Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
BSEB Bihar Board Class 6 Social Science History Chapter 3. प्रारंभिक समाज | Prarambhik Samaj Class 6th Solutions
Bihar Board Class 7 Social Science History Ch 6 शहर, व्‍यापार एवं कारीगर | Sahar Vyapari Evam Karigar Class 7th Solutions & Notes
Bihar Board Class 10 History Chapter 7 व्यापार और भूमंडलीकरण | Social Science History Vyapar aur Bhumandalikaran Objective Question 2025
Bihar Board Class 7th History Chapter 4 Solution mugal emperor मुगल साम्राज्य
Bihar Board Class 10th Social Science History Chapter 1 Notes यूरोप में राष्ट्रवाद | yurop me rashtravad Ncert & Objective Question
Bihar Board Class 9th Science Physics Chapter 3 Notes बल तथा गति के नियम | Bal tatha gati ke niyam Bharati Bhawan
Bihar Board Class 10th Social Science Economics Chapter 1 Notes अर्थव्यवस्था एवं इसका विकास | arthvyavastha Class 10th Ncert & Bharati Bhawan Objective Question
Bihar Board Class 10th Social Science Civics Chapter 1 लोकतंत्र में सत्ता की साझेदारी | loktantra mein satta ki sajhedari Ncert Notes
Bihar Board Class 9th Science Biology Chapter 1 Notes कोशिका | Koshika ka Objective Question & Notes NCERT

previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board Class 9th Science Physics Chapter 4 गुरुत्वाकर्षण | Gravitation Bharati Bhawan Ncert Notes

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 9वीं भौतिक विज्ञान का पाठ ‘गुरुत्वाकर्षण’ का नोट्स को देखने वाले है। Gravitation

Bihar Board Class 9th Science Physics Chapter 4 गुरुत्वाकर्षण | Gravitation Bharati Bhawan Ncert Notes

गुरुत्वाकर्षण (Gravitation)

👉 इटली के वैज्ञानिक गैलीलियों गैलिली ने पृथ्वी की ओर स्वतंत्र रूप से गिरती हुई वस्तुओं की गति का विस्तृत अध्ययन किया और बताया कि

(i) त्वरण की दिशा ऊर्ध्वाधरतः (ऊपर से नीचे) नीचे की ओर होती है।

(ii) इसका परिमाण प्रत्येक वस्तु के लिए समान होता है।

(iii) पृथ्वी की ओर गिरती हुई वस्तु का त्वरण उसके द्रव्यमान से स्वतंत्र होता है।

>> जब दो विभिन्न द्रव्यमान या क्षेत्रफल वाले वस्तुओं को वायु की उपस्थिति में गिराया जाता है, तो वह एक समान नीचे नहीं गिरती है। लेकिन निर्वात वाले जगह पर एक समय पर नीचे गिरता है।

रॉबर्ट बॉयल ने अपने वायु पंप के द्वारा गैलीलियो गैलिली की नियम का सत्यापन किया। निर्वात में सभी वस्तुओं का त्वरण एक समान होता है।

प्रश्न 1. गुरूत्वाकर्षण बल किसे कहते है?
उत्तर– ब्रह्मांड में स्थित दो आकाशीय पिंडों के बीच लगने वाले आकर्षण बल को गुरूत्वाकर्षण बल कहते है। गुरूत्वाकर्षण बल की खोज सर आइजैक न्यूटन ने की।

👉 1667 में न्यूटन ने बताया की ब्रह्माण्ड में प्रत्येक वस्तु एक दुसरे को एक बल द्वारा आकर्षित करती है, जिसे गुरुत्वाकर्षण बल कहते है।

प्रश्न 2. गुरुत्व बल किसे कहते है?
उत्तर– जिस बल के कारण पृथ्वी का केंद्र किसी वस्तु को अपनी ओर खिचती है, उस बल को गुरुत्व बल कहते है। इसे G से सूचित किया जाता है।

प्रश्न 3. समानुपाती (अनुक्रमानुपति) किसे कहते है?
उत्तर– जब दो पदार्थ समान रूप से बढ़ते या घटते है, तो उसे समानुपाती कहते है।

प्रश्न 4. व्युत्क्रमानुपाती किसे कहते है?
उत्तर– जब दो पदार्थ समान रूप से बढ़ते या घटते नहीं है, तो उसे व्युत्क्रमानुपाती कहते है।

न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण के सार्वत्रिक नियम

ब्रह्मांड में स्थित किन्ही दो पिंडो (वस्तु) के बीच लगने वाला गुरुत्वाकर्षण बल द्रव्यमान के गुणनफल के समानुपाती है। और लगने वाला बल वस्तुओं के दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होता है।

माना कि A और B दो वस्तु है। और दोनों का द्रव्यमान m1 और m2 है। तथा दोनों के बीच की दूरी r और गुरुत्वाकर्षण बल f है, तो न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण के नियम के अनुसार,

