Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
BSEB Bihar Board Class 6 Social Science History Chapter 3. प्रारंभिक समाज | Prarambhik Samaj Class 6th Solutions
Bihar Board Class 7 Social Science History Ch 6 शहर, व्‍यापार एवं कारीगर | Sahar Vyapari Evam Karigar Class 7th Solutions & Notes
Bihar Board Class 10 History Chapter 7 व्यापार और भूमंडलीकरण | Social Science History Vyapar aur Bhumandalikaran Objective Question 2025
Bihar Board Class 7th History Chapter 4 Solution mugal emperor मुगल साम्राज्य
Bihar Board Class 10th Social Science History Chapter 1 Notes यूरोप में राष्ट्रवाद | yurop me rashtravad Ncert & Objective Question
Bihar Board Class 9th Science Physics Chapter 3 Notes बल तथा गति के नियम | Bal tatha gati ke niyam Bharati Bhawan
Bihar Board Class 10th Social Science Economics Chapter 1 Notes अर्थव्यवस्था एवं इसका विकास | arthvyavastha Class 10th Ncert & Bharati Bhawan Objective Question
Bihar Board Class 10th Social Science Civics Chapter 1 लोकतंत्र में सत्ता की साझेदारी | loktantra mein satta ki sajhedari Ncert Notes
Bihar Board Class 9th Science Biology Chapter 1 Notes कोशिका | Koshika ka Objective Question & Notes NCERT

previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board Class 7th Geography Chapter 8 Notes मानव पर्यावरण अन्तःक्रिया लद्दाख प्रदेश में जन जीवन | laddakh pradesh me janjivan

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 7वीं हमारी दुनिया का पाठ ‘मानव पर्यावरण अन्तःक्रिया लद्दाख प्रदेश में जन जीवन’ का नोट्स को देखने वाले है। laddakh pradesh me janjivan 

Bihar Board Class 7th Geography मानव पर्यावरण अन्तःक्रिया लद्दाख प्रदेश में जन जीवन। laddakh pradesh me janjivan

मानव पर्यावरण अन्तःक्रिया लद्दाख प्रदेश में जन जीवन

लद्दाख को वहाँ की भाषा में ‘खा-पा-चान‘ कहते हैं, जिसका अर्थ होता है ‘हिम भूमि‘ अर्थात बर्फ वाली जगह ।

लद्दाख जम्मू-कश्मीर के उत्तर-पूर्वी भाग में शुष्क शीत उच्च भूमि है, जो तिब्बत के पठार का एक हिस्सा है। इस क्षेत्र की सामान्य ऊँचाई 3600 मीटर है। अधिक ऊँचाई के कारण जलवायु शीतल और हिमालय पहाड़ के वृष्टि छाया में पड़ने के कारण शुष्क है। यहाँ सालों भर खूब ठंड पडती है। दिसम्बर-जनवरी के महीने में पानी बर्फ हो जाता है। इसलिए वहाँ मई-जून के महीनों में भी गरम कपड़ों की जरूरत पड़ती है।

सिन्धु नदी लद्दाख से होकर ही तो बहती है। श्योक, नुब्रा, छो आदि बड़ी नदियाँ हैं। विद्युत उत्पादन के लिए इन नदियों का पानी काफी उपयोगी हो सकता है।

यहाँ याक नामक जानवर मिलता है जो भैंस से मिलता-जुलता होता है। इसके दूध का उपयोग पनीर और मक्खन बनाने के लिए करते हैं। जंगली भेड़ें, कुत्ते और जंगली बकरियाँ भी मिलती हैं। इन पशुओं से दूध, माँस, खाल प्राप्त करते हैं। भेड़ एवं बकरी के बालों का उपयोग ऊनी वस्त्र बनाने के लिए होता है। यहाँ कम्बल, टोपी, लोइयां, कपड़े और ऊन से बने जूतों के कुटीर उद्योग हैं।

Read Also:- कक्षा 7वीं हमारी दुनिया

लद्दाख का प्रमुख शहर लेह है जो सड़क मार्ग और वायु मार्ग से जुड़ा है। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-1 लेह को जोजीला दर्रा से होता हुआ कश्मीर घाटी से जोड़ता है। काराकोरम दर्रा कश्मीर को तिब्बत से जोड़ता है। यह दर्रा लद्दाख से होकर गुजरता है। लेह से मनीला तक एक सड़क रोहतांग दर्रा से होकर गुजरती हैं जिसमें बहुत बड़ी सुरंग बनाई जा रही है ताकि सालों भर लद्दाख का शेष भारत से सम्र्पक बना रहे।

