Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board Ncert Class 9th Civics Social Science Chapter 2 notes लोकतंत्र क्या और क्यों | loktantra kya aur kyon Objective & Notes

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 9वीं राजनीतिक विज्ञान का पाठ ‘लोकतंत्र क्या और क्यों’ का नोट्स को देखने वाले है। loktantra kya aur kyon

Bihar Board Ncert Class 9th Civics Social Science Chapter 2 notes लोकतंत्र क्या और क्यों | loktantra kya aur kyonObjective & Notes

लोकतंत्र क्या और क्यों

☛ लोकतंत्र (Democracy) = डेमोस (जनता) + क्रेशिया (शासन) । लोकतंत्र का शाब्दिक अर्थ ” जनता का शासन“।

प्रश्न 1. लोकतंत्र किसे कहते है?
उत्तर– जनता का, जनता के लिए और जनता के द्वारा चलाया गया शासन व्यवस्था को लोकतंत्र कहते है। लोकतंत्र की यह परिभाषा अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने दिया था।

या

लोकतंत्र शासन का एक ऐसा रूप है, जिसमें शासकों का चुनाव लोग करते हैं।

(i) प्रत्यक्ष लोकतंत्र :- वैसा लोकतंत्र जिसमें जनता सीधे सरकार को चुनती है उसे प्रत्यक्ष लोकतंत्र कहा जाता है। उदहारण:- स्विटजरलैंड

(ii) अप्रत्यक्ष लोकतंत्र :- ऐसा लोकतंत्र जिसमें जनता अपने प्रतिनिधि के माध्यम से सरकार को चुनती है उसे अप्रत्यक्ष लोकतंत्र कहा जाता है। उदहारणः- भारत

☞ शासन दो तरह का होता है- 

(i) लोकतांत्रिक शासन :- वैसा शासन जिसमें सरकार का चुनाव लोगों द्वारा किया जाता है तथा सरकार लोगों के हीत में कार्य करती है, उसे लोकतांत्रिक शासन कहते है।

(ii) गैर लोकतांत्रिक शासन :- वैसा शासन जिसमें सरकार का चुनाव लोगों द्वारा ना होकर अन्य माध्यमों (जैसे सैनिक तख्तापलट, राजतंत्रात्मक परिवारिक परंपरा आदि) से होता है, उसे गैर लोकतांत्रिक शासन कहते है।

Read Also:- loktantra kya aur kyon Class 9th Civics

⪼ पाकिस्तान में 1997 के चुनाव में नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिली थी तथा वे वहां के प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए थे। वहां लोकतंत्र की सरकार थी। अक्टूबर 1999 में जनरल परवेज मुशर्रफ ने सैनिक तख्तापलट की। बाद में परवेज मुशर्रफ ने खुद को वहां का राष्ट्रपति घोषित कर दिया। 2002 में एक जनमत संग्रह के द्वारा अपना कार्यकाल पाँच वर्ष के लिए बढ़वा लिया, जिसमें व्यापक पैमाने पर धोखाधड़ी एवं गड़बड़ियाँ की गईं।

➣ चीन में प्रत्येक 5 वर्ष में लोगों द्वारा सांसदों का चुनाव होता है और संसद को देश का राष्ट्रपति नियुक्त करने का अधिकार होता है। परंतु चुनाव लड़ने से पहले सभी उम्मीदवारों को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से मंजूरी लेनी पड़ती है। और सरकार सदा कम्युनिस्ट पार्टी की ही बनती है।

☛ मेक्सिको 1930 में आजाद हुआ था, उसके बाद हर 6 वर्ष बाद राष्ट्रपति चुनने के लिए वहां चुनाव कराए जाते हैं। वहां कभी भी सैनिक शासन या तानाशाही नहीं आई। लेकिन सन् 2000 ईस्वी तक हर चुनाव में PRI पार्टी चुनाव में तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर हर हाल में चुनाव जीत जाती थी।

लोकतंत्र की विशेषताएं

(i) लोकतंत्र में लोग अपनी मर्जी की सरकार चुनते है।
(ii) सिर्फ लोगों द्वारा चुने गए नेताओं को ही देश पर शासन करने और अंतिम निर्णय लेने का अधिकार है।

