Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
BSEB Bihar Board Class 6 Social Science History Chapter 3. प्रारंभिक समाज | Prarambhik Samaj Class 6th Solutions
Bihar Board Class 7 Social Science History Ch 6 शहर, व्‍यापार एवं कारीगर | Sahar Vyapari Evam Karigar Class 7th Solutions & Notes
Bihar Board Class 10 History Chapter 7 व्यापार और भूमंडलीकरण | Social Science History Vyapar aur Bhumandalikaran Objective Question 2025
Bihar Board Class 7th History Chapter 4 Solution mugal emperor मुगल साम्राज्य
Bihar Board Class 10th Social Science History Chapter 1 Notes यूरोप में राष्ट्रवाद | yurop me rashtravad Ncert & Objective Question
Bihar Board Class 9th Science Physics Chapter 3 Notes बल तथा गति के नियम | Bal tatha gati ke niyam Bharati Bhawan
Bihar Board Class 10th Social Science Economics Chapter 1 Notes अर्थव्यवस्था एवं इसका विकास | arthvyavastha Class 10th Ncert & Bharati Bhawan Objective Question
Bihar Board Class 10th Social Science Civics Chapter 1 लोकतंत्र में सत्ता की साझेदारी | loktantra mein satta ki sajhedari Ncert Notes
Bihar Board Class 9th Science Biology Chapter 1 Notes कोशिका | Koshika ka Objective Question & Notes NCERT

previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

BSEB Class 8th Science Solutions Chapter 11 प्रकाश के खेल Prakash ka khel

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 8वीं विज्ञान का पाठ ‘प्रकाश के खेल’ का नोट्स को देखने वाले है। Prakash ka khel

BSEB Class 8th Science Solutions Chapter 11 प्रकाश के खेल Prakash ka khel

प्रकाश के खेल

प्रश्न 1. प्रकाश किसे कहते है?
उत्तर– प्रकाश वह भौतिक कारक है, जिसके द्वारा हम किसी वस्तु को देख पाते हैं।

👉 प्रकाश एक प्रकार का ऊर्जा हैं।

➣ वस्तु को देखने के लिए कौन-सी चीजें सहायक है।
(i) प्रकाश स्रोत

प्रश्न 2. छाया (Shadow) किसे कहते है?
उत्तर– प्रकाश के गमन पथ पर अपारदर्शी वस्तु रख दी जाती है, तो प्रकाश उस अपारदर्शी वस्तु को पार नहीं कर पाता है, जिसके कारण वहां अंधेरा क्षेत्र बन जाता है, उसे छाया कहते हैं।

छाया बनने का शर्त
(i) प्रकाश स्रोत का होना।
(ii) अपारदर्शक वस्तु का होना।
(iii) पर्दे का होना।

प्रश्न 3. प्रकाश स्त्रोत किसे कहते है?
उत्तर– जिस पदार्थ से प्रकाश निकलता है, उसे प्रकाश स्त्रोत कहते हैं। जैसे– लैम्प, मुमबत्ती, सूर्य का प्रकाश

प्रश्न 4. परावर्तन के नियम किसे कहते है?
उत्तर– जब प्रकाश की किरण समतल दर्पण के परावर्तक सतह पर पड़ती है, तो नियमानुसार परवर्तित हो जाती है, इस नियम को परावर्तन के नियम कहते है।

BSEB Class 8th Science Solutions Chapter 11 प्रकाश के खेल Prakash ka khel

प्रश्न 5. आपतित किरण किसे कहते है?
उत्तर– किसी सतह पर पड़नेेेेेेे वाली किरण को आपतित किरण कहते है।

प्रश्न 6. परावर्तित किरण किसे कहते है?
उत्तर– किसी सतह पर पड़नेेेेेेे पड़ने के पश्चात वापस लौटने वाली किरण को परावर्तित किरण कहते है।

Read Also:- BSEB Class 8th Science Solutions Chapter 11 प्रकाश के खेल Prakash ka khel

प्रश्न 7. अभिलंब किसे कहते है?
उत्तर– वह सीधी रेखा जो परावर्तक सतह के आपतन बिंदु पर लम्ब होती है, उसे अभिलंब कहते है।

प्रश्न 8. आपतन कोण किसे कहते है?
उत्तर– आपतित किरण और अभिलंब के बीच बने कोण को आपतन कोण कहते हैं। इसे Li से सूचित करते हैं।

