Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board Class 7th Geography Chapter 1 Notes Prithvi ke andar tak jhak | पृथ्वी के अंदर तांक झांक

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 7वीं हमारी दुनिया का पाठ ‘पृथ्वी के अंदर तांक झांक’ का नोट्स को देखने वाले है। Prithvi ke andar tak jhak

Bihar Board Class 7th Geography Prithvi ke andar tak jhak

पृथ्वी के अंदर तांक झांक

प्रश्न 1. पृथ्वी के परतों के नाम लिखिए।
उत्तर– पृथ्वी की तीन परतों के नाम निम्नलिखित है–
(i) भू-पर्पटी या सिएल (SIAL)
(ii) मेंटल या सिमै (Sima)
(iii) क्रोड या निफे (Nife)

सियाल

(i) पृथ्वी की सबसे ऊपरी और पतली परत को सियाल (SIAL) कहते है।

(ii) इसमें सिलिका (Sl) और एल्युमिनियम (AL) मुख्य रूप से पाया जाता है।

(iii) इस परत को भू-पर्पटी और कस्ट भी कहा जाता है।

(iv) इस परत में पानी, कोयला, लोहा, सोना, हीरा, खनिज, तेल पाया जाता है।

👉 विश्व की सबसे गहरी खान दक्षिण अफ्रीका में स्थित है, जिसकी गहराई 4 km है। पृथ्वी के 1% हिस्से पर भू-पर्पटी, 84% हिस्से पर मेंटल और 15% हिस्से पर क्रोड है।

सीमा (मेंटल)

(i) पृथ्वी की बीच की सीमा की परत को सीमा (Sima) कहते है। और यह 2900 km गहराई तक फैला होता है।

(ii) इसमें सिलिका (SI) और मैग्नेशियम (Mg) मुख्य रूप से पाया जाता है। 

(iii) इस परत से ज्वालामुखी का लावा मेंटल से निकलकर बाहर आता है।

निफे

(i) पृथ्वी की सबसे निचली और आंतरिक परत को निफे (Nife) कहते है। 

(ii) इसमें निकेल (NI) और लोहा (Fe) पाया जाता है।

(iii) इस परत को क्रोड भी कहा जाता है। सबसे नीचे होने के कारण यहाँ दबाव एवं तापमान ज्यादा होता है।

👉पृथ्वी में नीचे की ओर जाने पर प्रति 32 मीटर की गहराई पर 1°c तापमान बढ़ता है।

सही विकल्प को चुनें।

1. निफे में होता है-
(क) सिलिका
(ख) मैग्नेशियम
(ग) लोहा
(घ) सोना

2. भू-पर्पटी में ऊपरी हिस्सा कहलाता है।
(क) सियाल
(ख) सीमा
(ग) परत
(घ) मेटल

3. क्रोड है।
(क) पृथ्वी की ऊपरी परत
(ख) पृथ्वी की निचली परत
(ग) खनिज तेल
(घ) ठोस पदार्थ

॥. खाली जगहों को भरिए।

1. भू-पर्पटी को सियाल भी कहा जाता है।

2. पृथ्वी के अन्दर प्रति 32 मीटर की गहराई पर तापमान 1°C बढ़ जाता है।

3. पृथ्वी के बीच की परत को सीमा कहा जाता है।

मिलान कीजिए

(i) भू-पर्पटी   →   सिलिका और एल्यूमिनियम
(ii) सीमा      →   सिलिका और मैग्नेशियम
(iii) सियाल  →    खनिज पदार्थ
(iv) निफे      →    पदार्थों की गाढ़ी अवस्था

निम्नलिखित प्रश्नों दीजिए।

1. पृथ्वी की परतों के नाम लिखिए।
उत्तर– पृथ्वी की तीन परतों के नाम निम्नलिखित है–

  • भू-पर्पटी (SIAL)
  • मेंटल (Sima)
  • क्रोड (Nife)

2. पृथ्वी की कौन सी परत पिघली अवस्था में रहती है? और क्यों ?
उत्तर = पृथ्वी की सबसे निचली परत पिघली अवस्था में रहती है। क्योंकि यहां अत्यधिक ताप होता है। अत्यधिक ताप होने के कारण यहां पाई जाने वाली वस्तुएं भी पिघली अर्थात तरल अवस्था में होता है।

3. पृथ्वी की सबसे निचली परत में कौन से तत्व अधिकता में पाये जाते हैं?
उत्तर = पृथ्वी की सबसे निचली परत में निम्नलिखित तत्व अधिकता में पाये जाते हैं–

  • निकेल (Ni)
  • लोहा (Fe)

4. पृथ्वी की गहराई में जाने पर गर्मी क्यों महसूस होती है ?
उत्तर = पृथ्वी की गहराई में जाने पर गर्मी इसलिए महसूस होती है, क्योंकि यहां अत्यधिक दाब होता है। जैसे-जैसे पृथ्वी की गहरी में जाते है, वैसे-वैसे दाब बढ़ता जाता है। जिसके कारण हमें गर्मी महसूस होती है।

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 7वीं के हमारी दुनिया के पाठ 01 पृथ्वी के अंदर तांक झांक (Prithvi ke andar tak jhak) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

Leave a Comment

error: Content is protected !!