Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board Class 7th Geography Chapter 10 Notes मानव पर्यावरण अन्तःक्रियाः अपना प्रदेश बिहार | Apna Pradesh Bihar Objective Question

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 7वीं हमारी दुनिया का पाठ ‘मानव पर्यावरण अन्तःक्रियाः अपना प्रदेश बिहार’ का नोट्स को देखने वाले है। Apna Pradesh Bihar 

Bihar Board Class 7th Geography मानव पर्यावरण अन्तःक्रियाः अपना प्रदेश बिहार। Apna Pradesh Bihar

मानव पर्यावरण अन्तःक्रियाः अपना प्रदेश बिहार

बिहार सरकार की निवेदन पर केंद्र सरकार ने डॉल्फिन (सॉस) को राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया है। यह गंगा नदी में पाई जाती है। यह नदी के कचरे को खाकर उसे साफ करती है। इसलिए इसे गंगा की सफाई का प्राकृतिक साधन माना जाता है।

बिहार के पूरब में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश, उत्तर में नेपाल तथा दक्षिण में झारखंड है।

बिहार की भौगोलिक स्थिति

बिहार मध्य गंगा के मैदान में स्थित है। इसके उत्तर में हिमालय (नेपाल की सीमा) और दक्षिण में प्रायद्वीपीय पठार हैं।

बिहार से गंगा पश्चिम से पूरब की ओर बहती है, इसमें उत्तर से गंडक, बूढ़ी गंडक, कोसी, महानंदा और दक्षिण से पुनपुन, सोन, फल्गु आदि नदी आकर मिलती है।

बिहार की औसत ऊँचाई 100 मीटर से कम है। यहां ठंड में तापमान 8°C से 29°C तथा गर्मी में तापमान 40°C से ऊपर तक चला जाता है।

यहां मॉनसून से बारिश (100-150 सेमी) होती है।बिहार की जलवायु उपोष्ण कटिबंधीय है। यहाँ जनसंख्या घनत्व बहुत ज्यादा है।

बिहार में अप्रैल-मई के महीने में वर्षा की हल्की फुहारे पडती हैं, जिसे मैंगो शावर कहा जाता है। इससे आम के फल तेजी से बढ़ने लगते हैं।

बिहार की 60% भूमि कृषि योग्य और केवल 12% भूमि बंजर है। यहाँ वनों की कमी है। बिहार कृषि प्रधान राज्य है। यहां की प्रमुख फसल धान है। उत्तर बिहार में तम्बाकू, केले, लीची, पान की खेती खूब होती है।

भागलपुर में सिल्क, पूर्णिया में जूट, गया में सूती वस्त्र, मुंगेर में सिगरेट का कारखाना, बरौनी में तेलशोधक कारखाना, जमालपुर में रेलवे वर्कशॉप, मुजफ्फरपुर और मोकामा में रेलवे वैगन एवं पूर्वी चम्पारण में बटन बनाने के उद्योग हैं।

बिहार की जीवन शैली

बिहार के लोगों का मुख्य पेशा कृषि है। खेती में हल-बैल, नहर, ट्यूबवेल, रहट, अब ट्रैक्टर-हार्वेस्टर भी का उपयोग होता है।

पहनावा – पुरुषों का धोती-कुर्ता, शर्ट-पैंट, गमछा, लुंगी, पायजामा। महिलाओं का साड़ी, सलवार-कमीज़।

यहां के लोगों का प्रसिद्ध भोजन सत्तू और लिट्टी-चोखा है। और प्रमुख पर्व छठ, होली, दिवाली आदि है।

गुरु गोविंद सिंह जी का जन्म भी बिहार (पटना साहिब) में हुआ। मधुबनी पेंटिंग (मिथिला कला) बिहार की प्रसिद्ध चित्रकला है। इसमें प्राकृतिक रंगों और प्रतीकों का इस्तेमाल होता है।

बिहार के बक्सर का चौसा आम, बेतिया का डंका (एक खास मिठाई/फल), दीघा का दूधिया मालदह (आम),भागलपुर का जर्दालु आम आदि बहुत प्रसिद्ध हैं।

बिहार की स्थापना 22 मार्च 1912 को हुई थी। इसी दिन को “बिहार दिवस” के रूप में हर साल मनाया जाता है।

सही विकल्प चुनें

(1) बिहार के पूरब में है-
(क) पश्चिम बंगाल
(ख) उत्तरप्रदेश
(ग) सोन नदी
(घ) छत्तीसगढ

(2) मधुबनी पेंटिंग जुड़ी है-
(क) मगध क्षेत्र में
(ख) अंग क्षेत्र में
(ग) भोजपुरी क्षेत्र में
(घ) मिथिला क्षेत्र में

