Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
BSEB Bihar Board Class 6 Social Science History Chapter 3. प्रारंभिक समाज | Prarambhik Samaj Class 6th Solutions
Bihar Board Class 7 Social Science History Ch 6 शहर, व्‍यापार एवं कारीगर | Sahar Vyapari Evam Karigar Class 7th Solutions & Notes
Bihar Board Class 10 History Chapter 7 व्यापार और भूमंडलीकरण | Social Science History Vyapar aur Bhumandalikaran Objective Question 2025
Bihar Board Class 7th History Chapter 4 Solution mugal emperor मुगल साम्राज्य
Bihar Board Class 10th Social Science History Chapter 1 Notes यूरोप में राष्ट्रवाद | yurop me rashtravad Ncert & Objective Question
Bihar Board Class 9th Science Physics Chapter 3 Notes बल तथा गति के नियम | Bal tatha gati ke niyam Bharati Bhawan
Bihar Board Class 10th Social Science Economics Chapter 1 Notes अर्थव्यवस्था एवं इसका विकास | arthvyavastha Class 10th Ncert & Bharati Bhawan Objective Question
Bihar Board Class 10th Social Science Civics Chapter 1 लोकतंत्र में सत्ता की साझेदारी | loktantra mein satta ki sajhedari Ncert Notes
Bihar Board Class 9th Science Biology Chapter 1 Notes कोशिका | Koshika ka Objective Question & Notes NCERT

previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board Class 7th Science chapter 18 Notes Jantu me rakt parisancharan | जन्‍तुओ मे रक्‍त परिसंचरण एवं उत्‍सर्जन Objective Questions

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 7वीं विज्ञान का पाठ ‘जंतुओं में रक्त परिसंचरण’ का नोट्स को देखने वाले है। Jantu me rakt parisancharan

Bihar Board Class 7 Science chapter 18 Notes Jantu me rakt parisancharan जन्‍तुओ मे रक्‍त परिसंचरण एवं उत्‍सर्जन Objective Questions

जंतुओं में रक्त परिसंचरण

प्रश्न 1. नाड़ी स्पंद किसे कहते है?
उत्तर– नाड़ी के धड़कने की क्रिया को नाड़ी स्पंद कहते है। इसे नब्ज भी कहते हैं। यह स्पंदन धमनियों में प्रवाहित हो रहे रक्त के कारण होता है।

प्रश्न 2. स्पदंन दर किसे कहते है?
उत्तर– प्रति मिनट धड़कनों की संख्या को स्पदंन दर कहते है।

👉 विश्राम की अवस्था में किसी स्वस्थ व्यक्ति की स्पंदन दर सामान्यतः 72 से 80 स्पंदन प्रति मिनट होती है।

प्रश्न 3. रक्त (खून) किसे कहते है?
उत्तर– रक्त एक तरल पदार्थ है, जो रक्त वाहिनियों में प्रवाहित होता है।

रक्त का कार्य

(i) रक्त, पचा हुआ भोजन को शरीर के विभिन्न अंगों तक पहुंचता है।
(ii) रक्त, फेफड़ों से ऑक्सीजन को कोशिकाओं तक पहुंचता है और कार्बन डाइऑक्साइड को भी फेफड़ों तक पहुंचता है।
(iii) रक्त, शरीर के अपशिष्ट पदार्थ को भी बाहर निकालने में मदद करता है।

➢ रक्त में दो प्रकार की कोशिकाएं होती है।
(i) RBC (Red Blood Cell)
(ii) WBC (White Blood Cell)

👉 रक्त का जमना (थक्का) बनना प्लैटलैट्स के कारण होता है। रक्त का लाल रंग हीमोग्लोबिन के कारण होती है।

हृदय (Heart)

Bihar Board Class 7 Science chapter 18 Notes Jantu me rakt parisancharan जन्‍तुओ मे रक्‍त परिसंचरण एवं उत्‍सर्जन

(i) हृदय वह अंग है, जो रक्त द्वारा पदार्थों के परिवहन के लिए पंप के रूप में कार्य करता है। यह हमेशा धड़कता रहता है।

(ii) हृदय वक्ष गुहा (छाती) में स्थित होता है, जिसका निचला सिरा थोड़ी बायीं ओर झुका रहता है।

(iii) हृदय का आकार लगभग मुट्ठी के बराबर होता है।

(iv) हृदय चार कक्षों में बंटा होता है। ऊपर के दो कक्ष को आलिन्द कहते हैं। और नीचे के दो कक्ष को निलय कहते हैं।

प्रश्न 4. रक्त वाहिनी (रक्त नलिका) किसे कहते है?
उत्तर– रक्त वाहिनी एक माध्यम है, जिसके द्वारा रक्त को शरीर में एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जाता है।

Read Also:- Jantu me rakt parisancharan Class 7th Science 

☞ शरीर में दो प्रकार के रक्त वाहिनी पाई जाती है।

(i) धमनी = धमनी, हृदय से ऑक्सीजन सहित रक्त को शरीर के सभी भागों में ले जाती है। और धमनी की दीवार मोटी और लचीली होती है।

(ii) शिरा = शिरा, शरीर के विभिन्न भागों से कार्बन डाइऑक्साइड गैस को फेफड़ों तक पहुंचाती है। और इसकी दीवार पतली होती है।

प्रश्न 5. हृदय स्पंद (Heart beat) किसे कहते है?
उत्तर– हृदय के सिकुड़ने और फैलने की क्रिया को हृदय स्पंद कहते है। और यह हमेशा धड़कता रहता है।

☞ हृदय स्पंद को स्टेथोस्कॉप नामक यंत्र से मापा जाता है। जन्म से लेकर मृत्यु तक हृदय प्रतिदिन लगभग एक लाख बार धड़कता है।

विलियम हार्वे की कहानी

रक्त परिसंचरण की खोज विलियम हार्वे नामक एक डॉक्टर ने की थी। इन्होंने खुद के शरीर पर प्रयोग करके यह समझाने की कोशिश की शरीर में खून एक बंद चक्र में बहता है। हार्वे ने खून को एकल तत्व माना परंतु आज हम जानते हैं कि खून एक तत्व नहीं बल्कि कई पदार्थों का मिश्रण है।

स्पंज और हाइड्रा जैसे जानवरों में रक्त नहीं पाया जाता है। और इनमें कोई परिसंचरण तंत्र नहीं पाया जाता है। जिस जल में वे रहते हैं, वही उनके शरीर में प्रवेश करके उनके भोजन और आक्सीजन की आपूर्ति कर देता है। जब जल बाहर निकलता है तो वह अपने साथ कार्बन डाइ‌ऑक्साइड और अपशिष्ट पदार्थों को ले जाता है।

प्रश्न 6. उत्सर्जन किसे कहते है?
उत्तर– सजीवों द्वारा कोशिकाओं में बनने वाले अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने की प्रक्रिया को उत्सर्जन कहते हैं।

प्रश्न 7. उत्सर्जन तंत्र किसे कहते है?
उत्तर– अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से निकालने वाले अंगों के समूह को उत्सर्जन तंत्र कहते हैं।

उत्सर्जन तंत्र के नाम

(i) वृक्क (ii) यकृत (iii) फेफड़े (iv) त्वचा (v) मूत्र-वाहिनी (vi) मूत्राशय

वृक्क (गुर्दा)

(i) वृक्क (गुर्दा) को अंग्रेजी में किडनी कहते हैं।
(ii) वृक्क, कमर के ऊपर, सेम जैसे आकृति में स्थित होते हैं। वृक्कों की संख्या दो होती है।
(iii) गुर्दे (वृक्क) का मुख्य कार्य है शरीर में पानी और नमक की मात्रा को संतुलित रखना तथा रक्त को मूत्राशय तक पहुंचाना है।

☞ गुर्दा से मूत्र वाहिनियों से होता हुआ मूत्र, मूत्राशय (पेशाब की थैली) में जाता है। मूत्राशय में मूत्र जमा होता रहता है।

➢ मूत्र में 95% जल, 2.5% यूरिया और 2.5% अन्य अपशिष्ट उत्पाद होते हैं। यूरिया नाइट्रोजन युक्त विषैला पदार्थ है, इसका शरीर से बाहर निकलना आवश्यक है।

☞ हमारे शरीर में लगभग 5.6 ली. रक्त होता है। रक्त लगभग प्रति 4 मिनट में एक बार गुर्दे में परिशुद्ध होने के लिए जाता है।

👉 त्वचा का प्रमुख कार्य हमारे शरीर के तापमान को नियंत्रित रखना है। त्वचा की निचली परत पर स्वेद ग्रंथियाँ होती है, जिससे हमें पसीना आता है।

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 7वीं के विज्ञान के पाठ 18 जंतुओं में रक्त परिसंचरण (Jantu me rakt parisancharan) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

Leave a Comment

error: Content is protected !!