Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
BSEB Bihar Board Class 6 Social Science History Chapter 3. प्रारंभिक समाज | Prarambhik Samaj Class 6th Solutions
Bihar Board Class 7 Social Science History Ch 6 शहर, व्‍यापार एवं कारीगर | Sahar Vyapari Evam Karigar Class 7th Solutions & Notes
Bihar Board Class 10 History Chapter 7 व्यापार और भूमंडलीकरण | Social Science History Vyapar aur Bhumandalikaran Objective Question 2025
Bihar Board Class 7th History Chapter 4 Solution mugal emperor मुगल साम्राज्य
Bihar Board Class 10th Social Science History Chapter 1 Notes यूरोप में राष्ट्रवाद | yurop me rashtravad Ncert & Objective Question
Bihar Board Class 9th Science Physics Chapter 3 Notes बल तथा गति के नियम | Bal tatha gati ke niyam Bharati Bhawan
Bihar Board Class 10th Social Science Economics Chapter 1 Notes अर्थव्यवस्था एवं इसका विकास | arthvyavastha Class 10th Ncert & Bharati Bhawan Objective Question
Bihar Board Class 10th Social Science Civics Chapter 1 लोकतंत्र में सत्ता की साझेदारी | loktantra mein satta ki sajhedari Ncert Notes
Bihar Board Class 9th Science Biology Chapter 1 Notes कोशिका | Koshika ka Objective Question & Notes NCERT
Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
BSEB Bihar Board Class 6 Social Science History Chapter 3. प्रारंभिक समाज | Prarambhik Samaj Class 6th Solutions
Bihar Board Class 7 Social Science History Ch 6 शहर, व्‍यापार एवं कारीगर | Sahar Vyapari Evam Karigar Class 7th Solutions & Notes
Bihar Board Class 10 History Chapter 7 व्यापार और भूमंडलीकरण | Social Science History Vyapar aur Bhumandalikaran Objective Question 2025
Bihar Board Class 7th History Chapter 4 Solution mugal emperor मुगल साम्राज्य
Bihar Board Class 10th Social Science History Chapter 1 Notes यूरोप में राष्ट्रवाद | yurop me rashtravad Ncert & Objective Question
Bihar Board Class 9th Science Physics Chapter 3 Notes बल तथा गति के नियम | Bal tatha gati ke niyam Bharati Bhawan
Bihar Board Class 10th Social Science Economics Chapter 1 Notes अर्थव्यवस्था एवं इसका विकास | arthvyavastha Class 10th Ncert & Bharati Bhawan Objective Question
Bihar Board Class 10th Social Science Civics Chapter 1 लोकतंत्र में सत्ता की साझेदारी | loktantra mein satta ki sajhedari Ncert Notes
Bihar Board Class 9th Science Biology Chapter 1 Notes कोशिका | Koshika ka Objective Question & Notes NCERT
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board Class 8th Geography Social Science Chapter 1(ख) Notes वन एवं वन्य प्राणी संसाधन | Van evm Vany prani Sansadhan Objective Question

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 8वीं हमारी दुनिया का पाठ ‘वन एवं वन्य प्राणी संसाधन’ का नोट्स देखने वाले है। Van evm Vany prani

Bihar Board Class 8th Geography Social Science Chapter 1(ख) Notes वन एवं वन्य प्राणी संसाधन | Van evm Vany prani Sansadhan Objective Question

वन एवं वन्य प्राणी संसाधन

प्रश्न 1. प्राकृतिक वनस्पति किसे कहते है?
उत्तर– किसी क्षेत्र में प्राकृतिक रूप से उगने वाले पेड़-पौधे, घास-झाड़ियां इत्यादि को प्राकृतिक वनस्पति कहते है। वनस्पति की वृद्धि मुख्य रूप से तापमान और आर्द्रता पर निर्भर करती है।

👉 विश्व की वनस्पति को मुख्य चार वर्गों में बांटा गया है। वन, घास स्थल, गुल्म और टुंड्रा।

प्रश्न 2. वन किसे कहते है?
उत्तर— जब किसी बड़े क्षेत्र पर प्राकृतिक रूप से पेड़-पौधे का विकास होता है, तो उसे वन कहते है।

👉 कम वर्षा वाले प्रदेशों में कँटीली झाड़ियों एवं गुल्म उगते हैं। और शीत ध्रुवीय प्रदेशों की टुंड्रा वनस्पति में मॉस और लाइकेन उगते हैं।

प्रश्न 3. सामाजिक वानिकी किसे कहते है?
उत्तर— जब समाज की पर्यावरण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए वनों का विकास किया जाता है, तो उसे सामाजिक वानिकी कहते है।

प्रश्न 4. जैवमंडल किसे कहते है?
उत्तर– वैसे मंडल जिसपर पेड़-पौधे तथा जीव-जन्तु पाए जाते हैं, उसे जैवमंडल कहा जाता है।

प्रश्न 5. पारितंत्र (जीवन आधारित तंत्र) किसे कहते है?
उत्तर– जैवमंडल में सभी जीव, जीवित रहने के लिए एक-दूसरे से निर्भर रहते हैं, इसी निर्भरता को पारितंत्र कहते हैं। और यह पर्यावरण के संतुलन के लिए आवश्यक है।

👉 भारत में सबसे अधिक वन प्रतिशत वाला राज्य मिजोरम (91.27%) है जबकि सबसे अधिक वन क्षेत्र वाला राज्य मध्य प्रदेश (77.7 वर्ग किमी) है।

विश्व में लगभग 10 लाख प्रकार की वनस्पतियाँ पायी जाती हैं। घने वनों को “पृथ्वी का फेफड़ा” कहा जाता है, क्योंकि यहाँ भारी मात्रा में कार्बनडाइऑक्साइड का अवशोषण एवं ऑक्सीजन का उत्सर्जन होता है।

👉 हिमालयन यव नामक पौधे से प्राप्त रसायन से कैंसर के उपचार हेतु दवाईयाँ बनाई जा रही हैं ।

प्रश्न 6. सदाबहार वन किसे कहते है?
उत्तर– ऐसे वन जो सदैव हरे-भरे रहते है, उसे सदाबहार वन कहते है।

सदाबहार वन (सदाहरित वन)

(i) सदाबहार वन लंबे (60 मीटर) होते है।
(ii) इन वृक्षों में शाखाएं कम होती है।
(iii) अमेजन (दक्षिण अमेरिका) में इन वनों को सेल्वा कहा जाता है।
(iv) भारत में ये वन अंडमान निकोबार द्वीपसमूह और उत्तर पूर्वी राज्यों में पाया जाता है।
(v) जैसे– सिनकोना, रबर, ताड़, नारियल

प्रश्न 7. पतझड़ वन किसे कहते है?
उत्तर— ऐसे वन जो हर वर्ष किसी न किसी मौसम में अपना पत्ता गिराते रहता है, उसे पतझड़ वन कहते है।

पतझड़ वन (पर्णपाती वन)

(i) पतझड़ वन बिहार, उत्तरप्रदेश, झारखंड, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, कर्नाटक इत्यादि राज्यों में पाया जाता है।
(ii) जैसे– सागवान, साल, रोजवुड, चंदन और शहतूत

शंकुधारी वन भारत में हिमालय पर्वत और दक्षिण भारत के पर्वतों के अधिक ऊंचाई वाले भाग में मिलते है।

प्रश्न 8. वनों का उपयोग किस-किस काम में होता है?
उत्तर– वन का उपयोग निम्नलिखित काम में होता है-
(i) भोजन के स्त्रोत के रूप में
(ii) वस्त्र निर्माण के लिए कच्चे माल के रूप में
(iii) लकड़ी प्राप्ति के रूप में
(iv) कागज, रेल डिब्बा, बस, नाव इत्यादि बनाने में

★ वन में मांसाहारी, शाकाहारी तथा सर्वहारी जीव पाए जाते है।

प्रश्न 9. मांसाहारी जीव किसे कहते है?
उत्तर— ऐसे जीव जो मांस खाते है, उसे मांसाहारी जीव कहते है। जैसे– शेर, बाघ इत्यादि

