Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board Class 8th Science Chapter 5 Solutions बल से जोर आजमाइश

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 8वीं विज्ञान का पाठ ‘बल से जोर आजमाइश’ का नोट्स को देखने वाले है। Bihar Board Class 8th

Bihar Board Class 8th Science Chapter 5 Solutions बल से जोर आजमाइश

बल से जोर आजमाइश

प्रश्न 1. बल किसे कहते है?
उत्तर– बल वह कारक है जो किसी भी रुकी या थम्मी हुई वस्तु में परिवर्तन ला देता है। बल का SI मात्रक newton होता है। जिसे N से सूचित किया जाता है।
बल(f) = द्रव्यमान(m) × त्वरण(a)

प्रश्न 2. जब हम किसी वस्तु पर बल लगाते हैं तो क्या होता है?
(i) वस्तु गतिशील हो जाता है।
(ii) वस्तु का गति शुन्य (रूक) हो जाता है।
(iii) वस्तु या बल का कोई प्रभाव नहीं पड़ा। जैसे– दीवार पर लगा बल

बलों की तलाश

👉जब दो या दो से अधिक बल एक ही दिशा में लगे तो कुल बल = दोनो बलों के बीच का योग

💠 जब दो बल विपरित दिशा में लगे तो
कुल बल = दोनो बलों के बीच का अन्तर

बल का प्रभाव

(i) बल लगाकर किसी भी वस्तु की आकृति बदली जा सकती है। जैसे– बैलून, गीला आटा

(ii) बल लगाकर किसी भी वस्तु को गतिशील किया जा सकता है। जैसे– साईकिल, पुस्तक, कुर्सी

(iii) बल का प्रयोग कर किसी भी वस्तु की दिशा बदला जा सकता है। जैसे– गेंद, कॉक

(iv) बल का प्रयोग कर गतिशील वस्तु की गति को बढ़ाया, घटाया या शून्य (रोका) किया जा सकता है।

👉 बल दो प्रकार के होते हैं :-

(1) सम्पर्क बल (contact force) किसे कहते है?
उत्तर– ऐसा बल जो किसी वस्तु के सम्पर्क में आने पर कार्य करता है, उसे सम्पर्क बल कहते है।

(2) असम्पर्क बल (Non-Contact Force) किसे कहते है?
उत्तर– ऐसा बल जो किसी वस्तु के सम्पर्क में आए बिना ही कार्य करता है, उसे असम्पर्क बल कहते हैं।

(1) सम्पर्क बल दो प्रकार के होते है–

(क) पेशीय बल (Muscular Force) किसे कहते है?
उत्तर– जब हम किसी वस्तु पर अपने शरीर के मांसपेशियों के द्वारा बल लगाते है, तो उसे पेशीय बल कहते है।

(ख) घर्षण बल (Frictional force) किसे कहते है?
उत्तर– घर्षण एक प्रकार का विरोधी बल है, जो दो वस्तुओं के संपर्क में आने पर विपरित दिशा में कार्य करता है।

(2) असम्पर्क बल दो प्रकार के होते है–

(क) गुरुत्वाकर्षण बल (Gravitational force) किसे कहते है?
उत्तर– यह पृथ्वी द्वारा लगाया गया आकर्षण बल है, जो किसी वस्तु पर बिना संपर्क के अपनी ओर खींच लेती है।

(ख) चुम्बकीय बल (Magnetic force) किसे कहते है?
उत्तर– यह चुम्बक के द्वारा लगाया गया आकर्षण बल है जो किसी लोहे की वस्तु को अपनी ओर खींच लेती है।

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 8वीं के विज्ञान के पाठ 05 ‘बल से जोर आजमाइश’ का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद ! Bihar Board Class 8th

Leave a Comment

error: Content is protected !!