Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
BSEB Bihar Board Class 6 Social Science History Chapter 3. प्रारंभिक समाज | Prarambhik Samaj Class 6th Solutions
Bihar Board Class 7 Social Science History Ch 6 शहर, व्‍यापार एवं कारीगर | Sahar Vyapari Evam Karigar Class 7th Solutions & Notes
Bihar Board Class 10 History Chapter 7 व्यापार और भूमंडलीकरण | Social Science History Vyapar aur Bhumandalikaran Objective Question 2025
Bihar Board Class 7th History Chapter 4 Solution mugal emperor मुगल साम्राज्य
Bihar Board Class 10th Social Science History Chapter 1 Notes यूरोप में राष्ट्रवाद | yurop me rashtravad Ncert & Objective Question
Bihar Board Class 9th Science Physics Chapter 3 Notes बल तथा गति के नियम | Bal tatha gati ke niyam Bharati Bhawan
Bihar Board Class 10th Social Science Economics Chapter 1 Notes अर्थव्यवस्था एवं इसका विकास | arthvyavastha Class 10th Ncert & Bharati Bhawan Objective Question
Bihar Board Class 10th Social Science Civics Chapter 1 लोकतंत्र में सत्ता की साझेदारी | loktantra mein satta ki sajhedari Ncert Notes
Bihar Board Class 9th Science Biology Chapter 1 Notes कोशिका | Koshika ka Objective Question & Notes NCERT
Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
BSEB Bihar Board Class 6 Social Science History Chapter 3. प्रारंभिक समाज | Prarambhik Samaj Class 6th Solutions
Bihar Board Class 7 Social Science History Ch 6 शहर, व्‍यापार एवं कारीगर | Sahar Vyapari Evam Karigar Class 7th Solutions & Notes
Bihar Board Class 10 History Chapter 7 व्यापार और भूमंडलीकरण | Social Science History Vyapar aur Bhumandalikaran Objective Question 2025
Bihar Board Class 7th History Chapter 4 Solution mugal emperor मुगल साम्राज्य
Bihar Board Class 10th Social Science History Chapter 1 Notes यूरोप में राष्ट्रवाद | yurop me rashtravad Ncert & Objective Question
Bihar Board Class 9th Science Physics Chapter 3 Notes बल तथा गति के नियम | Bal tatha gati ke niyam Bharati Bhawan
Bihar Board Class 10th Social Science Economics Chapter 1 Notes अर्थव्यवस्था एवं इसका विकास | arthvyavastha Class 10th Ncert & Bharati Bhawan Objective Question
Bihar Board Class 10th Social Science Civics Chapter 1 लोकतंत्र में सत्ता की साझेदारी | loktantra mein satta ki sajhedari Ncert Notes
Bihar Board Class 9th Science Biology Chapter 1 Notes कोशिका | Koshika ka Objective Question & Notes NCERT
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board Class 7th Geography Chapter 3 Notes आंतरिक बल एवं उससे बननेवाली भू-आकृतियाँ | Antrik Bal Awam Usse Banne Wali Akriti

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 7वीं हमारी दुनिया का पाठ ‘आंतरिक बल एवं उससे बननेवाली भू-आकृतियाँ’ का नोट्स को देखने वाले है। Antrik Bal Awam Usse Banne Wali Akriti

Bihar Board Class 7th Geography Chapter 3 Notes आंतरिक बल एवं उससे बननेवाली भू-आकृतियाँ | Antrik Bal Awam Usse Banne Wali Akriti

आंतरिक बल एवं उससे बननेवाली भू-आकृतियाँ

👉 पृथ्वी के तीन परत होते है।
(i) भू-पर्पटी (सियाल)
(ii) सीमा
(iii) निफे

प्रश्न 1. प्लेट किसे कहते है?
उत्तर– भू-पर्पटी में विभिन्न आकार की छोटी एवं बड़ी कठोर संरचनाएँ होती हैं, जिन्हें प्लेट कहते हैं।

👉 ये प्लेटें गतिशील रहती है। प्लेटो से द्वीपों, महाद्वीपों और महासागरों का निर्माण हुआ है। स्थलमंडल अनेक प्लेटो में बंटा होता है, जिसे स्थलमंडलीय प्लेट कहते है।

प्लेट की गति के कारण पृथ्वी के अंदर और बाहर बदलाव होते रहते है।

जिस बल के कारण पृथ्वी के आंतरिक भाग में घटना घटती है, उसे अंतर्जनित बल (एंडोजेनिक फोर्स) कहते है। और जिस बल के कारण पृथ्वी के बाहरी भाग में घटना घटती है, उसे बहिर्जनिक बल (एक्साेजेनिक फोर्स) कहते है।