प्रश्न 9. परावर्तन कोण किसे कहते है?
उत्तर– परावर्तित किरण और अभिलंब के बीच बने कोण को परावर्तन कोण कहते हैं। इसे Lr से सूचित करते हैं।

➣ परावर्तन के दो नियम है-
(i) आपतन कोण, परावर्तन कोण के बराबर होता है।
Li = Lr
(ii) आपतित किरण, परावर्तित किरण, अभिलंब तथा आपतन बिंदु एक ही तल में होते है।

प्रश्न 10. नियमित परावर्तन किसे कहते है?
उत्तर– जब प्रकाश के किरण चिकनी सतह से परावर्तित होती है, तो उसे नियमित परावर्तन कहते हैं।

प्रश्न 11. अनियमित परावर्तन किसे कहते है?
उत्तर– जब प्रकाश के किरण रुखड़ी सतह से टकराकर लौटती है, तो उसे अनियमित परावर्तन कहते हैं।

बहु‌मूर्तिदर्शी ⇒ बहु‌मूर्तिदर्शी में तीन आयताकार समतल दर्पण एक-दूसरे से 60° का कोण बनाती हुई आकृति में जुड़े रहते हैं तथा धातु को एक बेलनाकार ट्यूब में रखा जाता है ट्‌यूब का एक सिरा एक ऐसी चकती से बंद रहता है, जिसमें एक गोल छेद बना हो।

Read Also:- Bihar Board Class 8th Science Solutions Chapter 11 Prakash ka khel

⪼ हमारी आँखो के महत्वपूर्ण भाग है।
(i) कॉर्निया
(ii) परितारिका (आइरिस)
(iii) पुतली
(iv) लेंस
(v) दृष्टिपटल (रेटीना)
(vi) दृकू तंत्रिका

(i) कॉर्निया किसे कहते है?
उत्तर– दृढ़पटल के सामनेवाला भाग कुछ उभरी हुई पारदर्शी झिल्ली होती है, उसे कॉर्निया कहते है।

(ii) परितारिका किसे कहते है?
उत्तर– कॉर्निया के पीछे गहरे रंग की पेशियों की संरचना होती है, जिसे परितारिका कहते है।

(iii) पुतली किसे कहते है?
उत्तर– परितारिका में एक छोटा द्वार होता है, जिसे पुतली कहते है।

➣ पुतली के आकार का नियंत्रण परितारिका करता है। परितारिका आँख का रंग निर्धारित करता है। परितारिका प्रकाश की मात्रा को नियंत्रित करता है।

लेंस ⇒ पुतली के पीछे लेंस होता है, जो बीच में मोटा और किनारे से पतला होता है। लेंस वस्तु का प्रतिबिंब दृष्टिपटल पर बनाता है।

➣ दृष्टिपटल अनेक तंत्रिका कोशिकाओं का बना होता है। दृष्टिपटल को रेटिना भी कहा जाता है। वस्तु का प्रतिबिब रेटिना (दृष्टिपटल) पर ही बनता है।

⪼ वस्तु का चित्र का संकेत दृक तंत्रिका द्वारा मस्तिष्क तक पहुंचाया जाता है।

👉 तंत्रिका कोशिकाएँ दो प्रकार के होते हैं-
(i) शंकु
(ii) शलाकाएँ

आँखो का देखभाल कैसे करें-

(i) आँख संबंधित समस्या होने पर डॉक्टर से मिले।
(ii) कम प्रकाश में न पड़े।
(iii) आँखो को रगड़े नहीं।
(iv) धूलकण पड़ने पर जल से आँखों को साफ करे।
(v) विटामिन A युक्त आहार लें।

प्रश्न 12. ब्रेल पद्धति किसे कहते है?
उत्तर– वैसा पद्धति जिसके द्वारा दृष्टि निःशक्त व्यक्ति पढ़ – लिख सकते है, उसे ब्रेल पद्धति कहते हैं। ब्रेल पद्धति को ब्रेल लिपी भी कहते है।

⪼ लुई ब्रेल एक दृष्टि नि:शक्त व्यक्ति थे, जिन्होंने 1821 ई. में ब्रेल पट्टति का विकास किया। इस पद्धति में 63 बिंदुकित पैटर्न है।

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 8वीं के विज्ञान के पाठ 11 प्रकाश के खेल (Prakash ka khel) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

Leave a Comment

error: Content is protected !!