आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 9वीं भौतिक विज्ञान का पाठ ‘गति’ का नोट्स को देखने वाले है। Gati Class 9th
गति (Motion) |
प्रश्न 1. विराम किसे कहते है?
उत्तर— यदि कोई वस्तु की स्थिति समय के साथ नहीं बदलती है, तो ऐसे वस्तु को विराम कहा जाता है।
प्रश्न 2. गति किसे कहते है?
उत्तर— यदि कोई वस्तु की स्थिति समय के साथ बदलती है, तो ऐसे वस्तु को गति कहा जाता है।
👉 चलती हुई रेलगाड़ी के डिब्बा में बैठा व्यक्ति रेलपटरी या प्लेटफॉर्म की अपेक्षा गति में है, जबकि डिब्बा की अपेक्षा विराम में है।
प्रश्न 3. दृष्टव्य किसे कहते है?
उत्तर— कभी-कभी ऐसा लगता है, कि कोई वस्तु गति में है, लेकिन वास्तव में वह विराम में होता है। इस घटना को दृष्टव्य कहते है।
👉 गति चार प्रकार के होते है।
(i) रैखिक गति
(ii) वृत्तीय गति
(iii) दोलनी गति
(iv) आवर्त गति
(i) रैखिक गति किसे कहते है?
उत्तर— जब कोई वस्तु सीधी रेखा में गमन करती है, तो ऐसे गति को रैखिक गति कहते है। जैसे– बंदूक से छोड़ी गई गोली
(ii) वृत्तीय गति किसे कहते है?
उत्तर— जब कोई वस्तु वृत्ताकार पथ पर गमन करती है, तो ऐसे गति को वृत्तीय गति कहते है।जैसे– सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की गति
(iii) दोलनी गति किसे कहते है?
उत्तर— जब कोई वस्तु किसी निश्चित बिंदु के आगे-पीछे या ऊपर-नीचे गति करती है, तो ऐसे गति को दोलनी गति कहते है। जैसे– झूले की गति
(iv) आवर्त गति किसे कहते है?
उत्तर— जब कोई वस्तु अपनी गति को निश्चित समय अंतराल में दुहराती है, तो ऐसे गति को आवर्त गति कहते है। जैसे– झूले की गति
Read Also:- Bihar Board Class 9th Gati Objective Question Ncert
(v) आद्रीक्षिक गति किसे कहते है?
उत्तर— वैसा गति जिसकी दिशा हमें पता न हो, उसे आद्रीक्षिक गति कहते है। जैसे– मक्खी की गति, फुटबॉल की गति
प्रश्न 4. दूरी (Distance) किसे कहते है?
उत्तर— किसी गतिमान वस्तु द्वारा तय किए गए रास्ते की कुल लंबाई को दूरी कहते है। दूरी एक अदिश राशि है। दूरी = चाल × समय
प्रश्न 5. विस्थापन ( Displacement) किसे कहते है?
उत्तर— किसी गतिमान वस्तु द्वारा प्रारंभिक तथा अंतिम स्थितियों के बीच की न्यूनतम दूरी को विस्थापन कहते है। यह एक सदीश राशि है।
👉 दूरी में केवल परिणाम होता है, जबकि विस्थापन में परिणाम और दिशा दोनों होता है।
प्रश्न 6. अदिश राशि किसे कहते है?
उत्तर— वैसे भौतिक राशि जिसमें केवल परिमाण होते है, उसे अदिश राशि कहते है। जैसे– द्रव्यमान, समय, आयतन
प्रश्न 7. सदिश राशि किसे कहते है?
उत्तर—वैसे भौतिक राशि जिसमें परिमाण के साथ-साथ दिशा भी होते है, उसे सदिश राशि कहते है। इसे तीर द्वारा दर्शाया जाता है। जैसे– बल, वेग, त्वरण
Trick :- जिसमें ‘व’ आए वह सदीश राशि है। और जिसमें ‘व’ नहीं आए वह अदिश राशि है।
अपवाद में– द्रव्यमान, विद्युत धारा और दाब अदिश राशि है।
प्रश्न 8. चाल किसे कहते है?
उत्तर— किसी वस्तु द्वारा छोटे समय में तय की गई दूरी को चाल कहते है। चाल एक अदिश राशि है।
चाल= दूरी/ समय
इसका S.I मात्रक मीटर/ सेकेंड होता है।
Read Also:- Gati Class 9th Science Physics Notes
👉 चाल तीन प्रकार के होते है।
(i) औसत चाल
(ii) एकसमान चाल
(iii) असमान चाल
(i) औसत चाल किसे कहते है?
उत्तर— किसी वस्तु द्वारा तय की गई कुल दूरी तथा उस दूरी को तय करने में लगे कुल समय के अनुपात को औसत चाल कहते है।
औसत चाल = कुल दूरी/ कुल समय
(ii) एकसमान चाल किसे कहते है?
उत्तर— वैसा चाल जिसमें कोई वस्तु समान समय में समान दूरी तय करती है, उसे एकसमान चाल कहते है।
(iii) असमान चाल किसे कहते है?
उत्तर— वैसा चाल जिसमें कोई वस्तु समान समय में समान दूरी तय नहीं करती है, उसे असमान चाल कहते है।
प्रश्न 9. वेग (Velocity) किसे कहते है?
उत्तर— किसी वस्तु द्वारा छोटे समय में तय की गई विस्थापन को वेग कहते है। यह एक सदिश राशि है। वेग = विस्थापन/समय
इसका S.I मात्रक मीटर/सेकेंड होता है।
चाल और वेग में अंतर
प्रश्न 10. त्वरण (Acceleration) किसे कहते है?
उत्तर— समय के साथ वेग में परिवर्तन की दर को त्वरण कहते है। यह एक सदिश राशि है।
त्वरण = वेग में परिवर्तन/ समय
इसका S.I मात्रक m/s² होता है।
त्वरण (a) = अंतिम वेग (v) – प्रारंभिक वेग (u) / समय (t)
👉 जब वेग बढ़ता है, तो उसे धनात्मक त्वरण कहते है। और जब वेग घटता है, तो उसे ऋणात्मक त्वरण (मंदन) कहते है। जब वेग में कोई बदलाव नहीं होता है, तो त्वरण शून्य होता है।
>> त्वरण दो प्रकार के होते है।
(i) एकसमान त्वरण
(ii) असमान त्वरण
(i) एकसमान त्वरण किसे कहते है?
उत्तर— जब कोई वस्तु समान समय अंतराल में समान वेग में परिवर्तन करती है, उसे एकसमान त्वरण कहते है।
(ii) असमान त्वरण किसे कहते है?
उत्तर— जब कोई वस्तु समान समय अंतराल में समान वेग में परिवर्तन नहीं करती है, उसे असमान त्वरण कहते है।
v = u + at2
v2 = u2+ 2as
s = ut + 1/2 at2
JOIN NOW
दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 9वीं के भौतिक विज्ञान के पाठ 02 गति (gati) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !