Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board Class 6 Social Science Geography Ch 7 मानचित्र अध्‍ययन | Manchitra Adhyayan Class 6th Solutions

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 6वीं हमारी दुनिया का पाठ ‘मानचित्र अध्ययन’ का नोट्स को देखने वाले है। Manchitra Adhyayan

Bihar Board Class 6 Social Science Geography Ch 7 मानचित्र अध्‍ययन | Manchitra Adhyayan Class 6th Solutions

मानचित्र अध्ययन

प्रश्न 1. मानचित्र किसे कहते है?
उत्तर– पृथ्वी की सतह या किसी भाग को स्केल के माध्यम से खींचे गए चित्र को मानचित्र कहते है। इसे नक्शा भी कहा जाता है।

👉 मानचित्र बनाने हेतु 3 महत्वपूर्ण बातें ध्यान रखनी पड़‌ती है-
(i) मापक का उपयोग
(ii) संकेतो का उपयोग
(iii) दिशाओं का निर्धारण

मानचित्र तीन प्रकार के होते हैं-
(i) भौतिक मानचित्र किसे कहते है?
उत्तर– जिस मानचित्र में पर्वत, पठार, मैदान, नदियों, महासागर दर्शाया जाता है, उन्हें भौतिक मानचित्र कहते हैं।

(ii) राजनीतिक मानचित्र किसे कहते है?
उत्तर– जिस मानचित्र में गाँव, शहर, राज्य, देश, विश्व तथा उसकी सीमाओं को दर्शाया जाता है, उसे राजनीतिक मानचित्र कहते हैं।

(iii) थिमैटिक मानचित्र किसे कहते है?
उत्तर– जिस मानचित्र को दी गई सूचना के आधार पर बनाया जाता है, उसे थिमैटिक मानचित्र कहते हैं। जैसे– जलवायु मानचित्र, वनस्पति मानचित्र, जनसंख्या मानचित्र

⪼ मानचित्र में रंगो का उपयोग किया जाता है-
(i) जलाशय ⇒ नीला रंग
(ii) पर्वत ⇒ भूरा रंग
(iii) पठार ⇒ पीला रंग
(iv) मैदान ⇒ हरा रंग

अभ्यास

1. सही विकल्पों पर (✓) का निशान लगाएँ –

प्रश्न 1. जमीन पर के बड़े भाग को कागज पर दिखाने के लिए प्रयोग करते हैं
(क) छोटे मापक का
(ख) बड़े मापक का
(ग) दोनों मापक का
(घ) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 2. जिस मानचित्र में पर्वत, पठार, मैदान इत्यादि को दर्शाते हैं उसे कहते हैं
(क) थिमैटिक मानचित्र
(ख) भौतिक मानचित्र
(ग) राजनैतिक मानचित्र
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं

प्रश्न 3. मानचित्र में मैदान को दिखाते हैं
(क) काले रंग से
(ख) नीले रंग से
(ग) हरे रंग से
(घ) लाल रंग से

प्रश्न 4. मानचित्र में दक्षिण दिशा होती है
(क) दायीं ओर
(ख) बायीं ओर
(ग) ऊपर की ओर
(घ) नीचे की ओर

प्रश्न 5. मानचित्र निर्माण में ध्यान रखना चाहिए
(क) संकेतों का
(ख) दिशाओं का
(ग) मापक का
(घ) उपर्युक्त सभी का

2. खाली जगहों को भरिए।

(i) मानचित्र में जलीय भाग को नीला रंग से दिखाया जाता है।
(ii) मानचित्र में उत्तर दिशा हमेशा ऊपर की तरफ होती है।
(iii) जनसंख्या मानचित्र थिमेटिक मानचित्र का उदाहरण है।

Read Also:- Bihar Board Class 6 Social Science Geography Ch 7 Manchitra Adhyayan Solutions

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें।

प्रश्न 1. चित्र एवं मानचित्र में क्या अंतर है?
उत्तर– चित्रों में आमतौर पर चीजें वैसी ही बनाई जाती हैं। जैसी वह दिखती हैं परन्तु मानचित्र में चीजों को चिह्न या संकेत के रूप में दिखाई जाती चित्र आमतौर पर ऐसे बनाये जाते हैं जैसे कोई उस जगह किनारे खड़े होकर देखता हो और वह उसी प्रकार दिखाई भी देता है लेकिन मानचित्र हमेशा ऐसा बनाया जाता है जैसे उस जगह को ऊपर या आसमान से देख रहे हैं। चित्र में मापक (स्केल) का उपयोग नहीं होता परन्तु मानचित्र में मापक (स्केल) का उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 2. अगर आपको विश्व का मानचित्र बनाना हो तो किन-किन बातों का ध्यान रखना होगा ?
उत्तर– अगर हमें विश्व का मानचित्र बनाना हो तो सबसे पहले हमें कागज का आकार देखना होगा। उसी आकार के आधार पर पैमाना निश्चित करेंगे । महाद्वीपों को स्पष्टता से दिखा कर उसपर नाम अंकित करेंगे। महासागरों को नीले रंग से दिखाएँगे। दिशा का संकेत अवश्य देखें, जिसमें उत्तर दिशा के लिए ऊपर की ओर तीर बनाकर उत्तर लिख देंगे ।

Read Also:- Bihar Board Class 6 Social Science Geography Solutions Chapter 7 Manchitra Adhyayan

प्रश्न 3. मानचित्र में इस्तेमाल किए गए रंग किसके प्रतीक होते हैं?
उत्तर– मानचित्र में इस्तेमाल किए गए रंग इसके विभिन्न स्थानों के प्रतीक होते हैं । इसीलिए महासागर को नीला रंग से, पर्वत को भूरा रंग से, पठार को पीला रंग से तथा मैदान को हरा रंग से दिखाया जाता है।

प्रश्न 4. मानचित्र कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर– मानचित्र तो किसी भी प्रकार के हो सकते हैं, लेकिन हमारे पढ़ने के लिए तीन मानचित्र प्रमुख हैं ।
(i) भौतिक मानचित्र
(ii) राजनीतिक मानचित्र
(iii) थिमैटिक मानचित्र

प्रश्न 5. मानचित्र में दिशाओं का निर्धारण कैसे करते हैं ?
उत्तर– मानचित्र में दिशाओं का निर्धारण उत्तर दिशा का ज्ञान प्राप्त कर किया जाता है । कारण कि मानचित्र में उत्तर दिशा सदैव ऊपर की ओर माना जाता है ।

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 6वीं के हमारी दुनिया के पाठ 07 मानचित्र अध्ययन (Manchitra Adhyayan) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

Leave a Comment

error: Content is protected !!