Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board Class 8th Geography Chapter 4 Notes परिवहन | Parivahan Notes & Objective Question

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 8वीं हमारी दुनिया का पाठ ‘परिवहन’ का नोट्स को देखने वाले है। Parivahan

Bihar Board Class 8th Geography Chapter 4 Notes परिवहन | Parivahan Notes & Objective Question

परिवहन (Parivahan)

प्रश्न 1. परिवहन किसे कहते हैं?
उत्तर– किसी व्यक्ति या वस्तु को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने या आने की प्रक्रिया को परिवहन कहते है। परिवहन सड़क मार्ग, रेल मार्ग, जल मार्ग या हवाई मार्ग से होता है।

सड़क परिवहन

प्रश्न 2. स्वर्णिम चतुर्भुज राजमार्ग किसे कहते हैं?
उत्तर– दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई को आपस में 6 लेन वाली सड़कों से जोड़ने वाला मार्ग को स्वर्णिम चतुर्भुज राजमार्ग कहते है। और यह मार्ग चतुर्भुज का निर्माण करता है।

👉 उत्तर-दक्षिण गलियारा श्री नगर से कन्याकुमारी को जोड़ता है, जबकि पूर्व-पश्चिमी गलियारा असम के सिलचर से पोरबंदर को जोड़ता है।

☞ इन तीनों सड़को का निर्माण और देखरेख भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highway Authority of India -N.H.A.I) करता है।

राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway-N.H)

(i) एक राज्य को दूसरे राज्य से जोड़ने वाली मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग कहते है।

(ii) राष्ट्रीय राजमार्ग की देखरेख केन्द्रीय लोकनिर्माण विभाग (CPWD) करता है।

(iii) दिल्ली से कोलकाता तक को जोड़ने वाला सड़क NH- 2 के नाम से जाना जाता है। इसे ‘ग्रैंड ट्रंक रोड’ या ‘शेरशाह सूरी मार्ग’ भी कहा जाता है।

(iv) सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग 7 है, जिसकी लंबाई 2369 km है। और यह वाराणसी को कन्याकुमारी से जोड़ता है। वर्तमान में सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग 44 है।

(v) सबसे छोटा NH-47 पुड्डुचेरी में स्थित है, जिसकी कुल लंबाई मात्र 10 km है।

राज्य मार्ग

(i) किसी राज्य के जिले को राज्य की राजधानी से जोड़ने वाली सड़क को राज्य मार्ग कहते है।

(ii) राज्य मार्ग देखरेख का काम राज्य लोक निर्माण विभाग (PWD) करता है।

प्रश्न 3. जिला मार्ग किसे कहते हैं?
उत्तर– अनेक प्रखंडों को जिलों से जोड़ने वाली मार्ग को जिला मार्ग कहते है। इसकी देखरेख जिला परिषद करता है।

👉 चौथी सड़क गांवों से प्रखंडों या जिला मुख्यालयों को जोड़ती है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अन्तर्गत इन सड़‌कों के विकास को विशेष प्रोत्साहन दिया गया है।

☞ देश के सीमांत क्षेत्रों और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क बनाने का कार्य सीमा सड़क संगठन (BRO-Border Road Orgnisation) करती है।

👉 सिक्किम के गंगटोक से नाथुला दर्रा तक सड़क का निर्माण BRO ने किया है। इस प्रोजेक्ट का नाम स्वस्तिक रखा गया है।

रेल परिवहन

(i) रेल परिवहन यात्रियों एवं समान की ढुलाई का एक प्रमुख साधन है।
(ii) रेल परिवहन में लगभग 16 लाख कर्मचारी काम करते हैं।
(iii) बिहार के हाजीपुर में पूर्व-मध्य रेलवे का कार्यालय अवस्थित है।
(iv) भारत में पहली ट्रेन 16 अप्रैल 1853 को मुंबई से थाने लगभग 34 km चली।

पाइप लाइन परिवहन

(i) इस परिवहन में जमीन के अंदर पाइप बिछाई जाती है। और इस पाइप की मदद से पेट्रोल, जल और गैस को एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजा जाता है।

जल परिवहन

(i) जल के द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने की प्रक्रिया को जल परिवहन कहते है।

(ii) जल परिवहन दो प्रकार के होते है। आंतरिक जल परिवहन और समुद्री जल परिवहन।

आंतरिक जल परिवहन

(i) देश के अंदर नदियों के जल में जहाजों का परिचालन किया जाता है और यात्री और सामानों की ढुलाई की जाती है।

(ii) देश के अंदर लगभग 15 हजार किलोमीटर क्षेत्र में नोसंचालन जलमार्ग है।

(iii) भारत सरकार ने पश्चिम बंगाल के हल्दिया से इलाहाबाद तक गंगा नदी में, सदिया से धुबरी ब्रह्मपुत्र नदी में, दक्षिण भारत में केरल के तटीय नहर कोटापुरम से कोल्लभ को राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किया है।

समुद्री जल परिवहन

(i) समुद्री जल के द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने की प्रक्रिया को समुद्री जल परिवहन कहते है।

(ii) मुंबई सबसे बड़ा प्राकृतिक बंदरगाह है।

(iii) मुंबई के इस बंदरगाह में अधिक जहाजों के आवागमन के कारण ही इसके निकट एक दूसरा बंदरगाह विकसित किया गया है, जिसे जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह (पत्तन) के नाम से जाना जाता है।

(iv) मार्मागाओ बंदरगाह गोवा राज्य में स्थित है। और देश के कुल निर्यात का आधा लौह अयस्क यहीं से निर्यात किया जाता है।

(v) भारत का सबसे प्राचीन कृत्रिम बंदरगाह चेन्नई में है।

वायु परिवहन

(i) परिवहन के साधनों में सबसे तेज साधन वायु परिवहन हैं।

(ii) लेकिन यह महँगा है फिर भी दुर्गम क्षेत्रों में भी आसानी से ओर आरामदायक ढंग से पहुँचा जा सकता है।

(iii) 1953 में सरकार ने वायु परिवहन का राष्ट्रीयकरण कर दिया।

(iv) शुरुआत में एयरइंडिया की हवाई यात्राएँ देश से विदेशों तक जुड़ी थीं और इंडियन एयरलाइन्स (इंडियन) घरेलू एवं पड़ोसी देशों से जुड़ी हुई थी। लेकिन अब बहुत प्राइवेट हवाई जहाज हो गया है।

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 8वीं के हमारी दुनिया के पाठ 04 परिवहन (Parivahan) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद ! Parivahan

Leave a Comment

error: Content is protected !!