(3) जमालपुर में अवस्थित है-
(क) सिगरेट कारखाना
(ख) जूट कारखाना
(ग) बारूद कारखाना
(घ) रेलवे कार्यशाला

ii. सही मिलान करें-

(1) चूना पत्थर                  (क) भागलपुर
(2) रेलवे वैगन प्लांट           (ख) बरौनी
(3) जदालु                        (ग) कैमुर
(4) तेलशोधक कारखाना     (घ) मोकामा

III. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

1. बिहार की भौगोलिक दशाओं की जानकारी दीजिए।
उत्तर— बिहार राज्य मध्य गंगा के मैदान में स्थित है जिसके उत्तर में नेपाल हिमालय और दक्षिण में प्रायद्वीपीय पठार है। इस प्रदेश के मैदान में गंगा पश्चिम से पूरब की ओर बहती है जिसमें उत्तर से गंडक, बूढी गडक, कोसी, महानंदा तथा दक्षिण से पुनपुन, सोन, फल्गू आदि नदियों आकर मिलती हैं। समुद्रतल से औसत ऊँचाई 100 मीटर से कम है। जाडे के दिनों में अधिकतम तापमान 29° सेल्सियस और न्यूनतम लगभग 8° सेल्सियस होता है। गर्मी में लू चलती है तो तापमान 40° सेल्सियस से ऊपर चला जाता है। यहाँ वर्षा बंगाल की खाड़ी के मॉनसून से होती है। जो लगभग 100 से 150 सेंटीमीटर औसत वार्षिक वर्षा करती है।

2. बिहार में लोगों का मुख्य पेशा क्या है?
उत्तर— बिहार में लोगों का मुख्य पेशा कृषि है। धान यहाँ की प्रमुख फसल है। अन्य फसलों में गेहूँ, मकई, दलहन, तिलहन, गन्ना, जूट, मसाले आदि भी उपजाए जाते हैं।

3. बिहार को किन प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है ? इसका जन-जीवन पर कैसा प्रभाव पडता है ?

उत्तर— बिहार को बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है। बाढ़ आने के कारण बिहार के बहुत से घर नष्ट हो जाते है। बिहार में बाढ़ से सबसे अधिक फसलों को नुकसान पहुंचता है। और कभी कभी सूखे जैसी प्राकृतिक आपदाओं का भी सामना करना पड़ता है।

4. बिहार की सांस्कृतिक विशेषताऐं लिखिए।
उत्तर— बिहार की सांस्कृतिक विशेषता में यहां के पर्व त्यौहार आते है। बिहार में विभिन्न प्रकार के पर्व को मनाया जाता है। जैसे होली, दिवाली, छठ, दुर्गा पूजा आदि अलग-अलग धर्म के लोग अपनी अपनी पर्वों को खुशी पूर्वक मानते है।

5. बिहार की मुख्य फसलें क्या-क्या हैं?
उत्तर— बिहार की मुख्य फसलें धान है। अन्य फसलों में गेहूँ, मकई, दलहन, तिलहन, गन्ना, जूट, मसाले आदि भी आते हैं।

6. बिहार किन-किन खाद्य पदार्थों के लिए प्रसिद्ध है?

उत्तर— बिहार का मुख्य भोजन चावल, दाल और सब्जी है। रोटी-सब्जी भी चाव से खाई जाती है। छपरा जिला में सत्तू, लिट्टी-चोखा मशहूर है। मैथिली क्षेत्र में दही- चूड़ा चाव से खाया जाता है।

7. मिथिला पेंटिग की मुख्य विशेषताएँ क्या हैं?
उत्तर— मिथिला पेंटिंग अपनी कला और चित्र के लिए विश्व प्रसिद्ध है। मिथिला के चित्रकार स्वयं रंग बनाते हैं। रंग बनाने के लिये प्राकृतिक वस्तुओं और खासकर रंगीन फूलों का उपयोग किया जाता है। इस कला को पारंपरिक धरोहर के रूप में माना जाता है।

8. मैंगो शावर से आपके घर मोहल्ले में क्या परिवर्तन दिखता है बताइए ?
उत्तर— मैंगो शावर से – आम को बढ़ने की गति मिलती ही है। हमारे घर-मोहल्ले के लोग जेठ की लू वाली गर्मी से निजात महसूस करते हैं। इस वर्षा से सर्वत्र खुशियाँ छा जाती हैं। बच्चे वर्षा में उछल-कूद मचाने और नहाने का मजा लेते हैं।

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 7वीं के हमारी दुनिया के पाठ 10 मानव पर्यावरण अन्तःक्रियाः अपना प्रदेश बिहार (Apna Pradesh Bihar) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

Leave a Comment

error: Content is protected !!