Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board Class 8th Geography Social Science Chapter 1(ग) Notes खनिज संसाधन | Khanij Sansadhan Objective Question

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 8वीं हमारी दुनिया का पाठ ‘खनिज संसाधन’ का नोट्स को देखने वाले है। Khanij Sansadhan Objective

Bihar Board Class 8th Geography Social Science Chapter 1(ग) Notes खनिज संसाधन | Khanij Sansadhan Objective Question

खनिज संसाधन

प्रश्न 1. खनिज किसे कहते है?
उत्तर— खनिज एक ऐसा पदार्थ है, जिसे खदानों से खोद कर निकला जाता है। जैसे– कोयल, सोना, पेट्रोल आदि

खनिज दो प्रकार के होते है-
(i) धात्विक खनिज — वैसे खनिज जिसमें धातु का अंश पाया जाता है, उसे धात्विक खनिज कहते है। जैसे– लोहा, सोना, मैंगनीज आदि।

(ii) अधात्विक खनिज — वैसे खनिज जिसमें धातु का अंश नहीं पाया जाता है, उसे अधात्विक खनिज कहते है। जैसे– कोयल, पेट्रोलियम, अभ्रक आदि।

धात्विक खनिज दो प्रकार के होते है-
(क) लौहयुक्त खनिज – वैसे खनिज जिसमें लोहा का अंश पाया जाता है, उसे लौहयुक्त खनिज कहते है। जैसे– लौह अयस्क, मैंगनीज, टंगस्टन आदि।

(ख) अलौह खनिज – वैसे खनिज जिसमें लोहा का अंश नहीं पाया जाता है, उसे अलौह खनिज कहते है। जैसे– सोना, चांदी, टीन आदि।

अधात्विक खनिज दो प्रकार के होते है-
(क) कार्बनिक खनिज — वैसे खनिज जिसमें कार्बन का अंश पाया जाता है, उसे कार्बनिक खनिज कहते है। जैसे– कोयला, पेट्रोलियम आदि।

(ख) अकार्बनिक खनिज — वैसे खनिज जिसमें कार्बन का अंश नहीं पाया जाता है, उसे अकार्बनिक खनिज कहते है। जैसे– अभ्रक, ग्रेफाइट आदि।

👉 ग्रेफाइट का उपयोग पेंसिल में होता है। लोहा को उद्योगों की जननी कहा जाता है। लोहा खदानों में से शुद्ध रूप में नहीं निकला है।

खनिजों का निष्कर्षण

प्रश्न 2. खनिजों का निष्कर्षण किसे कहते है?
उत्तर– पृथ्वी के अंदर के खनिजों को बाहर निकालने की प्रक्रिया को खनिजों का निष्कर्षण कहते है। और खनिजों को खनन, प्रवेधन और आखनन द्वारा निकाला जाता है। 

प्रश्न 3. खनन किसे कहते है?
उत्तर– पृथ्वी की सतह के अंदर दबी शैलों से खनिजों को बाहर निकालने की प्रक्रिया को खनन कहते है। खनन दो प्रकार के होते हैं।

(i) विवृत खनन = वैसी प्रक्रिया जिसमें पृथ्वी के अंदर कम गहराई वाले खनिज को पृष्ठीय स्तर (सतह का ऊपरी भाग) को हटाकर निकाला जाता हैं, उसे विवृत खनन कहते हैं।

(ii) कूपकी खनन = वैसी प्रक्रिया जिसमें खनिजों को निकालने के लिए गहरे और सीधे कुएँ या कूप बनाए जाते हैं, उसे कूपकी खनन कहते हैं। गहन वेधन को कूपक भी कहा जाता हैं।

प्रश्न 4. प्रवेधन किसे कहते है?
उत्तर– पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस धरातल के बहुत नीचे पाए जाते हैं। और जब उन्हें बाहर निकालने के लिए गहरे कुएं (गहन कूपों) की खुदाई की जाती है, तो उसे प्रवेधन कहते हैं।

प्रश्न 5. आखनन किसे कहते है?
उत्तर– पृथ्वी के सतह के निकट स्थित खनिजों को जिस प्रक्रिया द्वारा आसानी से खोदकर निकाला जाता है, उसे आखनन कहते हैं।

प्रश्न 6. शैल किसे कहते है?
उत्तर– दो या दो से अधिक खनिजों के समूह को शैल कहते है। खनिज विभिन्न प्रकार की शैलों में पाए जाते हैं। 

Read Also:- Ncert Class 8th Geography Chapter 3 Notes in Hindi 

👉 धात्विक खनिज आग्नेय और कायांतरित शैल में पाए जाते है। अधात्विक खनिज, मैदानों और नवीन वलित पर्वतों के अवसादी शैलों में पाए जाते हैं।

>> आग्नेय और कायांतरित शैलों में पाए जाने वाले खनिजों के उदाहरण-

(i) उत्तरी स्वीडन का लौह अयस्क।
(ii) ऑटेरियो (कनाडा) का ताँबा और निकेल।
(iii) दक्षिण अफ्रीका का लोहा, निकेल, क्रोमाइट और प्लेटिनम।

>> अवसादी शैलों में पाए जाने वाले खनिजों के उदाहरण-

(i) फ्रांस के कॉकेशस प्रदेश का चूना पत्थर।
(ii) जार्जिया और यूक्रेन का मैंगनीज।
(iii) अल्जीरिया का फास्फेट, कोयला और पेट्रोलियम।

प्रश्न 7. अयस्क किसे कहते है?
उत्तर– जिन शैलों से खनिज को निकाला जाता हैं, उसे अयस्क कहते हैं। वर्तमान में 2,800 से अधिक खनिजों की पहचान की गई है, जिनमें से केवल लगभग 100 अयस्क है।

खनिजों का वैश्विक वितरण

एशिया

चीन और भारत के पास लौह अयस्क हैं। एशिया विश्व का आधे से अधिक टिन उत्पादन करता है। चीन, मलेशिया और इंडोनेशिया विश्व के अग्रणी टिन उत्पादक देश है। चीन सीसा, एन्टीमनी और टंगस्टन के उत्पादन में भी अग्रणी है।

यूरोप

यूरोप विश्व में लौह अयस्क का अग्रणी उत्पादक महादेश है। ताँबा, सीसा, जस्ता, मैंगनीज और निकेल जैसे खनिज पूर्वी यूरोप और यूरोपीय रूस में पाए जाते हैं।

उत्तर अमेरिका

उत्तर अमेरिका में खनिज तीन क्षेत्रों में अवस्थित हैं- ग्रेट लेक के उत्तर में कनाडियन शील्ड प्रदेश, अप्लेशियन प्रदेश और पश्चिम की पर्वत श्रृंखलाएँ। लौह अयस्क, निकेल, सोना, यूरेनियम और ताँबा का खनन कनाडियन शील्ड प्रदेश में और कोयले का अप्लेशियन प्रदेश में होता है। पश्चिमी कार्डीलेरा में ताँबा, सीसा, जस्ता, सोना और चाँदी के विशाल निक्षेप हैं।

दक्षिण अमेरिका

ब्राजील विश्व में उच्च कोटि के लौह अयस्क का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। चिली और पेरू ताँबे के अग्रणी उत्पादक देश हैं। ब्राजील और बोलीविया विश्व में टिन के सबसे बड़े उत्पादकों में से हैं। खनिज तेल वेनेजुएला, अर्जेंटीना, चिली, पेरू और कोलंबिया में पाया जाता है।

अफ्रीका

अफ्रीका खनिज संसाधनों में धनी हैं। यह हीरा, सोना और प्लेटिनम का विश्व में सबसे बड़ा उत्पादक है। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और जायरे विश्व के सोने का एक बड़ा भाग उत्पादित करते हैं। तेल नाइजीरिया, लीबिया और अंगोला में पाया जाता है।

आस्ट्रेलिया

आस्ट्रेलिया विश्व में बॉक्साइट का सबसे बड़ा उत्पादक महादेश है। यह ताँबा, सीसा, जस्ता और मैंगनीज में भी संपन्न है। पश्चिम आस्ट्रेलिया के कालगूर्ती और कूलगार्डी क्षेत्रों में सोने के सबसे बड़े निक्षेप हैं। विश्व की प्राचीनतम शैले पश्चिमी आस्ट्रेलिया में हैं।

अंटार्कटिका

ट्रांस अंटार्कटिक पर्वत में कोयले और पूर्वी अंटार्कटिका के प्रिंस चार्ल्स पर्वत के निकट लोहा पाया जाता है।

👉 यूरोप के स्विटजरलैण्ड देश में कोई ज्ञात खनिज नहीं पाया जाता है।

भारत में खनिजों का वितरण

(i) लोहा = झारखंड, उडीसा, बंगाल
(ii) एलुमिनियम = जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, उड़ीसा
(iii) चाँदी = राजस्थान (सर्वाधिक), तमिलनाडु, झारखंड, उत्तराखंड
(iv) सोना = कर्नाटक (सर्वाधिक), राजस्थान, केरल
(v) मैग्नीज = कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र (नागपुर)
(vi) ताँबा = झारखंड (सिंह भूमि), मध्य प्रदेश, केरल
(vii) चूना पत्थर = मध्य प्रदेश (कटनी), छत्तीसगढ़, तमिलनाडु
(viii) बॉक्साइट = मध्य प्रदेश (बालाघाट), छत्तीसगढ़ (बिलासपुर), मुंबई (ठाणे) 

खनिजों का संरक्षण

खनिज एक अनवीकरणीय संसाधन है। और खनिजों के निर्माण में हजारों वर्ष लगते है। लेकिन फिर भी लोगों द्वारा खनिजों का अंधाधुन उपयोग हो रहा है। जिससे खनिज समाप्त होने के कगार पर है।

💠 विश्व में लौह अयस्क का कुल भंडार लगभग 370000 करोड़ टन है ।

मैंगनीज

(i) मैंगनीज उत्पादन में भारत, विश्व में पहले स्थान पर है।
(ii) इसके अयस्क पाइरोलुसाईट, साइलोमेलेन, रोडोनाइट हैं।
(iii) मैंगनीज का उपयोग जंगरोधी इस्पात, बैटरी, फोटोग्राफी, माचिस, तथा कीटनाशी दवाओं को बनाने में होता है।

प्रश्न 8. मैंगनीज कहां-कहां मिलते है?
उत्तर— मैंगनीज विश्व में ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, यूक्रेन में मिलता है। और भारत में उड़ीसा, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़ में मिलता है।

तांबा

(i) लोहा के बाद सबसे अधिक तांबा का उपयोग होता है।
(ii) इसका उपयोग बर्तन बनाने में, तार बनाने में, वायुयान (हवाई जहाज), टेलीफोन, घड़ी, पंखा आदि में होता है।
(iii) इसका अयस्क चाल्कोपाइराइट, क्राइसोकोला, यौनाइट, कोबालाइट, क्यूाइट एवं मालासाइट आदि हैं।

प्रश्न 9. तांबा का उत्पादन कहां-कहां होता है?
उत्तर— विश्व में तांबा का उत्पादन अमेरिका, कनाडा, तथा चिली में होता है। और भारत में इसका उत्पादन झारखंड, पलामू, राजस्थान, मध्यप्रदेश तथा छत्तीसगढ़ में होता है।

अभ्रक

(i) अभ्रक का उपयोग मिठाई, अबीर, खिलौना, दवाई, विद्युत उपकरण आदि में होता है।

(ii) इसका अयस्क बायोटाइट, मस्कोवाइट एवं फ्लोगोपाइट है।

प्रश्न 10. अभ्रक का उत्पादन कहां-कहां होता है?
उत्तर— विश्व में ब्राजील, रूस, नार्वे तथा कनाडा में होता है। और भारत में इसका उत्पादन झारखंड, बिहार, नवादा, आंध्रप्रदेश तथा राजस्थान में होता है।

बॉक्साइट

(i) एल्युमिनियम बॉक्साइट से प्राप्त होता है।
(ii) इसका उपयोग बर्तन बनाने में, तार बनाने में, सीमेंट उद्योग तथा वायुयान में किया जाता है।

प्रश्न 11. बॉक्साइट का उत्पादन कहां-कहां होता है?
उत्तर— विश्व में इसका उत्पादन आस्ट्रेलिया, ब्राजील तथा रूस में होता है। और भारत में इसका उत्पादन झारखंड, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक तथा जम्मू कश्मीर में होता है।

सही विकल्प को चुनें।

1. खनिजों को कितने भागों में बांट सकते हैं?
(क) दो
(ख) चार
(ग) छः
(घ) आठ

2. हेमाटाइट किस खनिज का मुख्य अयस्क है?
(क) लोहा
(ख) कोयला
(ग) सोना
(घ) ग्रेफाइट

3. रोडोनाइट किस खनिज का अयस्क है?
(क) लोहा
(ख) कोयला
(ग) सोना
(घ) मैंगनीज

4. एलुमिनियम किस खनिज से प्राप्त होता है?
(क) कोबालाइट
(ख) बॉक्साइट
(ग) रोडोनाइट
(घ) साइलोमेलेन

5. बायोटाइट किस खनिज का प्रकार है?
(क) एलुमिनियम
(ख) अभ्रक
(ग) लोहा
(घ) मैंगनीज

सही मिलान कर लिखें।

1. लोहा      =  (घ) हेमाटाइट    
2. मैंगनीज  =  (ग) रोडोनाइट     
3. अभ्रक    =  (क) बायोटाइट  
4. तांबा      =  (ख) कोबाटाइट  

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 8वीं के हमारी दुनिया के पाठ 1 (ग) खनिज संसाधन (Khanij Sansadhan Objective) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। Bihar Board Class 8th धन्यवाद ! 

Leave a Comment

error: Content is protected !!