Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board Class 7th Geography Chapter 5 Notes Bina Pani Sab Sun | बिना पानी सब सून Objective Question

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 7वीं हमारी दुनिया का पाठ ‘बिना पानी सब सून’ का नोट्स को देखने वाले है। Bina Pani Sab Sun

Bihar Board Class 7th Geography Bina Pani Sab Sun

बिना पानी सब सून

👉 पृथ्वी पर कुल 71 % जल और 29% भूमि है। पानी को नक्शे में नीले रंग से दिखाया जाता है। 0.3 % पानी पीने लायक है। 22 मार्च को जल संरक्षण दिवस (विश्व जल दिवस) मनाया जाता है। 

जल का उपयोग

(i) पीने के लिए
(ii) कपड़ा धोने में
(iii) भोजन बनाने में
(iv) बागवानी तथा खेती के कार्य में

जल के स्रोत

(i) भूमिगत जल
(ii) कुआं
(iii) समुंद्र

(iv) वर्षा का जल
(v) पहाड़ों के बर्फ

(vi) नदी और तालाब
(vii) झरना

👉 पानी का सबसे बड़ा स्रोत समुंद्र है। और इसके जल का उपयोग बिजली बनाने में, मछली पालन में, परिवहन आदि में किया जाता है।

सूरज की गर्मी से पानी वाष्प बनकर उड़ जाता है। बाद में वाष्प ठंडा होकर बादल बन जाता है। फिर वही जल वर्षा, हिम (बर्फ) या ओले के रूप में नीचे आता है।

जिस प्रक्रिया में जल लगातार अपने रूप को बदलता रहता है और महासागर, वायुमंडल (हवा) एवं धरती के बीच चक्कर लगाता रहता है, उसे ही जल चक्र कहते है

थलशाला = यह एक छोटा सा कृत्रिम बाग (घर के अंदर पौधे रखने की जगह) होता है।

जल का वितरण

पृथ्वी की सतह का तीन चौथाई भाग जल से ढका है। पृथ्वी पर थल (स्थल) की अपेक्षा जल अधिक है।

 

इजराइल के मृत सागर में 340 ग्राम प्रति लीटर नमक की मात्रा है। जब कोई तैराक इसमें जाता है, तो वह आसानी से ऊपर तैरता (प्लवित होता) रहता है। क्योंकि पानी में नमक ज्यादा होने से वह भारी और सघन हो जाता है।

प्रश्न 1. भूमिगत जल किसे कहते है?
उत्तर– जब भूमि के अंदर, मिट्टी और चट्टानों के बीच के खाली जगह में पानी जमा हो जाता है, तो उसे भूमिगत जल कहते है। और भूमिगत जल के ऊपरी परत को जलस्तर कहते है।

👉 समुद्र के 1 किलोग्राम जल में लगभग 35 ग्राम नमक घुली होती है। इसलिए समुद्र का पानी नमकीन (खारा) होता है।

प्रश्न 2. तरंगें (लहरें) किसे कहते है?
उत्तर– जब समुद्र की सतह का पानी लगातार ऊपर-नीचे होता रहता है, तो उसे तरंगें कहते हैं। और तरंग के कारण सागर-महासागर का जल हमेशा गति करता रहता है।

जब हवा समुद्र की सतह पर चलती है, तब पानी में तरंगें बनती हैं। जितनी तेज हवा, उतनी बड़ी तरंगें।

कभी-कभी समुद्र के नीचे भूकंप, ज्वालामुखी फटना या भूस्खलन होता है। जिससे समुद्र का पानी बहुत ज्यादा हिलाने लगता है, इससे बहुत बड़ी तरंगें बनती हैं, जिन्हें सुनामी कहते हैं।

सुनामी की ऊँचाई 15 मीटर से लेकर 150 मीटर तक हो सकती है। और यह 700 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से चलती हैं।

2004 में आई सुनामी से अंडमान-निकोबार में स्थित इंदिरा प्वाइंट डूब गया है

सुनामी जापानी भाषा का एक शब्द है, जिसका अर्थ “पोताश्रय तरंगें” है। क्योंकि सुनामी आने पर पोताश्रय (बंदरगाह) नष्ट हो जाते हैं।

महासागर का नाम

(i) प्रशांत महासागर
(ii) हिन्द महासागर
(iii) अटलांटिक महासागर
(iv) आर्कटिक महासागर

प्रश्न 3. ज्वार–भाटा किसे कहते है?
उत्तर– जब समुद्र का जल ऊपर उठता है, तो इसे ज्वार कहते है। तथा जब समुद्र का उठा हुआ जल नीचे गिरता है, तो इसे भाटा कहते है। और यह प्रतिदिन दो बार होता है। सूर्य एवं चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण बल के कारण ज्वार-भाटा उत्पन्न होता है।