(iii) लोकतंत्र में लोगों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता होती है।
(iv) लोकतांत्रिक देशों में लोगों को विरोध करने की आजादी होती है।
(v) लोगों को संगठन बनाने का अधिकार भी होता है।

(vi) लोकतंत्र निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनावों पर आधारित होना चाहिए ताकि सत्ता में बैठे लोगों के लिए जीत-हार के समान अवसर मिल सके।

(vii) लोकतंत्र में हर वयस्क नागरिक का एक वोट होना चाहिए और हर वोट का एक समान मूल्य होना चाहिए।

(viii) लोकतांत्रिक सरकार संवैधानिक कानूनों और नागरिक अधिकारों द्वारा खींची लक्ष्मण रेखाओं के भीतर ही काम करती है।

लोकतंत्र के पक्ष में तर्क

(i) लोकतांत्रिक शासन पद्धति दूसरों से बेहतर है, क्योंकि यह शासन का अधिक ज़वाबदेही वाला स्वरूप है।

(ii) लोकतंत्र बेहतर निर्णय लेने की संभावना बढाता है। क्योंकि यह सारे लोगों से बहस और चर्चा करके निर्णय लेता है।

(iii) लोकतंत्र मतभेदों और टकरावों को संभालने का तरीका उपलब्ध कराता है।
(iv) लोकतंत्र नागरिकों का सम्मान बढ़ाता है। यह लोकतंत्र का एक प्रमुख गुण है।

(v) लोकतांत्रिक व्यवस्था दूसरों से बेहतर है, क्योंकि इसमें हमें अपनी गलती ठीक करने का अवसर भी मिलता है।

(vi) लोकतंत्र हमें कुछ अधिकार प्रदान करता हैं, जैसे– स्वतंत्रता का अधिकार, समानता का अधिकार, जीवन जीने का अधिकार आदि। और इन्हीं अधिकारों को मानवाधिकार भी कहते है।

☞ लोकतंत्र का व्यापक (वृहत्तर) का अर्थ एक ऐसी शासन प्रणाली से है, जिसमें सभी नागरिक को चाहे वह शक्तिशाली हो या कमजोर उसकी बात का समान महत्व दिया जाता है।

☛ चीन में 1958-61 के दौरान भयंकर अकाल पड़ा। तथा 2008 में उत्तरी बिहार भयंकर बाढ़ आया था। भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था होने के कारण बिहार की प्रलय से जल्द ही निजात पा लिया गया जबकि चीन में अकाल से निजात पाने में काफी समय लग गया।

⪼ लोकतांत्रिक देशों में बहुदलीय चुनावी व्यवस्था होती है। वहाँ मजबूत विपक्षी दल होते हैं और सरकार की आलोचना कर सकने वाला स्वतंत्र मीडिया होता है। इसलिए बिहार की प्रलय से जल्द ही निजात पा लिया गया।

लोकतंत्र के विपक्ष (खिलाफ़) तर्क

(i) लोकतंत्र में नेता बदलते रहते हैं। इससे अस्थिरता पैदा होती है।

(ii) लोकतंत्र का मतलब सिर्फ राजनैतिक लड़ाई और सत्ता का खेल है। यहाँ नैतिकता की कोई जगह नहीं होती।

(iii) लोकतांत्रिक व्यवस्था में इतने सारे लोगों से बहस और चर्चा करनी पड़ती है, कि हर फ़ैसले में देरी होती है।

(iv) चुने हुए नेता लोगों के हितों का पता ही नहीं होता। इसके चलते खराब फ़ैसले होते हैं।

(v) लोकतंत्र में चुनावी लड़ाई महत्त्वपूर्ण और खर्चीली होती है, इसीलिए इसमें भ्रष्टाचार होता है।

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 9वीं के राजनीतिक शास्त्र के पाठ 02 लोकतंत्र क्या और क्यों (loktantra kya aur kyon) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

Leave a Comment

error: Content is protected !!