प्रश्न 2. भूकंप किसे कहते है?
उत्तर– पृथ्वी के अंदर गतिमान प्लेटों के टकराने के कारण उत्पन्न कंपन को भूकंप कहते है। भूकंप का भविष्यवाणी नहीं किया जा सकता है।

👉 भूकंप को जिस यंत्र से मापा जाता है, उसे भूकंपलेखी कहा जाता है। भूकंप को जिस ग्राफ पर बनाया जाता है, उसे सीस्मोग्राफ कहते हैं।

>> सीस्मोग्राफ मापने के लिए रिक्टर स्केल (0-9) का प्रयोग किया जाता है। भूकंप की तीव्रता 5 वस्तुओं को क्षति पहुंचाता है। 7 से अधिक का भूकंप खतरनाक होता है।

प्रश्न 3. उद्गम केन्द्र किसे कहते है?
उत्तर– भू-पर्पटी के नीचे का वह स्थान जहां कंपन शुरू होता है, उसे उद्गम केन्द्र कहते है।

प्रश्न 4. अधिकेन्द्र किसे कहते है?
उत्तर– उद्गम केन्द्र के निकटतम स्थान को अधिकेन्द्र कहा जाता है। अधिकेन्द्र के निकटतम स्थान पर सर्वाधिक कंपन होता है।

👉 भूकंपीय तरंगे तीन प्रकार की होती हैं-
(i) पी तरंगें (अनुदैर्ध्य तरंगें)
(ii) एस तरंगें (अनुप्रस्थ तरंगें)
(iii) एल तरंगें (पृष्ठीय तरंगें)

Read Also:- Bihar Board Class 7th Geography Chapter 3 Notes

प्रश्न 5. भूकंप आने पर हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर– भूकंप आने पर हमें निम्नलिखित काम करना चाहिए-
(i) सबसे पहले तो हमें घबराना नहीं चाहिए।
(ii) मजबूत मेज, पलंग या चौकी के नीचे छुप जाना चाहिए।
(iii) आग वाले सामान, चिमनी, कमजोर छत या कमजोर दीवार से दूर हट जाएँ।

प्रश्न 6. मैग्मा किसे कहते है?
उत्तर– पृथ्वी के अंदर ताप एवं दाब के कारण पदार्थ (चट्टानें) पिघली अवस्था में होती हैं, जिसे मैग्मा कहते हैं। और जब मैग्मा पृथ्वी के अंदर से धरती पर आता है, तो इसे लावा कहते है।

>> भू-पर्पटी का एक ऐसा छिद्र, जिससे पृथ्वी के अंदर मौजूद पिघली (मैग्मा) पदार्थ बाहर निकलते है, उसे ज्वालामुखी कहते है।

👉 पृथ्वी के बाहरी सतह पर अपक्षय, अपरदन और निक्षेपण की क्रिया से अधिक स्थलाकृति बनी है।

नदी के कार्य

>> जब नदियां किसी खड़ी ढाल वाली स्थान से गिरती है, तो जलप्रपात (झरना) का निर्माण करती है। विश्व का सबसे बड़ा जलप्रपात दक्षिण अमेरिका के वेनेजुएला का एंजेल जलप्रपात है।

👉 संयुक्त राज्य अमेरिका की सीमा पर स्थित नियाग्रा जलप्रपात है, और अफ्रीका में जांबिया एवं जिबाबवे की सीमा पर स्थित विक्टोरिया जलप्रपात हैं।

जब नदियां मैदानी क्षेत्र में बहती है, तो मोड़दार मार्ग का निर्माण करती है, जिसे विसर्प कहते है।

जब नदियों के कुछ भाग मुख्य नदी से कट कर अलग हो जाती है, तो उसे चापझील (गोखुर झील) कहते है।

नदियां अपने साथ मिट्टी और अन्य पदार्थ लेकर आती है, और मैदानी क्षेत्रों में जमा कर देती है, इस प्रकार निर्मित मैदान को बाढ़कृत मैदान कहते है।

समुद्र में गिरने से पहले नदियां कई भागों में बंट जाती है, जिन्हें वितरिका कहते है। नदियां मुहाने पर अवसादों को जमा करती है, इसे डेल्टा कहते है। और यह अधिक उपजाऊ होता है।

समुद्री तरंग के कार्य

प्रश्न 7. समुद्री गुफा किसे कहते है?
उत्तर– जब समुद्री तरंगें, शैलों से टकराती है, तो टकराने के कारण दरार पड़ जाती है। तथा समय के साथ यह दरार बड़ा और चौड़ा हो जाता है, जिसे समुद्री गुफा कहते है।

प्रश्न 8. तटीय मेहराब किसे कहते है?
उत्तर– जब समुद्री गुफा में केवल छत बचता है, तो उसे तटीय मेहराब कहते है।

प्रश्न 9. स्टैक किसे कहते है?
उत्तर– जब अपरदन समुद्री गुफा के छत को तोड़ देता है, तो केवल दीवार जैसी आकृति बचता है, जिसे स्टैक कहते है।

प्रश्न 10. समुद्र भृगु किसे कहते है?
उत्तर– समुद्री जल के ऊपर लगभग ऊर्ध्वाधर उठे हुए ऊँचे शैलीय तटों को समुद्र भृगु कहते हैं। जब समुद्री तरंगें किनारे पर अवसादों को जमा करती है, तो समुद्री पुलिन का निर्माण होता है।

हिमनद के कार्य

👉 हिमनद का अर्थ बर्फीला इलाका या बर्फ की नदियां होती है। हिमनद गर्तों (गड्ढों) का निर्माण करती है। जब इस गर्त में जल भर जाता है, तो झील बन जाता है।

जब हिमनद अपने साथ छोटे-बड़े शैल, रेत आदि लेकर आती है, तो यह हिमनद हिमोढ का निर्माण करती है।

पवन के कार्य

रेगिस्तान में पवन, अपरदन एवं निक्षेपण के कारण बहुत सारी स्थलाकृति बनता है। रेगिस्तान में छत्रक (छाता) के आकार का शैल दिखाई देता है, जिसे छत्रक शैल कहते है।

प्रश्न 11. बालू टिब्बा किसे कहते है?
उत्तर– रेगिस्तान में रेत के द्वारा छोटी एवं बड़ी पहाड़ी बनती है, जिसे बालू टिब्बा कहते है। 

प्रश्न 12. लोएस किसे कहते है?
उत्तर– पवन द्वारा उड़ाकर लाए गए धूल के निक्षेप से निर्मित जमाव को लोएस कहते है। चीन में विशाल लोएस निक्षेप पाए जाते है।

पर्वत

प्रश्न 13. पर्वत किसे कहते है?
उत्तर–  पर्वत उस उच्चे भाग को कहते हैं, जिसकी ऊँचाई कम से कम 900 मीटर होती है। और जिसका शिखर पतला होता है।

👉 पर्वत कई प्रकार के होते हैं:-
(i) वलित पर्वत
(ii) भ्रंशोत्थ पर्वत
(iii) संचयन पर्वत
(iv) अवशिष्ट पर्वत

(i) वलित पर्वत किसे कहते है?
उत्तर– संपीडन बल के कारण बने पर्वत को वलित या मोड़दार पर्वत कहते है। जैसे– हिमालय, रॉकी आदि।

प्रश्न 14. संपीडन बल किसे कहते है?
उत्तर– जब दो विपरीत दिशाओं से एक ही केन्द्र पर बल लगता है, तो उसे संपीडन बल कहा जाता है। और इसे पर्वत निर्माणकरी बल भी कहा जाता है।

(ii) भ्रंशोत्थ पर्वत किसे कहते है?
उत्तर–  वैसे पर्वत जो पृथ्वी के आंतरिक हलचलों के कारण पृथ्वी पर दरार पड़ जाती है, तो दो दरारों के बीच का भाग ऊपर उठ जाती है। इस उठे भाग को भ्रंशोत्थ पर्वत या ब्लॉक पर्वत कहते हैं। जैसे– यूरोप का ब्लैक फॉरेस्ट पर्वत और भारत का सतपुड़ा पर्वत ।

Read Also:- Bihar Board Class 7th Geography Chapter 3 Notes Antrik Bal Awam Usse Banne Wali Akriti

👉 दो या दो से अधिक चट्टानों के घिसकने के कारण बीच में दरार उत्पन्न होती है, और इस दरार को भ्रंश (fault) कहते है।

(iii) संचयन पर्वत किसे कहते है?
उत्तर– जब ज्वालामुखी द्वारा निकले लावा एवं अन्य पदार्थ ठंडा होकर जम जाते हैं तथा पर्वत का रूप ले लेते हैं, तो इन्हें संचयन पर्वत या ज्वालामुखी पर्वत कहा जाता हैं। जैसे– जापान का फ्यूजियामा, अफ्रिका का किलीमंजारो आदि ।

(iv) अवशिष्ट पर्वत किसे कहते है?
उत्तर– अपरदन द्वारा निर्मित पर्वत को अवशिष्ट पर्वत कहते हैं। जैसे– अरावली का पर्वत, पारसनाथ की पहाड़ी आदि ।

👉 पठार ⇒ पठार, मैदान से ऊंचा होता है, और उसके ऊपर का भाग सपाट (फैला) होता है। छोटानागपुर का पठार एक प्रसिद्ध पठार है।

➣ पहाड़ी ⇒ कम ऊँचाई वाले पर्वत को पहाड़ी कहते हैं।

प्रश्न 15. मैदान किसे कहते है?
उत्तर– निचली और समतल भूमि वाले प्रदेश को मैदान कहते है।

⪼ मैदान पर घर, खेती आदि होते हैं।

सही विकल्प को चुनें ।

(1) छोटानागपुर क्या है?
(क) एक पठार
(ख) एक मैदान
(ग) एक झील
(घ) एक पर्वत

(2) भू-सतह पर भूकंप के केन्द्र के ऊपर स्थित स्थान क्या कहलाता है?
(क) क्रेटर
(ख) अधिकेन्द्र
(ग) लावा
(घ) भू-पटल

(3) भारत को कितने भूकंप तीव्रता के क्षेत्रों में बाँटा गया है?
(क) 5
(ख) 4
(ग) 3
(घ) 7

(4) सतपुड़ा पर्वत उदाहरण है –
(क) भ्रंश घाटी का
(ख) वलित पर्वत का
(ग) ब्लॉक पर्वत का
(घ) भ्रशोत्थ पर्वत का

सही मिलान कर लिखिए

1. हिमालय        →       वलित पर्वत
2. फ्यूजियामा    →        संचयन पर्वत
3. अरावली        →       अवशिष्ट पर्वत
4. दक्कन          →       लावा निर्मित पठार

स्पष्ट कीजिए

(i) अधिकेन्द्र ⇒ पृथ्वी के ऊपर उदगम क्षेत्र के ठीक सामने का भाग अधिकेन्द्र कहलाता है।
(ii) उदगम केन्द्र ⇒ भू-पर्पटी के नीचे का वह स्थान जहाँ कंपन शुरू होता है ‘उद्गम केन्द्र‘ कहलाता है।
(iii) सिस्मो ग्राफ ⇒ भूकंप की तीव्रता को मापने वाले यंत्र को सीस्मोग्राफ कहते है।
(iv) रिक्टर स्केल ⇒ जिस पैमाने में भूकंप की तीव्रता को मापते है, उस पैमाने को रिक्टर स्केल कहते है।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(1) भूकम्प क्यों आते हैं ?
उत्तर– पृथ्वी के अंदर गतिमान प्लेटों के टकराने से भूकंप आता है।

(2) भूकम्प का मानव जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर– भूकम्प का मानव जीवन पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। भूकंप आने के कारण बहुत सारे घर गिर जाते है। और इसके कारण बहुत से लोगों की जान चली जाती है।
(3) ज्वालामुखी किसे कहते हैं ?
उत्तर– पृथ्वी के अंदर से कभी-कभी और कही-कही से तरल अग्नि की ज्वाला निकलने लगती है, जिसे ज्वालामुखी कहते है।

(4) पृथ्वी की आंतरिक शक्तियों के परिणामस्वरूप निर्मित होने वाली स्थलाकृतियाँ कौन-कौन सी है। वर्णन कीजिए ?
उत्तर– पृथ्वी की आंतरिक शक्तियों के परिणामस्वरूप निर्मित होने वाली स्थलाकृतियाँ अनेक है। ज्वालामुखी पर्वत पृथ्वी की आंतरिक शक्ति का परिणाम है। वैसे ही पृथ्वी की आंतरिक शक्ति से पहाड़ बनते है।

(5) भूकम्प से होनेवाली क्षति से हम कैसे बच सकते हैं?
उत्तर– भूकंप से होनेवाली क्षति से हम तभी बच सकते है, जब नागरिकों को इससे बचने का उपाय पता हो। घरों का निर्माण भूकंपरोधी तरीकों से होना चाहिए। इससे होनेवाली क्षति से बचा जा सकता है।

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 7वीं के हमारी दुनिया के पाठ 03 आंतरिक बल एवं उससे बननेवाली भू-आकृतियाँ (Antrik Bal Awam Usse Banne Wali Akriti) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

Leave a Comment

error: Content is protected !!