Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
BSEB Bihar Board Class 6 Social Science History Chapter 3. प्रारंभिक समाज | Prarambhik Samaj Class 6th Solutions
Bihar Board Class 7 Social Science History Ch 6 शहर, व्‍यापार एवं कारीगर | Sahar Vyapari Evam Karigar Class 7th Solutions & Notes
Bihar Board Class 10 History Chapter 7 व्यापार और भूमंडलीकरण | Social Science History Vyapar aur Bhumandalikaran Objective Question 2025
Bihar Board Class 7th History Chapter 4 Solution mugal emperor मुगल साम्राज्य
Bihar Board Class 10th Social Science History Chapter 1 Notes यूरोप में राष्ट्रवाद | yurop me rashtravad Ncert & Objective Question
Bihar Board Class 9th Science Physics Chapter 3 Notes बल तथा गति के नियम | Bal tatha gati ke niyam Bharati Bhawan
Bihar Board Class 10th Social Science Economics Chapter 1 Notes अर्थव्यवस्था एवं इसका विकास | arthvyavastha Class 10th Ncert & Bharati Bhawan Objective Question
Bihar Board Class 10th Social Science Civics Chapter 1 लोकतंत्र में सत्ता की साझेदारी | loktantra mein satta ki sajhedari Ncert Notes
Bihar Board Class 9th Science Biology Chapter 1 Notes कोशिका | Koshika ka Objective Question & Notes NCERT

previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 9वीं इतिहास का पाठ ‘अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम’ का नोट्स को देखने वाले है। Ameriki swatantrata sangram

Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution

अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम

अमेरिका

(i) अमेरिका, उत्तरी अमेरिका में स्थित है। और इसकी राजधानी वाशिंगटन डीसी (डिस्ट्रिक्ट ऑफ़ कोलंबिया) है।

(ii) अमेरिका (युनाइटेड स्टेट) को नई दुनिया भी कहा जाता है।

(iii) अमेरिका का खोज 1492 ईस्वी में स्पेन के निवासी क्रिस्टोफर कोलंबस ने किया था। इसने अमेरिका को भारत का एक हिस्सा समझा और यहां के निवासियों को रेड इंडियन कहा।

(iv) स्पेन के नाविक अमेरिगु वेस्पुची ने अमेरिका को विस्तार से ढूंढा और अमेरिका को एक महाद्वीप बताया। और इसी के नाम पर इस महाद्वीप का नाम अमेरिका पड़ा।

(v) अमेरिका और इंग्लैंड के बीच में अटलांटिक महासागर स्थित है। अमेरिका और इंग्लैंड के बीच की दूरी 6000km है।

👉 यूरोपीय देशों द्वारा 15वीं शताब्दी में समुद्री मार्गों का खोज होना शुरू हुआ। इसका उद्देश्य व्यापारी मार्ग को खोजना और यूरोप देशों के व्यापार को बढ़ाना था।

➢ उत्तरी अमेरिका पर फ्रांस और इंग्लैंड (युनाइटेड किंगडम/ ब्रिटेन) ने अपना अधिकार कर लिया। और इनका शोषण करने लगे, तो अमेरिका के प्रबुद्ध वर्ग (पढ़े-लिखे) ने अमेरिका को स्वतंत्र करने का प्रयास किया।

प्रश्न 1. उपनिवेश किसे कहते है?
उत्तर– जब कोई देश किसी दूसरे देश पर कब्जा कर लेता है, और उसे अपने लाभ के लिए शोषण करने लगता है, उसे उपनिवेश कहते है।

अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम के कारण

(i) उपनिवेशों में राजनीतिक स्वायत्तता का अभाव
(ii) भौगोलिक दूरी
(iii) धार्मिक एवं सामाजिक व्यवस्था में मतभेद
(iv) सप्तवर्षीय युद्ध का प्रभाव
(v) प्रगति विरोधी आर्थिक नीति
(vi) आपत्तिजनक कर
(vii) लेखकों एवं प्रचारकों की भूमिका
(viii) जार्ज तृतीय की निरंकुश नीति
(ix) बोस्टन चाय पार्टी

