Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board Class 6th History Social Science Chapter 5 Notes प्रारंभिक शहर : प्रथम नगरीकरण | Prarambhik Shahar : Pratham Nagrikaran

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 6वीं इतिहास का पाठ ‘प्रारंभिक शहर : प्रथम नगरीकरण’ का नोट्स को देखने वाले है। Prarambhik Shahar : Pratham Nagrikaran

Bihar Board Class 6th History Social Science Chapter 5 Notes प्रारंभिक शहर : प्रथम नगरीकरण | Prarambhik Shahar : Pratham Nagrikaran

प्रारंभिक शहर : प्रथम नगरीकरण

प्रश्न 1. पाषाण काल किसे कहते है?
उत्तर– वैसा काल जिसमें पत्थरों का उपयोग अधिक मात्रा में किया जाता था, जिसे पाषाण काल कहते हैं।

👉 पाषाण काल तीन प्रकार के होते है
(i) पुरापाषाण काल (20 लाख से 14 हजार तक)
(ii) मध्य पाषाण काल (14 हजार से 8 हजार तक)
(iii) नव पाषाण काल (8 हजार से 3 हजार तक)

प्रश्न 2. धातु युग किसे कहते है?
उत्तर– वैसा युग (समय) जिसमें धातु का उपयोग अधिक मात्रा में किया जाता था, जिसे धातु युग कहते हैं। धातु का उपयोग नव पाषाण काल के बाद से शुरू हुआ।

👉 धातु युग में कृषि उत्पादन बड़े पैमाने पर होने लगा, रंगे हुए मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल होने लगा, लोग लम्बी दूरी का व्यापार करने लगे, और पकी ईंट के बने घरों में रहने लगे, जिसकी चारों तरफ से किलेबंदी भी की गई थी।

>> सबसे पहला धातु ताबां था, जिसे नदी की तलहटी से प्राप्त किया जाता था।

👉 किसी क्षेत्र को सभ्यता कब कहेंगे,
(i) जब वह क्षेत्र, शहर में बदला होना चाहिए।
(ii) जब उस क्षेत्र में लेखन कला का विकास हो चुका हो।
(iii) जब उस क्षेत्र से व्यापार दूर तक होता हो।
(iv) जब उस क्षेत्र में कारीगरी कला का विकास हो चुका हो।

👉 भारत में हडप्पा सभ्यता, इराक में मेसोपोटामिया की सभ्यता, मिस्र की सभ्यता, चीन की शांग सभ्यता।

प्रश्न 3. संस्कृति किसे कहते है?
उत्तर– समाज में प्रचलित रीति-रिवाज, खान-पान, वेश-भूषा आदि परंपराएँ जो पीढ़ी दर पीढ़ी से चली आ रही है, उसे संस्कृति कहते हैं।

हड़प्पा सभ्यता की खोज

(i) हड़प्पा सबसे प्राचीन शहरों में से एक है।
(ii) हड़प्पा सभ्यता का प्रमुख नगर मोहनजोदड़ो, कालीबंगा, बनावली, लोथल और धौलावीरा था।
(iii) हड़प्पा सभ्यता की खुदाई में खंडहर, मुद्रा, मिट्टी के बने बर्तन और मूर्तियां मिली।

Bihar Board Class 6th History Social Science Chapter 5 Notes प्रारंभिक शहर : प्रथम नगरीकरण | Prarambhik Shahar : Pratham Nagrikaran

हड़प्पा सभ्यता की नगर की विशेषता

☞ हड़प्पा सभ्यता के नगर दो भागों में बंटे थे। (i) नगर दुर्ग (ii) निचला नगर। नगर दुर्ग में धनी लोग रहते थे और निचला नगर में गरीब लोग रहते थे।

➣ मोहनजोदड़ो में एक महास्नानागार मिला है। और इसमें धनी लोग विशेष अवसर पर स्नान करते थे। और इसके बगल में बहुत सारे कमरे बने है।

👉 मोहनजोदड़ो, हड़प्पा, कालीबंगा और लोथल में अन्नागार (अनाज रखने का घर) मिला है। तथा कालीबंगा और लोथल में अग्निकुंड मिला है।

प्रश्न 4. नगरीकरण किसे कहते है?
उत्तर– नगरीकरण एक प्रक्रिया है, जिसके द्वारा नगरीय जीवन का विकास होता है। नगरीय जीवन में लोगों को हर तरह की सुख सुविधा मिलती है।

इमारत, सड़के और नालियां

☞ हड़प्पा सभ्यता के घर 2 या 3 मंजिले होते थे। घरों में आंगन, स्नानागार और कुएं होते थे। और नगरों में सड़क तथा नालियां भी बनी होती थी। यह नालियां ईंटों से ढकी और बड़े नालियों से जुड़ी होती थी। तथा बीच-बीच में सफाई के लिए गड्ढे बने होते थे।

नगरीय जीवन

हड़प्पा सभ्यता में कुशल शासक और कुशल कारीगर थे। इन नगरों में लिपिक (लिखने वाला आदमी) भी थे। तथा यहां के लोग सूती कपड़े का उपयोग करते थे। स्त्री और पुरुष हार, अंगूठी, चूड़ी आदि पहनते थे। और यह सब सोना, चांदी, तांबा तथा मूल्यवान पत्थरों के बने होते थे।

☞ मुहर = मुहरों का प्रयोग धनी लोग अपने निजी संपति को पहचाने में करते थे। और हड़प्पा सभ्यता के मुहरों पर जानवरों का चित्र बना होता था।

➣ हड़प्पा सभ्यता के लोग राजस्थान (खेतडी) से तांबा, कर्नाटक (कोलार) से सोना, अफगानिस्तान एवं ईरान से चाँदी, मध्य एशिया से फिरोजा, गुजरात से समुद्री उत्पाद, तथा जम्मू से लकड़ी प्राप्त करते थे। मेलुहा सिंधु क्षेत्र का प्राचीन नाम है।

धार्मिक जीवन

हड़प्पा सभ्यता के लोग मातृदेवी, वृक्ष तथा जानवरों की पूजा करते थे। तथा भूत प्रेत और जादू टोना में विश्वास रखते थे। और इससे बचने के लिए तावीज भी पहनते थे।

☞ हड़प्पा सभ्यता के विनाश के विभिन्न कारण बताए गए है–
(i) बाढ़ में डूब जाने से।
(ii) भूमि का बंजर होने से।
(iii) बाहरी लोगों द्वारा हमला किया जाने से।

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 6वीं के इतिहास के पाठ 05 प्रारंभिक शहर : प्रथम नगरीकरण (Prarambhik Shahar : Pratham Nagrikaran) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

1 thought on “Bihar Board Class 6th History Social Science Chapter 5 Notes प्रारंभिक शहर : प्रथम नगरीकरण | Prarambhik Shahar : Pratham Nagrikaran”

  1. 6th ke history ka notes chapter jivan ke bhivinan aayam Nhi khul rha hai iske aage vala chapter ka v notes nhi khul rha ha
    Please bhai help us 🙏

    Reply

Leave a Comment

error: Content is protected !!