Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
BSEB Bihar Board Class 6 Social Science History Chapter 3. प्रारंभिक समाज | Prarambhik Samaj Class 6th Solutions
Bihar Board Class 7 Social Science History Ch 6 शहर, व्‍यापार एवं कारीगर | Sahar Vyapari Evam Karigar Class 7th Solutions & Notes
Bihar Board Class 10 History Chapter 7 व्यापार और भूमंडलीकरण | Social Science History Vyapar aur Bhumandalikaran Objective Question 2025
Bihar Board Class 7th History Chapter 4 Solution mugal emperor मुगल साम्राज्य
Bihar Board Class 10th Social Science History Chapter 1 Notes यूरोप में राष्ट्रवाद | yurop me rashtravad Ncert & Objective Question
Bihar Board Class 9th Science Physics Chapter 3 Notes बल तथा गति के नियम | Bal tatha gati ke niyam Bharati Bhawan
Bihar Board Class 10th Social Science Economics Chapter 1 Notes अर्थव्यवस्था एवं इसका विकास | arthvyavastha Class 10th Ncert & Bharati Bhawan Objective Question
Bihar Board Class 10th Social Science Civics Chapter 1 लोकतंत्र में सत्ता की साझेदारी | loktantra mein satta ki sajhedari Ncert Notes
Bihar Board Class 9th Science Biology Chapter 1 Notes कोशिका | Koshika ka Objective Question & Notes NCERT

previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

BSEB Class 8th Science Solutions Chapter 12 पौधो और जन्‍तुओंं का संरक्षण : जैव विविधाता। paudho aur jantuo ka sanrakshan Notes

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 8वीं विज्ञान का पाठ ‘पौधो और जन्‍तुओंं का संरक्षण’ का नोट्स को देखने वाले है। paudho aur jantuo ka sanrakshan

BSEB Class 8th Science Solutions Chapter 12 पौधो और जन्‍तुओंं का संरक्षण : जैव विविधाता। paudho aur jantuo ka sanrakshan Notes

पौधो और जन्‍तुओंं का संरक्षण

प्रश्न 1. जैव विविधता किसे कहते है?
उत्तर– जैव विविधता का तात्पर्य है धरती पर पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के जीवों की प्रजातियाँ तथा उनका आपसी एवं पर्यावरण से संबंध।

जैव विविधता का महत्व

(i) जैव विविधता से हमें ऑक्सीजन, स्वच्छ हवा, और पानी मिलता है।
(ii) जैव विविधता से भोजन, कपड़े, आवास, दवा, और कई तरह की वस्तुएं मिलती हैं।
(iii) जैव विविधता से बाढ़ की रोकथाम होती है।
(iv) जैव विविधता से मनोरंजन और पर्यटन की सुविधा मिलती है।
(v) जैव विविधता वातावरण को प्रदूषित होने से बचाता है।

👉 सरकार ने जीवों को विलुप्त होने से बचाने के लिए अभयारण्य, राष्ट्रीय पार्क तथा जैव मंडल आदि आरक्षित क्षेत्र का स्थापना किया है।

प्रश्न 2. अभयारण्य किसे कहते है?
उत्तर– वैसा क्षेत्र जहां जानवर बिना किसी भय के रहते हैं, उसे अभयारण्य (अभय अरण्य) कहते है। यहां मनुष्य भी घूम सकता है। भारत में इसकी संख्या 448 है।

प्रश्न 3. राष्ट्रीय पार्क किसे कहते है?
उत्तर– वह स्थान जहां पर वन्य जंतु स्वतंत्र रूप से घूम सके, तथा वहां के संसाधनों का उपयोग कर सके, ऐसे स्थान को राष्ट्रीय पार्क कहते है। भारत में इसकी संख्या 85 है।

प्रश्न 4. जैवमंडल किसे कहते है?
उत्तर– वैसा विशाल क्षेत्र जहां पौधे, जंतु तथा आदिवासी समाज के लोग रहते है, तथा वहां के संसाधनों का उपयोग करते है, उस क्षेत्र को जैव मंडल कहते है। भारत में इसकी संख्या 16 है।

👉 जैव विविधता के कारण संयुक्त राष्ट्र संघ ने 2010 को ‘अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता वर्ष’ घोषित किया। प्रत्येक साल 22 मई को ‘अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस’ मनाया जाता है।

