आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 10वीं नागरिक शास्त्र का पाठ ‘लोकतंत्र की उपलब्धियां’ का नोट्स को देखने वाले है। loktantra ki uplabdhiyan
| लोकतंत्र की उपलब्धियां |
👉 लोकतंत्र की उपलब्धियाँ का मतलब – वे फायदे जो जनता को लोकतंत्र में मिलते हैं, जैसे वोट देने का अधिकार, अपनी बात कहने की आज़ादी और बिना हिंसा के सरकार बदलना।
क्या लोकतंत्र अपने उद्देश की प्राप्ति कर रहा है?
(i) जनता को अधिकार मिला है – आज हर नागरिक को वोट देने, बोलने और अपनी राय रखने का अधिकार है। इससे लोगों की भागीदारी बढ़ी है।
(ii) शांति से सत्ता परिवर्तन होता है – पहले राजा-राजाओं के समय युद्ध होता था, अब चुनाव के ज़रिए सरकार बदलती है।
(iii) जनता की आवाज़ सुनी जाती है – मीडिया, विरोध प्रदर्शन और सोशल मीडिया से लोग अपनी बात सरकार तक पहुँचा सकते हैं।
(iv) समानता का अधिकार – लोकतंत्र में अमीर-गरीब, ऊँच-नीच, धर्म या जाति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। यह सिद्धांत लोगों को समान अवसर देता है।
(v) जनकल्याण की योजनाएँ – लोकतांत्रिक सरकारें जनता के भले के लिए योजनाएँ लाती हैं, जैसे — शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार आदि।
(vi) आज दुनिया के लगभग 100 देशों में लोकतंत्र किसी-न-किसी रूप में विद्यमान है।
☛ “वैध” शब्द संस्कृत मूल का है, जो “विधि” (नियम या कानून) से बना है। इसका अर्थ होता है — जो नियम, कानून या परंपरा के अनुसार हो।
प्रश्न 1. वैध सरकार किसे कहते है?
उत्तर– वैसी सरकार जो नियम-कानून, संविधान और जनता की स्वीकृति के आधार पर बनती है।
☞ लोकतंत्र में सरकार जनता की इच्छा से बनती है, जनता के प्रति जवाबदेह रहती है, और संविधान के अनुसार काम करती है। इसीलिए लोकतंत्र को उत्तरदायी और वैध सरकार कहा जाता है।
लोकतंत्र देश के आर्थिक विकास और समृद्धि में सहायक बनता है।
⪼ लोकतंत्र देश की आर्थिक तरक्की में मदद करता है, क्योंकि इसमें जनता की राय से योजनाएँ बनाई जाती हैं। ऐसी सरकार शांति और स्थिरता बनाए रखती है, जिससे निवेश बढ़ता है। लोकतंत्र में लोगों को काम करने और व्यापार करने की आज़ादी होती है, जिससे रोज़गार और उत्पादन बढ़ता है।
☞ जवाबदेह सरकार होने से भ्रष्टाचार कम होता है और पैसा सही जगह खर्च होता है। सबको बराबर मौके मिलने से हर वर्ग का विकास होता है। इसलिए लोकतंत्र देश के आर्थिक विकास और समृद्धि में सहायक बनता है।
प्रश्न 2. सामाजिक विषमता किसे कहते है?
उत्तर– जब समाज में लोगों के साथ असमान व्यवहार किया जाता है, तो उसे सामाजिक विषमता कहा जाता है।
प्रश्न 3. सामाजिक सामंजस्य किसे कहते है?
उत्तर– जब समाज में सब लोग मिल-जुलकर, समानता और भाईचारे के साथ रहते हैं, तथा एक-दूसरे का सम्मान करते हैं, तो उसे सामाजिक सामंजस्य कहा जाता है।
भारतीय लोकतंत्र कितना सफल है?
☛ भारतीय लोकतंत्र काफी हद तक सफल है क्योंकि इसमें जनता को वोट देने, बोलने और राय रखने की आज़ादी है। यहाँ नियमित और निष्पक्ष चुनाव होते हैं, जिससे जनता अपनी सरकार चुनती है। भारत में अलग-अलग धर्म, जाति और भाषाओं के लोग मिल-जुलकर रहते हैं। लेकिन इसे पूरी तरह सफल बनाने के लिए भ्रष्टाचार, असमानता और जातिवाद जैसी समस्याओं को खत्म करना ज़रूरी है।
भारतीय लोकतंत्र की सफलता के कारण तत्व
☞ भारतीय लोकतंत्र की सफलता के कारण तत्व हैं — मज़बूत संविधान, नियमित और निष्पक्ष चुनाव, स्वतंत्र न्यायपालिका, मुक्त प्रेस, जागरूक जनता और विविधता में एकता। इन्हीं कारणों से भारत का लोकतंत्र दुनिया में सबसे सफल और मजबूत माना जाता है।
JOIN NOW
दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 10वीं के राजनीतिक विज्ञान के पाठ 04 लोकतंत्र की उपलब्धियां (loktantra ki uplabdhiyan) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !









