Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board Class 9 History Solutions Chapter 1 Bhaugolik Khoj (भौगोलिक खोजें) Solution & Notes

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 9वीं इतिहास का पाठ ‘भौगोलिक खोजें’ का नोट्स को देखने वाले है। Bhaugolik Khoj

Bihar Board Class 9 History Solutions Chapter 1 Bhaugolik Khoj (भौगोलिक खोजें) Solution & Notes

भौगोलिक खोजें

प्रश्न 1. इतिहास किसे कहते हैं?
उत्तर– जिस ग्रंथ या वस्तु से बीते हुए समय के बारे में पता चलता हैं, उसे इतिहास कहते हैं। इतिहास के पिता हेरोडोट्स है।

👉 समय के आधार पर इतिहास को तीन भागों में बांटा गया हैं।
(i) प्राचीन काल (750 ईस्वी से पहले के काल)
(ii) मध्य काल (750 ईस्वी से 1750 तक के काल)
(iii) आधुनिक काल (1750 ईस्वी से अब तक का काल)

भौगोलिक खोजों के कारण

👉 मध्यकाल में जेरूशलम ( वर्तमान में इजरायल में स्थित) और कुस्तनतुनिया पर यूरोप महादेश का कब्जा था। जिसके वजह से इन देशों के माध्यम से यूरोप के अन्य देश भारत के साथ स्थल मार्ग से व्यापार आसानी से कर लेते थे।

⪼ बाद में जेरूशलम पर अरबों ने कब्जा कर लिया और 1453 ईस्वी में कुस्तनतुनिया पर तुर्की ने कब्जा कर लिया। इसके बाद यूरोपवासियों ने समुद्री मार्गों को खोजना शुरू किया।

समुद्री मार्गों की खोजने की तैयारी

(i) यूरोपवासियों ने नए-नए समुद्री जहाजों का निर्माण किया।
(ii) नौसेना का भी विकास किया।
(iii) यूरोपवासियों ने कंपास का ज्ञान अरबों से सिखा।
(iv) दूरबीन का आविष्कार किया।
(v) पुर्तगालियों ने एक नई किस्म के हल्के और तेज चलने वाला जहाज बनाया, जिसे कैरावल कहा गया।

➣ 1488 ईस्वी में पुर्तगाली व्यापारी बार्थोलोमियो डियाज ने अफ्रीका के पश्चिमी तट से होते हुए दक्षिण अफ्रीका के दक्षिणतम बिंदु उत्तमआशा अंतरिप (Cape of good hope) तक पहुंचे।

⪼ अमेरिका का खोज 1492 ईस्वी में स्पेन के निवासी क्रिस्टोफर कोलंबस ने किया था। इसने अमेरिका को भारत का एक हिस्सा समझा और यहां के निवासियों को रेड इंडियन कहा। अमेरिका (युनाइटेड स्टेट) को नई दुनिया भी कहा जाता है।

➢ स्पेन के नाविक अमेरिगु वेस्पुची ने अमेरिका को विस्तार से ढूंढा और अमेरिका को एक महाद्वीप बताया। और इसी के नाम पर इस महाद्वीप का नाम अमेरिका पड़ा।

👉 1498 ईस्वी में पुर्तगाल का नाविक वास्कोडिगामा उत्तमआशा अंतरिप ( कैप ऑफ गुड हाेप) होते हुए भारत के मालाबार तट (केरल के कालीकट) तक पहुंचा। यहां पर स्थानीय शासक जमोरीन ने वास्कोडिगामा का स्वागत किया। भारत के व्यापारी अब्दुल मजीद की भेंट वास्कोडिगामा से दक्षिण अफ्रीका में हुए थी, और उन्हें की सहायता से यह भारत तक पहुंच सके।

➣ सन् 1519 ईस्वी में मैग्लन ने पूरी दुनिया का चक्कर जहाज से लगाया। कैप्टन कुक ने ऑस्ट्रेलिया की खोज की तथा न्यूजीलैंड के द्वीपों का भी पता लगाया। सर जॉन और सेवास्टिन कैबोट ने न्यूफाउंडलैंड के द्वीपों का पता लगाया। भौगोलिक खोजों को प्रोत्साहन पुर्तगाल के राजकुमार हेनरी द नेविगेटर तथा स्पेन की महारानी ईसाबेला ने किया।

भौगोलिक खोजों के परिणाम

(i) व्यापारी वाणिज्य पर प्रभाव = भौगोलिक खोजों के कारण व्यापार बढ़ने लगा। तथा उपनिवेशों के आर्थिक शोषण से यूरोपीय देश (स्पेन, पुर्तगाल, इंग्लैंड, फ्रांस) समृद्ध होने लगे।

(ii) भौगोलिक खोजों के कारण यूरोपवासियों का उपनिवेश फैलने लगा।
(iii) भौगोलिक खोजों के कारण ईसाई धर्म फैलने लगा।
(iv) दास व्यापार का विकास = भौगोलिक खोजों के कारण उपनिवेश देश के लोगों को अमेरिका, अफ्रीका तथा ऑस्ट्रेलिया के बाजार में बेचा जाने लगा। इन लोगों से जंगल को काटने, खेती करने, सड़क बनाने जैसे आदि काम करवाए जाते थे।

(v) उपनिवेश देशों के फसलों को यूरोप के बाजार में बेचा जाने लगा। जैसे – चाय, गन्ना, कॉफी, तंबाकू, मसाला आदि।

Bihar Board Class 9 History Solutions Chapter 1 Bhaugolik Khoj (भौगोलिक खोजें) Solution & Notes

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 9वीं के इतिहास के पाठ 01 भौगोलिक खोजें (Bhaugolik Khoj) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

Leave a Comment

error: Content is protected !!