Bihar Board Class 9th Science Physics Chapter 4 गुरुत्वाकर्षण | Gravitation Bharati Bhawan Ncert Notes

प्रश्न 5. गुरूत्वीय त्वरण किसे कहते है?
उत्तर– जिस त्वरण के कारण पृथ्वी का केंद्र किसी वस्तु को अपनी ओर खिचती है, उस बल को गुरूत्वीय त्वरण कहते है। इसे g से सूचित किया जाता है।

(i) इसका मात्रक मीटर/सेकेंड 2 है।
(ii) पृथ्वी की सतह पर g का मान 9.8 मीटर / सेकेंड 2 होता है।
(iii) यह एक सदिश राशि है।
(iv) इसकी दिशा सदैव पृथ्वी के केंद्र की ओर होती है।
(v) गुरूत्वीय त्वरण वस्तु के द्रव्यमान पर निर्भर नहीं करता है।

गुरुत्वीय त्वरण निम्नलिखित पर निर्भर करता है–

(i) उँचाई का प्रभाव – पृथ्वी तल से ऊँचाई या गहराई पर जाने पर दोनों ही स्थितियों में गुरुत्वीय त्वरण का मान घटता है। और पृथ्वी के केन्द्र पर गुरुत्वीय त्वरण शून्य होता है।

(ii) पृथ्वी के आकर का प्रभाव– पृथ्वी की सतह के नीचे जाने पर गुरुत्व त्वरण का मान घटता है। ध्रुवों पर गुरुत्वीय त्वरण का मान सबसे अधिक होता है। तथा विषुवत रेखा में कम होता है।

Bihar Board Class 9th Science Physics Chapter 4 गुरुत्वाकर्षण | Gravitation Bharati Bhawan Ncert Notes

प्रश्न 6. भार (Weight) किसे कहते है?
उत्तर– किसी वस्तु का भार उसके द्रव्यमान तथा गुरुत्व त्वरण गुणनफल के बराबर होता है। भार का SI मात्रक न्यूटन ( N ) होता है।

 W (भार) = m (द्रव्यमान) × g (त्वरण) 

द्रव्यमान और भार में अंतर

(i) वस्तु का द्रव्यमान निश्चित होता है। जबकि वस्तु का भार, विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग होता है।

(ii) द्रव्यमान में केवल परिमाण होता है, इसलिए द्रव्यमान एक अदिश राशि है। जबकि भार में परिमाण और दिशा दोनों होता है, इसलिए भार एक सदिश राशि है।

(iii) द्रव्यमान को दंड तुला द्वारा मापा जाता है, जबकि भार को कमानीदार तुला द्वारा मापा जाता है।

👉 क्षेत्रफल को कम करके दाब को बढ़ाया जाता है। और क्षेत्रफल को ज्यादा करके दाब को घटाया जाता है। जैसे– चाकू, आरी, कुल्हाड़ी, सुई आदि का क्षेत्रफल कम होता है, जिससे कम बल लगाने पर अधिक दाब लगता है।

प्रश्न 7. घनत्व किसे कहते है?
उत्तर– किसी वस्तु के अंदर कितना द्रव्यमान भरा होता है, यह घनत्व बताता है। घनत्व का SI मात्रक kg/m³ होता है।

 घनत्व = द्रव्यमान / आयतन 

प्रश्न 8. प्रणोद किसे कहते है?
उत्तर– वह बल, जो किसी सतह के लंबवत लगता है, उसे प्रणोद कहते है। प्रणोद का SI मात्रक न्यूटन ( N ) होता है।

 दाब = प्रणोद / क्षेत्रफल 

किसी पृष्ठ के पूरे क्षेत्रफल पर लंबवत लगे हुए बल को प्रणोद (thrust) कहते है, जबकि उस पृष्ठ के एकांक क्षेत्रफल पर लगे हुए बल को दाब (pressure) कहते हैं।

द्रवों में दाब का संचरण (पास्कल का नियम)

पास्कल के नियम के अनुसार, किसी बन्द पात्र में भरे द्रव के किसी भाग पर आरोपित दाब सभी दिशाओं में समान रूप से संचरित होता है।

प्रश्न 9. उत्प्लावन बल किसे कहते है?
उत्तर– जब किसी वस्तु को द्रव में डुबोते है, तो क्स्तु पर द्रव द्वारा ऊपर की ओर एक बल कार्य करता है, जिसे उत्प्लावन कहते है।

आर्किमिडीज का सिद्वान्त

जब कोई वस्तु किसी द्रव या गैस में पूर्णतः या अंशतः डूबी होती है, तो उसके भार में कमी आ जाती है। भार में यह कमी वस्तु द्वारा हटाए गए द्रव या गैस के भार के बराबर होती है।

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 9वीं के भौतिक विज्ञान के पाठ 04 गुरुत्वाकर्षण (Gravitation) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

Leave a Comment

error: Content is protected !!