Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
BSEB Bihar Board Class 6 Social Science History Chapter 3. प्रारंभिक समाज | Prarambhik Samaj Class 6th Solutions
Bihar Board Class 7 Social Science History Ch 6 शहर, व्‍यापार एवं कारीगर | Sahar Vyapari Evam Karigar Class 7th Solutions & Notes
Bihar Board Class 10 History Chapter 7 व्यापार और भूमंडलीकरण | Social Science History Vyapar aur Bhumandalikaran Objective Question 2025
Bihar Board Class 7th History Chapter 4 Solution mugal emperor मुगल साम्राज्य
Bihar Board Class 10th Social Science History Chapter 1 Notes यूरोप में राष्ट्रवाद | yurop me rashtravad Ncert & Objective Question
Bihar Board Class 9th Science Physics Chapter 3 Notes बल तथा गति के नियम | Bal tatha gati ke niyam Bharati Bhawan
Bihar Board Class 10th Social Science Economics Chapter 1 Notes अर्थव्यवस्था एवं इसका विकास | arthvyavastha Class 10th Ncert & Bharati Bhawan Objective Question
Bihar Board Class 10th Social Science Civics Chapter 1 लोकतंत्र में सत्ता की साझेदारी | loktantra mein satta ki sajhedari Ncert Notes
Bihar Board Class 9th Science Biology Chapter 1 Notes कोशिका | Koshika ka Objective Question & Notes NCERT

previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board Class 8th Science Solutions Chapter 9 indhan hamari jarurat ईंधन : हमारी जरूरत

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 8वीं विज्ञान का पाठ ‘ईंधन : हमारी जरूरत’ का नोट्स को देखने वाले है। indhan hamari jarurat

Bihar Board Class 8th Science Solutions Chapter 9 indhan hamari jarurat ईंधन : हमारी जरूरत

ईंधन : हमारी जरूरत

प्रश्न 1. ईंधन किसे कहते है?
उत्तर– वैसा पदार्थ जो जलने के बाद ऊष्मा और प्रकाश देता है, उसे ईधन कहते है। जैसे– लकड़ी, कोयला, चारकोल, पेट्रोल, डीजल, गोबर

 ईंधन का उपयोग

(i) घरेलू काम में
(ii) बिजली उत्पादन करने में
(iii) औद्योगिक उपयोग में
(iv) रॉकेट प्रक्षेपण में
(v) ट्रांसपोर्ट में

👉 ईंधन ठोस, द्रव और गैस तीनों अवस्था में पाए जाते है।

ठोस ईंधन ⇒ चारकोल, मोम, कोयला, लकडी
द्रव ईंधन ⇒ पेट्रोल, केरोसीन
गैस ईंधन ⇒ प्राकृतिक गैस

➣ सभी जलने वाले पदार्थ में कार्बन पाया जाता है।

👉 कार्बन + ऑक्सीजन → कार्बन डाइऑक्साइड + ऊष्मा

➣ उत्पत्ति के आधार पर ईंधन दो प्रकार के होते हैं-

(i) प्राथमिक ईंधन किसे कहते है?
उत्तर– वैसा ईंधन जो प्रकृति द्वारा प्राप्त होते है, उसे प्राथमिक ईंधन कहते है। जैसे– लकड़ी, कोयला, तेल, पेट्रोलियम

(ii) द्वितियक ईंधन किसे कहते है?
उत्तर– वैसा ईंधन जो प्रकृति द्वारा प्राप्त न होकर मानव द्वारा बनाए जाते है, उसे द्वितियक ईंधन कहते है। जैसे– चारकोल, कोक, रसोई गैस

⪼ पदार्थ का जलना रासायनिक अभिक्रिया है।

➣ कार्बन डाइ‌ऑक्साइड (CO2) को कैसे पहचाने

(i) कार्बन डाइऑक्साइड गैस को चूने के पानी से गुजारा जाता है तो इसका रंग दूधिया हो जाता है।
(ii) कार्बन डाइ‌ऑक्साइड गैस फिनॉफ्थेलीन को रंगहीन कर देता है। फिनॉफ्थेलीन नीला रंग का होता है।

⪼ चूने का पानी ⇒ कैल्शियम हाइडोऑक्साइड Ca(OH)