प्रश्न 5. विलुप्त पौधे किसे कहते है?
उत्तर– ऐसे पौधे जो पृथ्वी से गायब (खत्म) हो गए है, उसे विलुप्त पौधे कहते है। जैसे– शैवाल, कवक, ब्रायोफाइट्स, फर्न आदि।

प्रश्न 6. विलुप्त जंतु किसे कहते है?
उत्तर– ऐसे जंतु जो पृथ्वी से गायब (खत्म) हो गए है, उसे विलुप्त जंतु कहते है। जैसे– मॉरीशस का डोडो पक्षी, डायनासोर आदि।

प्रश्न 7. विलुप्त प्राय जंतु किसे कहते है?
उत्तर– ऐसे जंतु जो पृथ्वी से खत्म होने के कगार पर है, उसे विलुप्त प्राय जंतु कहते है। जैसे– डॉल्फिन, बतख, बाघ, शेर, मोर, हाथी आदि।

डोडो की कहानी

(i) डोडो मॉरीशस में पाए जानेवाले न उड़ने वाले पक्षी था।
(ii) नहीं उड़ने के कारण यह आसानी से पकड़ा जाता था।
(iiii) यह मुर्गी के सामान दिखाई देता था तथा इसका मिट बहुत स्वादिष्ट होता था।

बाघ

(i) बाघ धीरे-धीरे पृथ्वी से खत्म होते जा रहे है।
(ii) इसका मुख्य कारण शिकारी द्वारा इसके खाल, नाखून, दांत आदि को बेचना है।
(iii) बाघ को बचाने के लिए इसे राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया है।

(iv) मोर को बचाने के लिए मोर को राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया है।
(v) सरकार द्वारा 1972 ईस्वी में टाइगर परियोजना (प्रोजेक्ट टाइगर) शुरू किया गया।

सोंस (डॉल्फिन)

(i) डॉल्फिन एक स्तनधारी जीव है।
(ii) डॉल्फिन एक बुद्धिमान जीव है, और लोगो के बीच यह काफी प्रसिद्ध था।
(iii) इसकी लंबाई 1.2 मीटर से 9.8 मीटर तक तथा वजन 400kg से 10 टन तक होता है।
(iv) यह बिहार के बक्सर से कहलगांव के बीच गंगा नदी में पाया जाता है।
(v) इसके शरीर से निकलने वाले तेल से दवाई बनती जाती है, यही इसका खत्म होने का मुख्य कारण है।
(vi) भारत सरकार ने इसे भारत का ‘राष्ट्रीय जलीय जीव’ घोषित किया है।

👉 प्रवास का अर्थ है अपने मूल प्रदेश को छोड़कर किसी दूसरे प्रदेश में जाकर अपना जीवन-यापन करना।

प्रश्न 8. प्रवासी पक्षी किसे कहते है?
उत्तर– वैसे पक्षी जो मौसम बदले के कारण एक जगह से दूसरी जगह चले जाते हैं, उन्हें प्रवासी पक्षी कहते हैं।

👉 साइबेरियन क्रेन एक प्रवासी पक्षी है, जो सर्दियों के दिनों में साइबेरिया से भारत के राजस्थान एवं हरियाणा के सुल्तानपुर में आ जाती है। और बिहार के बक्सर जिले के कांवर झील में भी साइबेरियन क्रेन आते है।

प्रश्न 9. रेड डाटा पुस्तक किसे कहते है?
उत्तर– रेड डाटा पुस्तक एक ऐसा पुस्तक है, जिसमें संकटापन्न प्रजातियों की रिकॉर्ड (सूची) रखा जाता है।

वन का बचाव

(i) वनों की कटाई को नियंत्रित करने का प्रयास करेंगे।
(ii) ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करेंगे।
(iii) वनों को आग लगने से बचाएंगे।

BSEB Class 8th Science Solutions Chapter 12 पौधो और जन्‍तुओंं का संरक्षण : जैव विविधाता। paudho aur jantuo ka sanrakshan Notes

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 8वीं के विज्ञान के पाठ 12 पौधो और जन्‍तुओंं का संरक्षण (paudho aur jantuo ka sanrakshan) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

Leave a Comment

error: Content is protected !!