जब पृथ्वी का जल चंद्रमा के निकट होता है, तो चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण पानी को अपनी ओर खींचता है। इससे ऊँचा ज्वार उत्पन्न होता है, जिसे बृहत् ज्वार-भाटा कहते हैं। और जब पूर्णिमा और अमावस्या को सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में होते हैं। तब सबसे ऊँचा ज्वार आता है।

जब चाँद अपनी पहली और आखिरी तिहाई स्थिति (प्रथम एवं अंतिम चतुर्थांश) में होता है। तब चाँद और सूरज का बल अलग-अलग दिशाओं में लगता है। इससे कम ऊँचा ज्वार आता है, जिसे लघु ज्वार-भाटा कहते हैं।

ज्वार-भाटे के फायदे

(i) ऊँचा ज्वार समुद्री जहाज़ों को बंदरगाह तक लाने में मदद करता है।

(ii) मछली पकड़ने में भी सहायक होता है, क्योंकि ऊँचे ज्वार में मछलियाँ किनारे के पास आ जाती हैं।

(iii) कुछ जगहों पर ज्वार-भाटा से बिजली भी बनाई जाती है।

महासागरीय धाराएँ = महासागर की सतह पर नियमित दिशा में बहने वाली जल की धाराएँ को महासागरीय धाराएँ कहते है। महासागरीय धाराएँ गर्म या ठंडी हो सकती हैं।

गर्म धाराएँ भूमध्य रेखा (Equator) के पास से निकलकर ध्रुवों की ओर जाती हैं। और ठंडी धाराएँ ध्रुवों से निकलकर गर्म इलाकों की ओर जाती हैं। लेब्राडोर धारा ठंडी होती है। जबकि गल्फ स्ट्रीम धारा गर्म होती है।

महासागरीय धाराओं का असर

(i) गर्म धाराएँ तटीय इलाकों का तापमान बढ़ा देती हैं।

(ii) जहाँ गर्म और ठंडी धाराएँ मिलती हैं, वहाँ बहुत मछलियाँ मिलती हैं। जैसे– जापान और उत्तर अमेरिका के पूर्वी तट इसके अच्छे उदाहरण हैं।

सही विकल्प को चुनें-

(1) पृथ्वी पर जलमंडल का हिस्सा है-
(क) 51%
(ख) 41%
(ग) 71%
(घ) 29%

(2) मुम्बई किस सागर के किनारे स्थित है-
(क) हिन्द महासागर
(ख) अरब सागर
(ग) आर्कटिक महासागर
(घ) फतेह सागर

(3) चन्द्रमा के गुरूत्वाकर्षण से जल ऊँचाई की ओर बढ़ता है यह स्थिति कहलाती है-
(क) भाटा
(ख) ज्वार
(ग) ग्रहण
(घ) तरगे

(4) इनमें से कौन झील है-
(क) काला सागर
(ख) लाल सागर
(ग) फतेह सागर
(घ) अरब सागर

॥. खाली जगहों को भरिए

(1) नदी का जल समुद्र में गिर कर खारा हो जाता है।
(2) ज्वार-भाटा समुंद्र में होता है।
(3) ज्वार-भाटा के गुरुत्वाकर्षण बल के कारण होता है।
(4) जल संरक्षण दिवस 22 मार्च को मनाया जाता है।

iii. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

1. जल के कौन-कौन से स्रोत है? सबसे बडा स्रोत कौन सा है? जल के विभिन्न उपयोग लिखें।
उत्तर— जल के निम्नलिखित स्रोत है–
(i) भूमिगत जल (ii) कुआ (iii) समुंद्र
(iv) वर्षा का जल  (v) पहाड़ों के बर्फ
(vi) नदी और तालाब  (vii) झरना
पानी का सबसे बड़ा स्रोत समुंद्र है। और इसके जल का उपयोग बिजली बनाने में, मछली पालन में, परिवहन आदि में किया जाता है।

2. जमीन के नीचे का जलस्तर दिन-प्रतिदिन कम होता जा रहा है। इसे बनाये रखने के लिये आप क्या-क्या कर सकते हैं ?
उत्तर— जमीन के नीचे का जलस्तर को बनाए रखने के लिए हम गांव के आस पास तालाब और कुओं को बनाएंगे। और घर के आस पास गढ़े खोदकर वर्षा के जल को एकत्र करके भी जलस्तर को बनाए रखा जा सकता है।

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 7वीं के हमारी दुनिया के पाठ 05 बिना पानी सब सून (Bina Pani Sab Sun) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

error: Content is protected !!