👉 चारकोल ⇒ जब लकड़ी को ऑक्सीजन की अनुपस्थिती में गर्म करते है, तो वह चारकोल में बदल जाता है।

⪼ कोक ⇒ जब कोयला को ऑक्सीजन की अनुपस्थिती में गर्म करने है, तो वह कोक में बदल जाता है।

➣ रसोई गैस ⇒ रसोई गैस बहुत सारे ज्वलनशील गैसों का मिश्रण होता है।

कोयला का निर्माण

लाखों वर्ष पहले पृथ्वी पर वन और जानवरों का विकास हुआ था। बाद में प्राकृतिक घटना के कारण ये जमीन के अंदर दब गई। जमीन के अंदर उच्च दाब और वायु की अनुपस्थिति के कारण वन और जानवर पीट में बदल गए और धीरे-धीरे लिग्नाइट में बदल गए। उसके बाद कोयले में बदल गए।

पीट और लिग्नाइट से अधिक मात्रा में धुँआ निकलता है, जबकि कोयले को जलाने पर कम धुंआ निकलता है।

प्रश्न 2. कार्बनीकरण किसे कहते है?
उत्तर– जब मृत वनस्पति धीमे प्रक्रम द्वारा कोयला में परिवर्तित हो जाता है, उसे कार्बनीकरण कहते है।

प्रश्न 3. जीवाश्म ईंधन किसे कहते है?
उत्तर– जीवाश्म ईंधन एक प्रकार का ईंधन है, जो मिट्टी के अंदर पेड़-पौधे तथा जानवरों के दबने के कारण बनते है। जैसे– कोयला, पेट्रोलियम

➣ कोक एक कार्बन का शुद्ध ईंधन है। इसका उपयोग औद्योगिक निर्माण में किया जाता है।

⪼ कोलतार (अलकतरा) ⇒ कोलतार एक भूरे-काले रंग का गाढ़ा द्रव होता है। जिसका उपयोग सड़क निर्माण, छत निर्माण, प्लास्टिक, पेन्ट आदि कामों में किया जाता है।

➣ आजकल पक्की सड़कों के निर्माण में बिटुमेन (कोलतार) का प्रयोग किया जाता है।

👉 लंदन में 1810 ई. में तथा न्यूयार्क में 1820 ई. में कोयला गैस का उपयोग प्रथम बार सड़‌को पर रोशनी के लिए किया गया था।

प्रश्न 4. परिष्करण किसे कहते है?
उत्तर– पेट्रोलियम के विभिन्न संघटको को पृथक करने की प्रक्रिया को परिष्करण कहते हैं। पेट्रोलियम का परिष्करण प्रभाजी आसवन विधि द्वारा किया जाता है।

➣ भारत में तेल पैदा करने वाले क्षेत्र असम, गुजरात और मुम्बई हाई है।

⪼ बिहार में तेल शोधक कारखाना बरौनी में स्थित है। बरौनी में तेल शोधक कारखाना का निर्माण रूस एवं रोमानिया देश के सहयोग से 1964 ई. में किया गया।

पेट्रोलियम का निर्माण

पेट्रोलियम का निर्माण समुद्र के अंदर होता है। समुद्र में पाए जाने वाले प्राणी किसी प्राकृतिक घटना के कारण समुद्र के अंदर दब जाते है। समुद्र के अंदर अधिक दाब और वायु की अनुपस्थिती के कारण ये प्राणी पेट्रोलियम में बदल जाते है। इस प्रक्रिया को होने में लाखों वर्ष लग जाते है।

LPG का उपयोग रसोई घरों और उद्योगों में किया जाता है। पेट्रोल का उपयोग गाड़ि‌यो में किया जाता है।

किरोसीन तेल (मि‌ट्टी का तेल) का उपयोग लैम्प और जेट वायुयान में किया जाता है। डीजल का उपयोग गाड़ी और विद्युत जनित्र यंत्र में किया जाता है।

स्नेहक तेल का उपयोग स्नेहन में किया जाता है। पैराफिन मोम का उपयोग मलहम, मोमबत्ती, वैसलीन आदि कामों में किया जाता है।

बिटुमेन (कोलतार) का उपयोग पेंट और सड़‌क निर्माण में किया जाता है।

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 8वीं के विज्ञान के पाठ 09 ईंधन : हमारी जरूरत (indhan hamari jarurat) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

Leave a Comment

error: Content is protected !!