Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
BSEB Bihar Board Class 6 Social Science History Chapter 3. प्रारंभिक समाज | Prarambhik Samaj Class 6th Solutions
Bihar Board Class 7 Social Science History Ch 6 शहर, व्‍यापार एवं कारीगर | Sahar Vyapari Evam Karigar Class 7th Solutions & Notes
Bihar Board Class 10 History Chapter 7 व्यापार और भूमंडलीकरण | Social Science History Vyapar aur Bhumandalikaran Objective Question 2025
Bihar Board Class 7th History Chapter 4 Solution mugal emperor मुगल साम्राज्य
Bihar Board Class 10th Social Science History Chapter 1 Notes यूरोप में राष्ट्रवाद | yurop me rashtravad Ncert & Objective Question
Bihar Board Class 9th Science Physics Chapter 3 Notes बल तथा गति के नियम | Bal tatha gati ke niyam Bharati Bhawan
Bihar Board Class 10th Social Science Economics Chapter 1 Notes अर्थव्यवस्था एवं इसका विकास | arthvyavastha Class 10th Ncert & Bharati Bhawan Objective Question
Bihar Board Class 10th Social Science Civics Chapter 1 लोकतंत्र में सत्ता की साझेदारी | loktantra mein satta ki sajhedari Ncert Notes
Bihar Board Class 9th Science Biology Chapter 1 Notes कोशिका | Koshika ka Objective Question & Notes NCERT

previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board Class 6 Social Science graphy Ch 2 पृथ्‍वी एवं उसकी गतियाँ | Prithvi Evam Uski Gatiya Class 6th Solutions

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 6वीं हमारी दुनिया का पाठ ‘पृथ्‍वी एवं उसकी गतियाँ ’ का वस्तुनिष्ठ प्रश्न को देखने वाले है। Bihar Board Class 6 Social Science 

Bihar Board Class 6 Social Science graphy Ch 2 पृथ्‍वी एवं उसकी गतियाँ | Prithvi Evam Uski Gatiya Class 6th Solutions

पृथ्‍वी एवं उसकी गतियाँ 

👉पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती रहती है, पृथ्वी के जिस हिस्से पर प्रकाश पड़ता है वह हिस्सा हमें दिखाई देता है और वहां दिन होता है और जहां प्रकाश नहीं पड़ती है, वहां का हिस्सा नहीं दिखाई देता है और वहां पर रात होती है।

प्रश्न 1. घूर्णन गति किसे कहते है?
उत्तर– पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमता रहता है, और इसको एक चक्र को पूरा करने में 24 घंटा लगता है, और पृथ्वी के इस गति को घूर्णन गति या दैनिक गति कहते हैं।

💠 दैनिक गति के कारण ही दिन और रात होते हैं।

प्रश्न 2. पृथ्वी अगर घूर्णन करना बंद कर दे तो क्या होगा?
उत्तर– पृथ्वी अगर घूर्णन करना बंद कर दे तो पृथ्वी पर पड़ने वाला प्रकाश वाली जगह पर हमेशा दिन होगा और वहां हमेशा गर्मी रहेगी और दूसरी तरफ जहां प्रकाश नहीं पड़ेगी वहां हमेशा रात होगी और मौसम ठंडा रहेगा ।

Read Also:- Bihar Board Class 6 Social Science Geography Ch 2 

प्रश्न 3. परिभ्रमण गति किसे कहते है?
उत्तर– पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमती हुई 365 दिन में धीरे-धीरे खिसकते हुए सूर्य का एक चक्कर पूरा लगाती है, पृथ्वी की इस वार्षिक गति को ही परिभ्रमण गति कहा जाता है।

👉 परिभ्रमण गति के कारण ही मौसम बदलते हैं।

💠 वास्तव में पृथ्वी घूमती है सूर्य नहीं। सूर्य अपनी जगह पर स्थिर रहता है, पृथ्वी उसका चक्कर लगाता है।

प्रश्न 4. आभासी गति किसे कहते है?
उत्तर– पृथ्वी पश्चिम से पूरब की ओर घूमती है, इसलिए सूर्य पूरब से पश्चिम की ओर जाता हुआ प्रतीत होता है, सूर्य की इस गति को आभासी गति कहते हैं।

👉 21 जून को उत्तरी गोलार्ध में दिन लंबा तथा रात छोटी होती है।

💠 22 दिसंबर को दक्षिणी गोलार्ध में दिन लंबा और रात छोटी होती है।

सितंबर और मार्च की स्थिति

21 मार्च और 23 सितंबर के समय पृथ्वी का झुकाव ना तो सूर्य की ओर होता है और ना ही इसके विपरीत होता है इस दिन सूर्य कर प्रकाश विषुवत रेखा पर सीधी पड़ती है इसलिए उत्तरी और दक्षिणी गोलार्ध में ना तो अधिक गर्मी होती है, और ना ही अधिक सर्दी होती है। और साथ में रात और दिन की अवधि बराबर होती यह तिथियां समदिवा रात्रि कही जाती है।

21 मार्च = 23 सितम्बर

उत्तरी ध्रुव पर सूर्य का प्रकाश लगातार 6 महीने तक पड़ता है इसलिए उत्तरी ध्रुव पर 6 महीना दिन होता है। और उसी समय दक्षिणी ध्रुव में लगातार छह महीने रात होती है।

प्रश्न 1. उचित विकल्प पर सही का निशान लगाइए :

(1) समदिवा रात्रि होते हैं
(क) 22 जून – 21 सितम्बर
(ख) 25 दिसम्बर
(ग) 21 मार्च – 23 सितम्बर
(घ) ध्रुवों पर

(2) सबसे बड़ा दिन होता है :
(क) 21 जून
(ख) 22 जून
(ग) 25 दिसम्बर
(घ) 22 दिसम्बर

(3) पृथ्वी अपने अक्षर पर झुकी है
(क) 32°
(ख) 33°
(ग) 23°
(घ) 35°

(4) शीतोष्ण कटिबंध में :
(क) बहुत गरमी पड़ती है
(ख) कम गरमी पड़ती है
(ग) बहुत बरसात होती है
(घ) अधिक ठंड एवं कम गरमी पड़ती है

(5) जहाँ सालों भर गरमी पड़ती है वह क्षेत्र कहलाता है
(क) शीतोष्ण कटिबंध
(ख) उष्ण कटिबंध
(ग) ध्रुव
(घ) विषुवत रेखा पर

(6) पृथ्वी आकार में चंद्रमा से :
(क) छोटी है
(ख) बड़ी है
(ग) समान है
(घ) बहुत छोटी है

(7) चाँद पर पहुँचने वाले पहले व्यक्ति थे
(क) राकेश शर्मा
(ख) यूरी गागरिन
(ग) तेन सिंह
(घ) नील आर्मस्ट्रांग

प्रश्न 2. खाली जगहों को भरिए

(1) उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव को मिलाने वाली काल्पनिक रेखा देशान्तर रेखा कहलाती है।

(2) पृथ्वी की घूर्णन गति के कारण दिन- रात होते हैं।

(3) विषुवतीय प्रदेश में सूर्य की किरणें सालों भर सीधी पड़ती है

(4) पृथ्वी पश्चिम से पूरब की ओर घूमती है।

प्रश्न 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें

प्रश्न 1. ध्रुवों पर छह महीने लगतार दिन और रात क्यों होते हैं ?
उत्तर– दोनों ध्रुवों पर लगातार 6 महीने का दिन और 6 महीने की रात होने का. मुख्य कारण है ध्रुवों का सूर्य की तरफ झुका होना। जब सूर्य उत्तरी गोलार्ध में जाता है तो ध्रुव के झुका रहने के कारण वह वहाँ से 6 महीने तक ओझल नहीं होता और वहाँ 6 महीने तक लगातार दिन बना रहता है, जबकि उस समय दक्षिणी ध्रुव पर रात होती है। यही स्थिति दक्षिणी गोलार्ध की होती है जब सूर्य दक्षिणी गोलार्ध में चला जाता है।

प्रश्न 2. दैनिक गति और वार्षिक गति में क्या अंतर है?
उत्तर– दैनिक गति को घूर्णन गति कहते हैं, जबकि वार्षिक गति को परिभ्रमण गति कहते हैं । दैनिक गति से दिन और रात होते हैं जबकि परिभ्रमण गति से मौसम बदलते हैं।

प्रश्न 3. ‘अक्ष’ किसे कहते हैं?
उत्तर– पृथ्वी जिस काल्पित धुरी पर चक्कर लगाती है उस धुरी को ‘अक्ष’ कहते हैं।

प्रश्न 4. पृथ्वी किस दिशा में घूमती है ?
उत्तर– पृथ्वी पश्चिम से पूरब दिशा में घूमती है

प्रश्न 5. पृथ्वी के किस भाग में सबसे कम गर्मी पड़ती है और क्यों ?
उत्तर– पृथ्वी के शीत कटिबंधीय भाग में सबसे कम गर्मी पड़ती है। वह इसलिए कि वहाँ सदैव सूर्य की तिरछी किरणें पड़ती हैं। दूसरी बात यह भी है कि शीत कटिबंध ध्रुवों के बिल्कुल निकट हैं। अतः वहाँ गर्मी का कम पड़ना स्वाभाविक ही है।

प्रश्न 6. पृथ्वी पर कितने कटिबंध हैं? कटिबंधों में सूर्य के प्रकाश की क्या स्थिति होती है ?
उत्तर-पृथ्वी पर पाँच कटिबंध हैं: (i) उष्ण कटिबंध, (ii) उत्तरी समशीतोष्ण कटिबंध, (iii) उत्तरी शीत कटिबंध, (iv) दक्षिणी सम शीतोष्ण कटिबंध तथा दक्षिणी शीत कटिबंध । उष्ण कटिबंध विषुवत रेखा के अगल-बगल अवस्थित हैं। यहाँ सालों भर सूर्य की सीधी किरणें पड़ती हैं। इससे यहाँ सालों भर गर्मी पड़ती है। उत्तरी शीतोष्ण कटिबंध में सूर्य की किरणें तिरछी पड़ती हैं। अतः इस क्षेत्र में न अधिक गर्मी पड़ती है और न अधिक जाड़ा पड़ता है। लेकिन उत्तरी ध्रुवीय कटिबंधीय क्षेत्र में भीषण जाड़ा पड़ता है, जिस कारण यहाँ सालों भर बर्फ जमी रहती है। यही हाल दक्षिणी शीतोष्ण कटिबंधीय क्षेत्र तथा दक्षिणी शीत कटिबंधीय क्षेत्रों की है।

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 6वीं के हमारी दुनिया के पाठ 02 ‘पृथ्‍वी एवं उसकी गतियाँ’ का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

Leave a Comment

error: Content is protected !!