर्थात् निर्जीव होते है, उसे अजैव संसाधन कहते है। जैसे– खनिज, चट्टान

3. उपलब्धता के आधार पर संसाधन दो प्रकार के होते है।

(i) नवीकरणीय संसाधन— वैसे संसाधन जिसकी पुनः पूर्ति प्राकृतिक रूप से होती है और समाप्त नहीं होते है, उसे नवीकरणीय संसाधन कहते है।जैसे– हवा, पानी

(ii) अनवीकरणीय संसाधन— वैसे संसाधन जिसका भंडार सीमित होता है और जो समाप्त हो जाते है, उसे अनवीकरणीय संसाधन कहते है।
जैसे– लोहा, कोयला

4. वितरण के आधार पर संसाधन दो प्रकार के होते है।
(i) सर्वत्र उपलब्ध (सर्वव्यापक) संसाधन— वैसे संसाधन जो सभी जगह पाए जाते है, उसे सर्वत्र उपलब्ध संसाधन कहते है। जैसे– मिट्टी, हवा

(ii) स्थानिक संसाधन— वैसे संसाधन जो किसी निश्चित स्थान पर पाए जाते है, उसे स्थानिक संसाधन कहते है। जैसे– कोडरमा का अभ्रक, जादूगोड़ा का यूरेनियम

5. स्वामित्व के आधार पर संसाधन तीन प्रकार के होते है।
(i) निजी संसाधन— जब कोई प्राकृतिक संसाधनों किसी व्यक्ति के स्वामित्व में होता है, उसे निजी संसाधन कहते है। जैसे– भूमि, तालाब

(ii) राष्ट्रीय संसाधन— किसी राष्ट्र के अंदर पाए जाने वाली संसाधन को राष्ट्रीय संसाधन कहते है।

(iii) अंतर्राष्ट्रीय संसाधन— किसी राष्ट्र के बाहर पाए जाने वाली संसाधन को अंतर्राष्ट्रीय संसाधन कहते है।

प्रश्न 2. संसाधन संरक्षण किसे कहते है?
उत्तर– प्राकृतिक संसाधनों का समझदारी से उपयोग करना ताकि वे भविष्य के लिए भी उपलब्ध रह सके, उसे संसाधन संरक्षण कहते है।

प्रश्न 3. सतत् विकास किसे कहते है?
उत्तर– जब संसाधनों का उपयोग, न केवल वर्तमान पीढ़ी बल्कि आने वाली भावी पीढ़ी को भी ध्यान में रखकर किया जाता है। तो ऐसा विकास को सतत् विकास (सतत् पोषणीय विकास) कहते है।

अभ्यास-प्रश्न

1. इनमें से कौन एक प्राकृतिक संसाधन है ?
(क) पंचायत भवन
(ख) विद्यालय
(ग) भूमि
(घ) हवाई अड्डा

2. इनमें कौन प्राकृतिक संसाधन नहीं है ?
(क) सूर्य
(ख) मिट्टी
(ग) जल
(घ) हवाई जहाज़

3. केरल में पाया जाने वाला थोरियम किस प्रकार के संसाधन का उदाहरण है?
(क) निजी
(ख) नवीकरणीय
(ग) संभाव्य
(घ) अनवीकरणीय

4. संसाधन निर्माण के लिए क्या आवश्यक है ?
(क) तकनीक
(ख) आवश्यकता
(ग) ज्ञान
(घ) उपर्युक्त सभी

II. खाली स्थान को उपयुक्त शब्दों से पूरा करें।

1. मानव संसाधन के लिए मूल्य की अभिव्यक्ति प्रकार से की जाती हैं।
2. राजस्थान में पाया जाने वाला ताँबा वास्तविक संसाधन का उदाहरण है।

3. दिमागी एवं शारीरिक क्षमता मानव को संसाधन बनाने के लिए आवश्यक है।

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 8वीं के हमारी दुनिया के पाठ 01 संसाधन (Sansadhan Objective Question) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

1 thought on “Bihar Board Class 8th Geography Social Science Chapter 1 Notes संसाधन | Sansadhan Objective Question”

Leave a Comment

error: Content is protected !!