Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
BSEB Bihar Board Class 6 Social Science History Chapter 3. प्रारंभिक समाज | Prarambhik Samaj Class 6th Solutions
Bihar Board Class 7 Social Science History Ch 6 शहर, व्‍यापार एवं कारीगर | Sahar Vyapari Evam Karigar Class 7th Solutions & Notes
Bihar Board Class 10 History Chapter 7 व्यापार और भूमंडलीकरण | Social Science History Vyapar aur Bhumandalikaran Objective Question 2025
Bihar Board Class 7th History Chapter 4 Solution mugal emperor मुगल साम्राज्य
Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
BSEB Bihar Board Class 6 Social Science History Chapter 3. प्रारंभिक समाज | Prarambhik Samaj Class 6th Solutions
Bihar Board Class 7 Social Science History Ch 6 शहर, व्‍यापार एवं कारीगर | Sahar Vyapari Evam Karigar Class 7th Solutions & Notes
Bihar Board Class 10 History Chapter 7 व्यापार और भूमंडलीकरण | Social Science History Vyapar aur Bhumandalikaran Objective Question 2025
Bihar Board Class 7th History Chapter 4 Solution mugal emperor मुगल साम्राज्य
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board Class 9th Science Chemistry Chapter 3 Notes परमाणु, अणु और आयन | Parmanu Anu aur aayan Bharati Bhawan

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 9वीं रसायन विज्ञान का पाठ ‘परमाणु, अणु और आयन’ का नोट्स को देखने वाले है। Parmanu Anu aur aayan

Bihar Board Class 9th Science Chemistry Chapter 3 Notes परमाणु, अणु और आयन | Parmanu Anu aur aayan Bharati Bhawan

परमाणु, अणु और आयन

प्रश्न 1. रासायनिक संयोग के नियम किसे कहते है?
उत्तर– तत्त्वों को यौगिक बनाने के लिए कुछ नियमों का पालन किया जाता है, जिसे रासायनिक संयोग के नियम कहते है।

👉 रासायनिक संयोग के दो नियम होते है।

(i) पदार्थ की अनश्वरता का नियम (द्रव्यमान संरक्षण के नियम) = इस नियम को लभ्वाजे नामक वैज्ञानिक ने 1774 ईस्वी में दिया। इस नियम के अनुसार रासायनिक अभिक्रिया के फलस्वरूप पदार्थों को कुल द्रव्यमान बदलता नहीं है।

👉 अभिक्रिया के पूर्व का द्रव्यमान और अभिक्रिया के बाद का द्रव्यमान दोनों बराबर होते है।

(ii) निश्चित (स्थिर) अनुपात का नियम = इस नियम को प्राउस्ट नामक वैज्ञानिक ने 1789 ईस्वी में दिया। इस नियम के अनुसार किसी भी रासायनिक यौगिक के तत्वों के भारों का अनुपात हमेशा समान रहता है।

👉 जॉन डाल्टन ने 1801 ईस्वी में परमाणु की संरचना संबंधित एक नियम दिया, जिसे डाल्टन का परमाणु सिद्धांत कहते है।

डाल्टन का परमाणु सिद्धांत

(i) सभी पदार्थ सूक्ष्म कणों का बना होता है, जिसे परमाणु कहते है। और परमाणु को तोड़ा नहीं जा सकता है। लेकिन आगे चलकर यह मत गलत हो गया।

(ii) परमाणु को न ही बनाया जा सकता है और न ही नष्ट किया जा सकता है।

(iii) दो विभिन्न तत्त्वों के परमाणु का आकार, द्रव्यमान तथा रासायनिक गुण अलग-अलग होते है।

(iv) दो या दो से अधिक तत्त्वों के परमाणु को मिलाने से यौगिक बनता है।

प्रश्न 2. परमाणु (atoms) किसे कहते है?
उत्तर– तत्त्वों के सूक्ष्म कण को परमाणु कहते है।

प्रश्न 3. अणु (Molecule) किसे कहते है?
उत्तर– यौगिक के सूक्ष्म कण को अणु कहते है। और यह दो या दो से अधिक परमाणुओं को मिलाने से बनता है।

प्रश्न 4. रासायनिक बंधन किसे कहते है?
उत्तर– अणु में उपस्थित परमाणु एक आकर्षण बल के द्वारा आपस में जुड़ा होता है, इस बल को रासायनिक बंधन कहते है।

👉 संकेत किसी तत्त्व के पूर्ण नाम का एक संक्षिप्त रूप है।

प्रश्न 5. परमाणुकता किसे कहते है?
उत्तर– किसी पदार्थ के एक अणु में उपस्थित परमाणुओ की संख्या को परमाणुकता कहते है।