उपनिवेशों में राजनीतिक स्वायत्तता का अभाव

अमेरिका में अधिकांश लोग अंग्रेज थे, और इन्होंने इंग्लैंड की शासन प्रकिया को देखा था। अतः यह लोग अमेरिका में भी उसी तरीके का शासन व्यवस्था चाहते थे। जबकि ब्रिटिश इसके खिलाफ थे। और ब्रिटिश, अमेरिका के निवासियों को शासन के योग्य नहीं मानते थे।

भौगोलिक दूरी

अमेरिका और इंग्लैंड के बीच की दूरी काफी अधिक थी। और उस समय यातायात एवं संचार की सुविधा भी नहीं थी। और अधिक दूरी का फायदा अमेरिका के निवासियों ने उठाया।

धार्मिक एवं सामाजिक व्यवस्था में मतभेद

उस समय अमेरिका और ब्रिटेन में धार्मिक रूप से भेदभाव होते थे। ब्रिटेन में ईसाई धर्म मानने वाले लोग रहते थे। और उस समय ईसाई धर्म दो भाग में बंटा था।
(i) कैथोलिक = कैथोलिक पुराने विचार वाले थे।
(ii) प्रोटेस्टेंट = प्रोटेस्टेंट नई विचार वाले थे।

ब्रिटेन के लोग प्रोटेस्टेंट को पसंद नहीं करते थे। और धार्मिक उत्पीड़न के कारण प्रोटेस्टेंट एवं प्यूरिटनों इंग्लैंड छोड़कर अमेरिका में चले गए।

सप्तवर्षीय युद्ध का प्रभाव

सप्तवर्षीय युद्ध सात साल तक इंग्लैंड और फ्रांस के बीच 1756 से 1763 ईस्वी तक चला था। जिसमें फ्रांस हार गया। और अब अमेरिका का लक्ष्य इंग्लैंड को अमेरिका से भगाना था।

➢ इस युद्ध के बाद प्रोफेसर पोलार्ड ने कहा था – “फ्रांस की पराजय ने अमेरिका वासियों की स्वतंत्रता की इच्छा को भड़काया

प्रगति विरोधी आर्थिक नीति

ब्रिटेन का मुख्य उद्देश्य उपनिवेशों का आर्थिक शोषण करना और संसाधनों का दोहन करना था। जिसके वजह से अमेरिका के लोग ब्रिटेन से नाराज़ थे।

आपत्तिजनक कर

सप्तवर्षीय युद्ध में इंग्लैंड को काफी आर्थिक हानि हुआ था। जिसकी पूर्ति के लिए इंग्लैंड के तत्कालीन प्रधानमंत्री ग्रेनविले ने 1765 ईस्वी में स्टांप एक्ट पारित किया। इस एक्ट के द्वारा अदालती कागजों और अखबारों पर 20 शिलिंग (रुपया) का स्टांप लगाना जरूरी था।

1767 ईस्वी में इंग्लैंड से आने वाली वस्तुओं (कागज, शीशा, चाय) में भी कर लगाया दिया गया। जिसके बाद अमेरिका में इंग्लैंड से आने वाली वस्तुओं का बहिष्कार किया गया। और इसके बाद सैमुअल एडम्स ने “प्रतिनिधि नहीं तो कर नहीं” का नारा दिया।

Read Also:- Bihar Board Class 9th Social Science History Ch 2 Ameriki swatantrata sangram Notes 

⪼ इसके बाद ब्रिटिश सरकार के खिलाफ अमेरिका ने ‘स्वाधीनता का पुत्र’ और ‘स्वाधीनता की पुत्री’ नामक दो संस्था को बनाया और इस संस्था में क्रांतिकारियों को जोड़ा।

लेखकों एवं प्रचारकों की भूमिका

लेखकों ने अपनी पत्रिका के माध्यम से लोगों में स्वतंत्रता की भावना को जगाया। टॉमस पेन ने 1776 ईस्वी में कॉमनसेंस नामक पत्रिका को प्रकाशित किया।

जार्ज तृतीय की निरंकुश नीति

जार्ज तृतीय पहले इंग्लैंड का शासक था, बाद में अमेरिका का शासक बन गया। जार्ज तृतीय एक निरंकुश शासक था। इसका उद्देश्य था कि किसी देश पर शासन को करेंगे, लेकिन जनता की भलाई नहीं करेंगे।