प्रश्न 10. शाकाहारी जीव किसे कहते है?
उत्तर— ऐसे जीव जो मांस नहीं खाते है, केवल साग-सब्जी खाते है। उसे शाकाहारी जीव कहते है। जैसे– हिरण, हाथी आदि

प्रश्न 11. सर्वहारी जीव किसे कहते है?
उत्तर– ऐसे जीव जो मांस और साग-सब्जी दोनों खाते है, उसे सर्वहारी जीव कहते है। जैसे– मनुष्य, कौवा, कुत्ता

प्रश्न 12. उभयचर जीव किसे कहते है?
उत्तर– ऐसे जीव जो जल तथा स्थल दोनों पर जीवित रह सकते है, उसे उभयचर जीव कहते है। जैसे–मेढ़क, कछुआ आदि

👉 1970 ईस्वी में बॉटेनिकल सर्वे ऑफ इंडिया, कलकत्ता तथा वन अनुसंधान संस्थान देहरादून द्वारा संकट में घिरे पादप प्रजातियों की एक सूची तैयार की गई जिसे ‘रेड डाटा बुक’ नाम दिया गया।

Read Also:- NCERT Class 8th Geography Notes in Hindi 

>> सरकार ने जीवों को विलुप्त होने से बचाने के लिए अभयारण्य, राष्ट्रीय पार्क तथा जैव मंडल आदि आरक्षित क्षेत्र का स्थापना किया है।

प्रश्न 13. अभयारण्य किसे कहते है?
उत्तर– वैसा क्षेत्र जहां जानवर बिना किसी भय के रहते हैं, उसे अभयारण्य (अभय+अरण्य) कहते है। यहां मनुष्य भी घूम सकता है। भारत में इसकी संख्या 448 है।

प्रश्न 14. राष्ट्रीय पार्क (उद्यान) किसे कहते है?
उत्तर– वह स्थान जहां पर वन्य जंतु स्वतंत्र रूप से घूम सके, तथा वहां के संसाधनों का उपयोग कर सके, ऐसे स्थान को राष्ट्रीय पार्क कहते है। भारत में इसकी संख्या 85 है।

भारत में प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान

(i) जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान (उत्तराखंड): भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान।

(ii) काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (असम): एक सींग वाले गैंडे के लिए प्रसिद्ध। प्रसिद्ध।

(iii) कान्हा राष्ट्रीय उद्यान (मध्य प्रदेश): बाघों और बारहसिंघा के लिए प्रसिद्ध।

(iv) सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान (पश्चिम बंगाल): रॉयल बंगाल टाइगर का घर।

प्रश्न 15. जैवमंडल किसे कहते है?
उत्तर– वैसा विशाल क्षेत्र जहां पौधे, जंतु तथा आदिवासी समाज के लोग रहते है, तथा वहां के संसाधनों का उपयोग करते है, उस क्षेत्र को जैव मंडल कहते है। भारत में इसकी संख्या 16 है।

👉 बिहार में काबर झील पक्षी विहार (बेगूसराय), गया में गौतम बुद्ध अभयारण्य, पश्चिमी चम्पारण में वाल्मीकि नगर वन्य प्राणी अभयारण्य प्रसिद्ध हैं।

>> एक अंतर्राष्ट्रीय परिपाटी CITES (द कन्वेंशन ऑन इंटरनेशनल ट्रेड इन इनडेंजर्ड स्पीशीष ऑफ वाइल्ड फौना एंड फ्लौरा) की स्थापना की गई है, जिसने प्राणियों और पक्षियों की अनेक जातियों की सूची तैयार की है। इस सूची में दिए गए सभी पक्षियों और प्राणियों के व्यापार करने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

👉 CITES सरकारों के बीच एक अंतर्राष्ट्रीय समझौता है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वन्य प्राणी एवं पौधों के नमूनों के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार से उनके जीवन को कोई खतरा नहीं है।

