Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board Class 6 Social Science Geography Ch 6 पृथ्‍वी और ग्‍लोब | Prithvi aur Globe Class 6th Solutions

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 6वीं हमारी दुनिया का पाठ ‘पृथ्वी और ग्लोब’ का नोट्स को देखने वाले है। Prithvi aur Globe

Bihar Board Class 6 Social Science Geography Ch 6 पृथ्‍वी और ग्‍लोब | Prithvi aur Globe Class 6th Solutions

पृथ्वी और ग्लोब

प्रश्न 1. क्षितिज किसे कहते हैं?
उत्तर– पृथ्वी के गोल होने के कारण किसी भी स्थान पर खड़े होकर दूर तक देखने पर ऐसा लगेगा कि कुछ दूरी पर जमीन और आसमान आपस में मिल रहे है इसे क्षितिज कहते है।

👉 अगर हम चंद्रमा से पृथ्वी को देखें तो पृथ्वी भी चाँद की तरह गोल दिखाई देती है, क्योंकि पृथ्वी भी चंद्रमा की तरह गोल है, परंतु आकार में चंद्रमा से बड़ी है।

➣ चाँद पर पहुँचने वाले पहले व्यक्ति अमेरिका के नील आर्मस्ट्रांग थे। ग्लोब पर नीला रंग पानी का दर्शाता है।

⪼ महादेश की कुल संख्या 7 होती है।
(i) एशिया
(ii) यूरोप
(iii) आस्टेलिया
(iv) अफ्रीका
(v) उत्तर अमेरिका
(vi) दक्षिण अमेरिका
(vii) अंटार्कटिका

➣भारत एक देश है, जो एशिया महादेश में आता है।
⪼ महासागर की कुल संख्या चार होती है।
(i) हिन्द महासागर
(ii) प्रशांत महासागर
(iii) अटलांटिक महासागर
(iv) आर्कटिक महासागर

👉 महासागरों की औसत गहराई 4 km होती है। आर्कटिक महासागर को उत्तरी एवं दक्षिणी हिम महासागर कहते हैं। क्योंकि अत्यधिक ठंड होने के कारण यहाँ बर्फ जमा होता है।

प्रश्न 2. महादेश किसे कहते हैं?
उत्तर– महासागर से घिरे जमीन के बड़े-बड़े हिस्से को महादेश कहते है। इसे स्थल भाग भी कहते है। स्थल भाग पर ही लोग रहते है।

Read Also:- Bihar Board Class 6 Social Science Bhugol Ch 6 Prithvi aur Globe Solution 

प्रश्न 3. गोलार्द्ध किसे कहते हैं?
उत्तर– किसी भी गोले को यदि दो बराबर भागो में बांटा जाता है, तो गोले का आधा भाग गोलार्द्ध कहलाता है।

प्रश्न 4. भूमध्य रेखा किसे कहते हैं?
उत्तर– पृथ्वी को उत्तरी और दक्षिणी दो बराबर भागों में बाँटने वाली रेखा को भूमध्य रेखा कहते हैं। इसे विषुवत रेखा भी कहा जाता है। यह सबसे बड़ा वृत होता है।

⪼ भूमध्य रेखा से उत्तर का भाग उत्तरी गोलार्द्ध और दक्षिण का भाग दक्षिणी गोलार्द्ध कहलाता है।

प्रश्न 5. अक्षांश रेखा किसे कहते हैं?
उत्तर– पूर्व से पश्चिम की ओर खींची गई रेखा को अक्षांश रेखा कहते हैं।

प्रश्न 6. देशांतर रेखा किसे कहते हैं?
उत्तर– उत्तर से दक्षिण की ओर खींची गई रेखा को देशांतर रेखा कहते है।

➣ भूमध्य रेखा से उत्तरी एवं दक्षिणी अक्षांश की ओर जाने पर अक्षांश रेखा छोटी होती जाती है।

⪼ सभी अक्षांश रेखाओं की लंबाई सामान नहीं होती है। दो अक्षांशों के बीच की दूरी सामान होती है।

👉 90° उत्तरी अक्षांश को उत्तरी ध्रुव कहते हैं। 90° दक्षिणी अक्षांश को दक्षिणी ध्रुव कहते है। उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव रेखा न होकर बिंदु होता है।

➣ देशांतर रेखाओ की संख्या 360 होती है। 0° को प्रधान देशांतर रेखा या प्रधान मध्यान रेखा कहते हैं। 180° देशांतर रेखा को अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा कहते है।

👉 देशांतर रेखा की लंबाई सभी जगह सामान होती है। पृथ्वी पर किसी भी स्थान की स्थिति दर्शाने तथा समय निश्चित करने के लिए देशांतर का ज्ञान होना आवश्यक है।

Read Also:- Bihar Board Class 6 Social Science Geography Ch 6 Prithvi aur Globe

⪼ पृथ्वी को एक देशांतर से दूसरे देशांतर तक जाने में 4 मिनट का समय लगता है।

अक्षांश रेखाओं से किसी स्थान का तापमान मापा जाता है। देशांतर रेखाओं से किसी स्थान का समय मापा जाता है। अक्षांश और देशांतर रेखाएँ जहाँ मिलती है, उससे उस स्थान की स्थिति का पता चलता है।

प्रश्न 7. उष्ण कटिबंध किसे कहते हैं?
उत्तर– कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच सबसे अधिक गर्मी पड़ती है, जिसके कारण इसे उष्ण कटिबंध कहते है। यहीं सूर्य की किरण लम्बवत् पड़ता है, जिसके कारण गर्मी ज्यादा होता है।

प्रश्न 8. समशीतोष्ण कटिबंध किसे कहते हैं?
उत्तर– समशीतोष्ण कटिबंध क्षेत्र में सूर्य की किरण तिरछी पड़ती है, और यहाँ ठंडी और गर्मी दोनों पड़ते है, इसलिए इसे समशीतोष्ण कटिबंध कहते है। और सूर्य की किरण यहां लम्बवत् नहीं पड़‌ता है।

➣ 23° आधा उत्तरी अक्षांश रेखा को कर्क रेखा कहते हैं। 23° आधा दक्षिणी अक्षांश रेखा को मकर रेखा कहते है।

प्रश्न 9. शीत कटिबंध किसे कहते हैं?
उत्तर– उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव पर सालों भर ठंडा पड़ता है, जिस कारण इसे शीत कटिबंध कहते है। यहां 6 महीने दिन और 6 महिने रात होता है।

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 6वीं के हमारी दुनिया के पाठ 06 पृथ्वी और ग्लोब (Prithvi aur Globe) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

Leave a Comment

error: Content is protected !!