बोस्टन चाय (टी) पार्टी

ब्रिटिश सरकार ने 1773 ईस्वी में चाय कानून बनाया। इस कानून के द्वारा भारत से सीधा चाय अमेरिका भेजा जाने लगा। और अमेरिका में केवल ईस्ट इंडिया कंपनी ही चाय बेच सकती थी। इसके विरुद्ध अमेरिका वासियों ने अमेरिका के बोस्टन बंदरगाह पर पहुंच कर, चाय की सभी पेटी समुद्र में फेंक दी। इसी घटना को बोस्टन चाय पार्टी के नाम से जाना जाता है।

⪼ इसके बाद अमेरिका के लोग ब्रिटिश कानून और ब्रिटिश वस्तुओं का बहिष्कार कर दिए। ब्रिटिश सेना और अमेरिका वासियों के बीच 18 अप्रैल 1775 ईस्वी को लेक्सिंग्टन में पहला युद्ध हुआ।

Read Also:- Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes

👉 अमेरिका 4 जुलाई, 1776 को आज़ाद हुआ था। इस दिन को अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

4 जुलाई 1776 ईस्वी में फिलाडेल्फिया में दूसरा महादेशीय सम्मेलन हुआ, जिसमें टॉमस जैफर्सन ने स्वतंत्रता का घोषणा पत्र तैयार किया।

👉 अमेरिका का युद्ध 3 फरवरी 1783 को पेरिस की संधि के द्वारा समाप्त किया गया।

➣ अमेरिका का संविधान 1787 ईस्वी में बनकर तैयार हो गया। और इसे 1789 ईस्वी में लागू कर दिया गया।

⪼ अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन बने।

👉 लैसेज फेयर (मुक्त व्यापार) का सिद्धांत एडम स्मिथ ने दिया।

अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम के परिणाम

(i) अमेरिका स्वतंत्र हो गया, और आगे चलकर एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरा।

(ii) ब्रिटेन की हार का दोषी जार्ज तृतीय को समझा गया और जार्ज तृतीय का तानाशाह बनने का सपना चूर-चूर हो गया।

(iii) अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम ने फ्रांस के लोगों को प्रभावित किया। और फ्रांस के सैनिक अपने देश लौटकर अपने निरंकुश राजा के खिलाफ विद्रोह कर दिया।

(iv) अब राजनीतिक में जनता भी भाग ले सकते थे।
(v) जनता अपने धर्म का प्रचार भी कर सकती थी।
(vi) विश्व का प्रथम लिखित संविधान अमेरिका में 1789 ईस्वी में लागू हुआ। जिसमें महिलाओं को संपति का अधिकार मिला।

⪼ भारत का शक्ति का बंटवारा (पृथक्करण)
(क) विधायिका
(ख) कार्यपालिका
(ग) न्यायपालिका

(vii) अमेरिका में मॉटेस्क्यू के ‘शक्ति पृथक्करण सिद्धांत’ को मान लिया गया।

(viii) वयस्क मताधिकार लागू नहीं था, और महिलाओं को मताधिकार से वंचित रखा गया।

इंग्लैंड की असफलता के कारण

(i) अमेरिका और इंग्लैंड के बीच की दूरी का अधिक होना।
(ii) अमेरिका की शक्ति का नजरअंदाज करना।
(iii) अमरीका वासियों में स्वतंत्रता की भावना का बढ़ना।
(iv) जार्ज तृतीय की शासन की नीति।

नेपाल एक ऐसा देश है, जो किसी भी देश का गुलाम नहीं हुआ।

⪼ अमेरिका के 13 जगहों पर इंग्लैंड का कब्जा था।
(i) न्यू हैंपशायर (ii) मैसाचुसेटस (iii) रोड आइलैंड (iv) कनेक्टिकट (v) न्यूयार्क (vi) न्यूजर्सी (vii) पेनसिलवेनिया (viii) डेलावेयर (ix) मेरीलैण्ड (x) वर्जीनिया (xi) उत्तरी कैरोलाइना (xii) दक्षिणी कैरोलाइना (xiii) जार्जिया

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 9वीं के इतिहास के पाठ 02 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम (Ameriki swatantrata sangram) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

1 thought on “Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution”

Leave a Comment

error: Content is protected !!