जैवमंडल निचय (Biosphere Reserve) = जैवमंडल निचय एक ऐसा संरक्षित क्षेत्र है, जो विभिन्न जैविक प्रजातियों और उनके आवासों को सुरक्षित रखने के साथ-साथ अनुसंधान, शिक्षा और सतत विकास को बढ़ावा देने का काम करता है।

भारत में प्रमुख जैवमंडल निचय

(i) नीलगिरी जैवमंडल निचय (तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक)
(ii) सुंदरबन जैवमंडल निचय (पश्चिम बंगाल)
(iii) नंदा देवी जैवमंडल निचय (उत्तराखंड)
(iv) पचमढ़ी जैवमंडल निचय (मध्य प्रदेश)

सही विकल्प को चुनें।

1. भारत में सबसे अधिक वन क्षेत्रफल किस राज्य में है?
(क) मेघालय
(ख) मणिपुर
(ग) मध्य प्रदेश
(घ) महाराष्ट्र

2. विश्व में लगभग कितने प्रकार की वनस्पतियाँ मिलती है?
(क) 5 लाख
(ख) 10 हजार
(ग) 50 लाख
(घ) 10 लाख

3. बिहार उत्तर प्रदेश एवं झारखंड में किस प्रकार के वन पाए जाते हैं?
(क) उष्णकटिबंधीय पतझड़ वन
(ख) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
(ग) शीतोष्ण पतझड़ वन
(घ) कोणधारी वन

4. इनमें कौन उभयचर जीव है?
(क) केचुआ
(ख) कछुआ
(ग) कौवा
(घ) बाघ

5. इनमें कौन भारत का राष्ट्रीय पशु है?
(क) मोर
(ख) शेर
(ग) ऊँट
(घ) बाघ

6. रेड डाटा बुक क्या है?
(क) विलुप्त हो रहे प्रजातियों की सूची
(ख) भारत के वनों की सूची
(ग) भारत के सभी पशुओं की सूची
(घ) भारत के सभी पक्षियों की सूची

7. देश में राष्ट्रीय उद्यानों की कुल संख्या कितनी है?
(क) 448
(ख) 14
(ग) 85
(घ)21

II. खाली स्थान को उपयुक्त शब्दों से पूरा करें।

1. वन है तो हम है।
2. कृत्रिम रूप से किए गए पौधारोपण को सामजिक वानिकी कहा जाता है।
3. हिमालय वन से प्राप्त रसायन कैंसर के उपचार में उपयोगी है।
4. चंदन के वन कर्नाटक में मिलते हैं।
5. अंडमान निकोबार द्वीप समूह में सदाबहार वन जाते हैं।
6. गौतम बुद्ध अभयारण्य गया जिला में है।
7. वन को पृथ्वी का फेफड़ा कहा जाता है।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें।

प्रश्न 1. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन के तीन प्रमुख वृक्षों के नाम लिखिए।
उत्तर— उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन के तीन प्रमुख वृक्षों के नाम – शीशम, सागवान, साल।

प्रश्न 2. किस वर्ग के लोगों के लिए वन आश्रय स्थली का काम करता है?
उत्तर— जनजातीय वर्ग के लोगों के लिए वन आश्रय स्थली का काम करता है।

प्रश्न 3. उन राज्यों के नाम लिखिए जहाँ देश में सदाबहार वन पाए जाते हैं?
उत्तर— असम, मेघालय, अरूणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम।

प्रश्न 4. वनों के कोई तीन महत्व लिखिए।
उत्तर— वनों के तीन महत्व निम्नलिखित है-
(i) जलावन एवं फर्नीचर के लिए।
(ii) कई उद्योगों के लिए कच्चा माल में।
(iii) औषधियों के निर्माण में।

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 8वीं के हमारी दुनिया के पाठ 1 (ख) वन एवं वन्य प्राणी संसाधन (Van evm Vany prani Sansadhan) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

2 thoughts on “Bihar Board Class 8th Geography Social Science Chapter 1(ख) Notes वन एवं वन्य प्राणी संसाधन | Van evm Vany prani Sansadhan Objective Question”

Leave a Comment

error: Content is protected !!