Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Ncert Class 10th Economics Social Science Chapter 1 Notes विकास | Development Class 10th Notes in Hindi

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 10वीं अर्थशास्त्र का पाठ ‘विकास’ का नोट्स को देखने वाले है। Development

Ncert Class 10th Economics Social Science Chapter 1 Notes विकास | Development Class 10th Notes in Hindi

विकास (Development)

प्रश्न 1. विकास किसे कहते है?
उत्तर– जब कोई व्यक्ति, वस्तु या देश तरक्की करने लगे अर्थात् पहले से विकसित हो जाए तो इस स्थिति को विकास कहते है। विकास एक प्रकार का धारणा (Idea) है।

(i) अलग-अलग लोगों के लिए विकास के माने अलग-अलग होते हैं।
(ii) किसी समूह के किए कोई कार्य विकास है, तो वहीं कार्य दूसरे समूह के लिए विनाश हो सकता है।

उदाहरण :- नदी पर बाँध बनना, वहीं यह विकास आदिवासियों के पलायन का कारण बन जाता है।

प्रश्न 2. राष्ट्रीय विकास किसे कहते है?
उत्तर– जब राष्ट्र का विकास होता है, तो उसे राष्ट्रीय विकास कहते है।

👉 आय के अतिरिक्त बेहतर जीवन के लिए परिवार, रोज़गार, मित्रता, सुरक्षा और समानता की भावना, तथा शांतिपूर्ण माहौल आदि भी महत्त्वपूर्ण हैं। क्योंकि मुद्रा (आय) से केवल भौतिक वस्तुएँ ही खरीदी जा सकती हैं।

अलग-अलग देशों या राज्यों की तुलना कैसे की जाती है?

>> कोई देश विकसित है या विकासशील है, इसका पता लगाने का महत्वपूर्ण कारक आय है।

(i) राष्ट्रीय आय (National Income):- किसी देश के सभी व्यक्तियों के आय के योगफल को राष्ट्रीय आय कहते है। लेकिन राष्ट्रीय आय से भी सटीक तुलना नहीं किया जा सकता है।

(ii) प्रति व्यक्ति आय या औसत आय (Per Capita Income):- जब देश की कुल आय को उस देश की जनसंख्या से भाग दिया जाता है तो जो राशि मिलती है उसे हम प्रति व्यक्ति आय कहते हैं।

प्रति व्यक्ति आय = राष्ट्रीय आय/कुल जनसंख्या

👉 world Bank के द्वारा वर्ल्ड डेवलपमेंट रिपोर्ट जारी किया जाता है, और यह रिपोर्ट बताता है, कि किस व्यक्ति की प्रति आय कितनी है।

>> जब किसी देश का प्रति व्यक्ति आय 4,53,000 प्रतिवर्ष होता है, तो उस देश को विकसित (अमीर) देश कहते है। और जब किसी देश का प्रति व्यक्ति आय 37,000 प्रतिवर्ष या इससे कम होता है, तो उस देश को अविकसित (गरीब) देश कहते है। भारत एक विकासशील देश है।

Read Also:- Development Class 10th Economics Chapter 1 Ncert

लेकिन प्रतिव्यक्ति आय तुलना करने के लिए सही नहीं है, क्योंकि ये असमानताओ को छिपा देता है।

👉 आय के अलावा दो देशों या राज्यों का तुलना शिशु मृत्यु दर, साक्षरता दर तथा निवल उपस्थिति अनुपात के द्वारा भी किया जाता है।

(i) शिशु मृत्यु दर = शिशु मृत्यु दर, किसी वर्ष में पैदा हुए 1,000 जीवित बच्चों में से मर जाने वाले बच्चों की संख्या को बताता है।

(ii) साक्षरता दर = ऐसे वर्ग जिनका उम्र 7 वर्ष से अधिक हो, और उन्हें किसी एक भाषा में पढ़ने या लिखने आता हो। ऐसे वर्ग के दर को साक्षरता दर कहते है।

(iii) निवल उपस्थिति अनुपात = 14 तथा 15 वर्ष की आयु के स्कूल जाने वाले कुल बच्चों की संख्या को निवल उपस्थिति अनुपात कहते है।

प्रश्न 3. सार्वजनिक सुविधा (public Facilities) किसे कहते है?
उत्तर– वे सभी सुविधाए जिनका उपयोग लोग सामुहिक रूप से करते हैं, उसे सार्वजनिक सुविधा कहते है। सार्वजनिक सुविधा हमारे रुपया को बचाता है। जैसे– हॉस्पिटल, परिवहन

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 10वीं के अर्थशास्त्र के पाठ 01 विकास (Development) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

Leave a Comment

error: Content is protected !!