Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board Class 7th Geography Chapter 6 Notes हमारा पर्यावरण। hamara paryavaran Objective Question

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 7वीं हमारी दुनिया का पाठ ‘हमारा पर्यावरण’ का नोट्स को देखने वाले है। Hamara paryavaran

Bihar Board Class 7th Geography हमारा पर्यावरण। hamara paryavaran

हमारा पर्यावरण

प्रश्न 1. पर्यावरण किसे कहते हैं?
उत्तर — हमारे चारों ओर पाए जाने वाले प्राकृतिक एवं मानवीय दशाओं के आवरण को पर्यावरण कहते हैं। जैसे- पेड-पौधे, नदियाँ, पहाड़, जंगल

प्रश्न 2. पर्यावरण कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर — पर्यावरण दो प्रकार के होते हैं।
(i) प्राकृतिक पर्यावरण
(ii) मानव निर्मित पर्यावरण

(i) प्राकृतिक पर्यावरण = वैसा पर्यावरण जो प्रकृति से प्राप्त होता है, उसे प्राकृतिक पर्यावरण कहते है। जैसे– पेड़-पौधे, नदी, पहाड़ इत्यादि

(ii) मानव निर्मित पर्यावरण = वैसे पर्यावरण जो मनुष्य ने अपनी आवश्यकता की पूर्ति के लिए प्राकृतिक वस्तुओं को परिवर्तित करके बनाया है, उसे मानव निर्मित पर्यावरण कहते हैं। जैसे– मकान, पुल आदि ।

प्रश्न 3. स्थल मंडल किसे कहते है?
उत्तर– भूमि का वह भाग जिसपर जीव रहते है, उसे स्थल मंडल कहते है। जैसे– मकान, पर्वत, पेड़-पौधे आदि।

प्रश्न 4. वायुमंडल किसे कहते है?
उत्तर– पृथ्वी के चारों ओर वायु है, इसलिए इसे वायुमंडल कहते है।

प्रश्न 5. जल मंडल किसे कहते है?
उत्तर– सागर, महासागर, झील, नदी, कुआं, तालाब, बादल, वर्षा आदि मिलकर जलमंडल का निर्माण करता है।

प्रश्न 6. जैवमंडल किसे कहते है?
उत्तर–  वैसे मंडल जिसपर पेड़-पौधे तथा जीव-जन्तु पाए जाते हैं, उसे जैवमंडल कहा जाता है।

प्रश्न 7. पारितंत्र किसे कहते है?
उत्तर– सजीवों का आपसी एवं पर्यावरण के बीच की निर्भरता को पारितंत्र कहते है।

सही विकल्प चुने-

(1) इनमें कौन सी प्राकृतिक पर्यावरण की वस्तु है।
(क) पुल
(ख) मकान
(ग) जल
(घ) सड़क

(2) पर्यावरण कितने प्रकार का होता है?
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) अनगिनत

(3) पृथ्वी के चारों ओर क्या है?
(क) वायु
(ख) जल
(ग) पर्यावरण
(घ) सड़क

॥. खाली जगहों को भरिए –

(1) पेड-पौधे एवं जीव मिलकर जैव पर्यावरण बनाते हैं।

(2) पेड-पौधे, जीव-जन्तु जैव मंडल के अंग हैं।

(3) मनुष्य ने अपनी आवश्यकता की पूर्ति के लिए चीजों को बनाया है।

 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

प्रश्न 1. सांस्कृतिक पर्यावरण के तहत कौन-कौन सी बातें आती हैं ?
उत्तर — हमारे देश में विभिन्न प्रकार के पर्व और त्यौहार को मनाया जाता है। और कुछ ऐसे भी पर्व है, जिसका संबंध पर्यावरण से है। जैसे– वृक्ष-पूजा, कुआं पूजा, गंगा पूजन, सूर्य को जल अर्पण आदि सांस्कृतिक पर्यावरण के तहत आते है।

प्रश्न 2. मानव निर्मित पर्यावरण के कारण प्राकृतिक पर्यावरण को नुकसान पहुँचा है। कैसे ?
उत्तर — मानव अपने लाभ और आराम के लिए अनेक प्रकार का कार्य करता है। जैसे– घर बनाता है, सड़क बनाता है, कारखाना खोलता है आदि कारणों से मानव निर्मित पर्यावरण के कारण प्राकृतिक पर्यावरण को नुकसान पहुँचा है।

प्रश्न 3. किन घटनाओं से सांस्कृतिक पर्यावरण को क्षति होती है ?
उत्तर — जब हम अपनी रीति रिवाज, परंपरा और अपने संस्कार को नजर अंदाज कर रहे है। और किसी अन्य देश या धर्म की परंपरा को अपनाते है। जिससे हमारे सांस्कृतिक पर्यावरण को क्षति पहुंच रही है।

प्रश्न 4. आपके आस पास कौन सा पारितंत्र है ? चित्र बनाकर किसी एक का वर्णन कीजिए।
उत्तर — हमारे पास स्थलीय पारितंत्र है। इस पारितंत्र में नदी, पहाड़, पेड़-पौधे, सड़क, घर, विद्यालय, साइकिल, कार, बस, कुआं, चापाकल आदि है।

प्रश्न 5. हम किन उपायों को अपनाकर पानी के खर्च को कम कर सकते हैं।
उत्तर — पानी का सही उपयोग करके पानी के खर्च को कम कर सकते हैं। हमें पानी को विलुप्त होने से बचाना पड़ेगा।

प्रश्न 6. पर्यावरण को नुकसान पहुँचा कर हम अपना जीवन संकट में डाल रहे हैं। कैसे?
उत्तर — हम कभी कभी अनजाने में या कभी कभी जानबूझ कर भी पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं। जैसे हम जान बूझ कर घर का कचरा नदियों में फेकते है। जिससे नदी का जल गंदा हो जाता है। और गंदा जल को पीने से हम बीमार हो जाते हैं।

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 7वीं के हमारी दुनिया के पाठ 06 हमारा पर्यावरण (hamara paryavaran) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

Leave a Comment

error: Content is protected !!