Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board Class 6 Science Chapter 10 Notes सजीव और निर्जीव | Sajiv Aur Nirjiv Class 6th Science Notes and Solutions

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 6वीं विज्ञान का पाठ ‘सजीव और निर्जीव’ का नोट्स को देखने वाले है। Sajiv Aur Nirjiv

Bihar Board Class 6 Science Chapter 10 Notes सजीव और निर्जीव | Sajiv Aur Nirjiv Class 6th Science Notes and Solutions

सजीव और निर्जीव

प्रश्न 1. सजीव किसे कहते है?
उत्तर– वैसे जंतु या पौधे जिनमें जीवन होता है, तथा उन्हें भोजन की जरूरत होती है, उसे सजीव कहते है। सजीव सांस भी लेते है। जैसे– मनुष्य, जानवर, कीड़े, पेड-पौधे

प्रश्न 2. निर्जीव किसे कहते है?
उत्तर– वैसे वस्तु जिनमें जीवन नहीं होते हैं, उन्हें निर्जीव कहते है। इन्हें भोजन की जरूरत नहीं होती है और न ही यह सांस ले सकते हैं। जैसे– पत्थर, बाल्टी, जग, मोमबती

प्रश्न 3. श्वसन किसे कहते है?
उत्तर– सांस (ऑक्सीजन) लेने और सांस (कार्बन डाइऑक्साइड) छोड़ने की प्रक्रिया को श्वसन कहते है। सभी सजीव श्वसन क्रिया करते है।

☞ पौधे प्रकाश संश्लेषण के द्वारा अपना भोजन बनाते है। जंतु अपना भोजन बनाने के लिए पौधे तथा दूसरे जंतुओं पर निर्भर रहते है।

👉 श्वसन के दौरान हम ऑक्सीजन लेते है, और कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते है।

➣ केंचुआ त्वचा के द्वारा सांस लेता है। मछली गिल्स के द्वारा सास लेता है। और ऑक्सीजन पानी में घुला होता है।

☞ पौधे में श्वसन पत्तीयों के माध्यम से होता है।

प्रश्न 4. रंध्र किसे कहते है?
उत्तर– पत्तियों में छोटे-छोटे छिद्र होते है, उसे रंध्र कहते है। पौधे, रंध्र द्वारा वायु को ग्रहण करते है।

👉 पौधे प्रकाश की उपस्थिति में कार्बन डाइऑक्साइड का उपयोग कर भोजन बनाते है, और ऑक्सीजन छोड़ते है।

Read Also:- Bihar Board Class 6 Science Chapter 10 Notes Sajiv Aur Nirjiv

छुईमुई (लाजवंती) के पौधे को छूने से अचानक सिकुड जाता है।

प्रश्न 5. उत्सर्जन किसे कहते है?
उत्तर– अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से निकलने की प्रक्रिया को उत्सर्जन कहते है।

प्रश्न 6. प्रजनन किसे कहते है?
उत्तर– प्रजनन उस प्रक्रिया को कहते है, जिसके द्वारा जीव-जंतु अपने जैसे संतान की उत्पत्ति करते है। पेड़-पौधे बीजों द्वारा प्रजनन करते हैं।

➣ सूर्यमुखी का फूल, सूरज की ओर ही खिलता है।

☞ मक्का या गेहूं के बोरे में हाथ डालने पर गर्मी महसूस इसलिए होती है क्योंकि बोरियों में उष्मा होती है और यह उष्मा बीजो के श्वसन के कारण होता है।

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 6वीं के विज्ञान के पाठ 10 सजीव और निर्जीव (Sajiv Aur Nirjiv) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

Leave a Comment

error: Content is protected !!