यहां के लोगों का कद छोटा और शरीर सुडौल होता है। वहाँ के निवासी ईरानी और मंगोल प्रजाति के हैं। ईरानी प्रजाति के लोग “बाल्टोरो” कहलाते हैं और ये मुसलमान हैं। जबकि मंगोल प्रजाति के लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं। लद्दाख में बौद्धों के कई बड़े-बड़े मठ हैं, इन मठों को ‘गोम्पा‘ कहते हैं। हेमिस, थिकसे, लामायुरू प्रसिद्ध बौद्ध मठ हैं।

सही विकल्प को चुनें।

(1) लद्दाख की जलवायु शुष्क है क्योंकि लद्दाख का-
(क) ऊँचाई पर होना
(ख) वनस्पतियों का न होना
(ग) हिमालय की वृष्टि-छाया में होना
(घ) नीचाई पर होना

(2) लद्दाख में पाया जाने वाला महत्वपूर्ण जानवर है-
(क) पांडा
(ख) जंगली भैंसा
(ग) याक
(घ) शेर

(3) कश्मीर से लद्दाख होते हुए तिब्बत को जोड़ता है-
(क) रोहतांग दर्रा
(ख) काराकोरम दर्रा
(ग) जोजीला दर्रा
(घ) नापूला दर्रा

4. लद्दाख में बहने वाली नदियाँ हैं-
(क) सिंधु-नर्मदा
(ख) सिंधु-श्योक
(ग) सिंधु-गंगा
(घ) सिंधु-चिनाव

ii. खाली जगहों को भरिए-

(1) खा-पा-चान का अर्थ है…. हिम भूमि….
(2) लद्दाख क्षेत्र की सामान्य ऊँचाई है….3600 मीटर….
(3) अच्छे किस्म का जीरा….दास…. घाटी में होता है।
(4) काराकोरम दर्रा कश्मीर को….तिब्बत…. से जोड़ता है।
(5) बड़े मठों को….गोम्पा….कहते हैं।

iii. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(1) प्रकृति हमारे साथ अनुकूलित है। कैसे?
उत्तर— हम जिस पारितंत्र में रहते हैं, वहीं के वातावरण के अनुकूल अपने को अनुकूलित कर लेते हैं। वहाँ के पशु-पक्षी, फसलें, वनस्पतियाँ जलवायु के अनुकूल ढालने में हमारा साथ देती हैं, हालाँकि उन्हें भी अनुकूलित होने में समय लगा होगा ।

(2) लद्दाख क्षेत्र की जलवायु कैसी है?
उत्तर— लद्दाख क्षेत्र की जलवायु शुष्क और ठंडा है। इसे दुनिया की छत कही जाती है, जिसका अर्थ होता है, उच्च भूमि वाला जगह। यहाँ की सामान्य ऊँचाई 3600 मीटर है। अधिक ऊँचाई के कारण यहां की जलवायु ठंडी होती है। और यहां पर वर्षा नहीं होती है।जाड़ा सालों भर पड़ता है।

(3) लद्दाख में विरल वनस्पति और विरल जनसंख्या क्यों है?
उत्तर— ठंडा प्रदेश होने के कारण यहां वनस्पतिओ की कमी है। और ठंडा के कारण ही यहां हरियाली भी नहीं देखने को मिलती है। इसी वजह से यहां फसल भी कम होता है। जीवन-यापन की असुविधा के कारण जनसंख्या भी विरल ही है।

(4) याक की उपयोगिता हमारे यहाँ के किस पशु से मिलती है?
उत्तर— याक की उपयोगिता हमारे यहाँ के भैंस से मिलती है। मादा याक बच्चे पैदा करती है। इनसे दूध मिलता है। जिससे खोवा, पनीर और मक्खन बनता है। और इसके बाल से ऊनी वस्त्र भी बनाए जाते है।

(5) लद्दाख जैसे ठंडे रेगिस्तानी क्षेत्र में पर्यटन की क्या संभावनाएँ हैं?
उत्तर— अधिक ठंड होने के कारण यहां कोई प्राचीन स्मारक नहीं हैं। जिसके वजह से यहां पर्यटन की भी कोई संभावना नहीं है। और यहां पर यातायात का दाम बहुत अधिक हैं।

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 7वीं के हमारी दुनिया के पाठ 08 मानव पर्यावरण अन्तःक्रिया लद्दाख प्रदेश में जन जीवन (laddakh pradesh me janjivan) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

Leave a Comment

error: Content is protected !!