👉 परमाणुकता के आधार पर अणु पांच प्रकार के होते है।

(i) एकपरमाणुक अणु = एक परमाणु से बने अणु को एकपरमाणुक अणु कहते है। जैसे– H, He, Na

(ii) द्विपरमाणुक अणु = दो परमाणु से बने अणु को द्विपरमाणुक अणु कहते है। जैसे– H2, O2

(iii) त्रिपरमाणुक अणु = तीन परमाणु से बने अणु को त्रिपरमाणुक अणु कहते है। जैसे– O3, H2O, NO2

(iv) चतुष्परमाणुक अणु = चार परमाणु से बने अणु को चतुष्परमाणुक अणु कहते है। जैसे– NH3, SO3

(v) बहुपरमाणुक अणु = चार से अधिक परमाणु से बने अणु को बहुपरमाणुक अणु कहते है। जैसे– S8, CH4, H2SO4

प्रश्न 6. आयन किसे कहते है?
उत्तर– आवेश युक्त कणों को आयन कहते है। आयन दो प्रकार के होते है। धनायन (+) और ऋणायन(–)

प्रश्न 7. संयोजकता (Valency) किसे कहते है?
उत्तर– किसी तत्व की संयोजन शक्ति (अथवा क्षमता) को उस तत्व की संयोजकता कहते है।

Bihar Board Class 9th Science Chemistry Chapter 3 Notes परमाणु, अणु और आयन | Parmanu Anu aur aayan Bharati Bhawan

>> किसी भी परमाणु की बाहरी कक्षा में पाये जाने वाली इलेक्ट्र‌नों की संख्या को संयोजकता कहते है।

👉 1, 2, 3 तथा 4 संयोजकता वाले तत्त्वों को एकबंधक, द्विबंधक, त्रिबंधक और चतुष्बंधक कहते है।

BSEB Class 8th Science Solutions Chapter 16 Notes धातु और अधातु | Dhatu aur adhatu Class 8th

प्रश्न 8. सरल या मूलानुपाती सूत्र किसे कहते है?
उत्तर– वह सूत्र जिसके द्वारा किसी यौगिक में उपस्थित तत्त्वों के परमाणुओ के सरल अनुपात का ज्ञान होता है, उसे मूलानुपाती सूत्र कहलाता है।

प्रश्न 9. अणु सूत्र या रासायनिक सूत्र किसे कहते है?
उत्तर– वह सूत्र, जिसमें किसी यौगिक में तत्वों के परमाणुओं की वास्तविक संख्या दर्शाता है, अणुसूत्र कहलाता है।

अणु सूत्र = n × सरल सूत्र

प्रश्न 10. मूलक किसे कहते है?
उत्तर– वह परमाणु या परमाणुओं का समूह जिसपर धनावेश या ऋणवेश होता है, उसे मूलक कहते है। मूलक दो प्रकार के होते है। धनात्मक मूलक (भास्मिक मूलक) और ऋणात्मक मूलक (अम्ल मूलक)

प्रश्न 11. रासायनिक अभिक्रिया (रासायनिक परिवर्तन) किसे कहते है?
उत्तर – जब दो या दो से अधिक पदार्थों को मिलाकर नए गुण वाले नए पदार्थ का निर्माण करते है, उसे रासायनिक अभिक्रिया कहते है। और रासायनिक अभिक्रिया को दुबारा पुराने रूप में नहीं ला सकते है। जैसे:- H2 + O2 → H2O

प्रश्न 12. अभिकारक किसे कहते है?
उत्तर– रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थ को अभिकारक कहते है।

प्रश्न 13. उत्पाद (प्रतिफल) किसे कहते है?
उत्तर– अभिकारकों से मिलकर बने नए पदार्थों को उत्पाद कहते है। 

प्रश्न 14. रासायनिक समीकरण किसे कहते है?
उत्तर– जब रासायनिक अभिक्रिया को सूत्र (formula) के रूप में लिखा जाता है, तो उसे रासायनिक समीकरण कहते है।

प्रश्न 15. आण्विक द्रव्यमान किसे कहते है?
उत्तर– किसी पदार्थ के अणु में उपस्थित परमाणु के द्रव्यमान का योग को आण्विक द्रव्यमान कहते है।

(i) मोल का लैटिन भाषा में अर्थ ढेर (अंबार/ इकट्ठा) होता है।
(ii) 1 मोल= 6.022×10 23 कण (परमाणु, अणु)
(iii) 1 मोल परमाणु = 6.022×10 23 परमाणु

(iv) 1 मोल की संख्या को ऐवोगाड्रो स्थिरांक कहते है।

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 9वीं के रसायन विज्ञान के पाठ 03 परमाणु, अणु और आयन (Parmanu Anu aur aayan) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद ! Parmanu Anu aur aayan

Leave a Comment

error: Content is protected !!